Saturday, June 27, 2026
BREAKING
भारत-ब्रिटेन सीईटीए के लिए देशभर में 1,000 सलाहकार होंगे तैनात : पीयूष गोयल एआई, परमाणु, अंतरिक्ष और क्वांटम प्रौद्योगिकियां तय करेंगी भविष्य के विकास की दिशा : डॉ. जितेंद्र सिंह जांगू-चेज ने कराई वेस्टइंडीज की वापसी, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मजबूत स्थिति में कैरेबियाई टीम महिला टी20 विश्व कप: चमारी अटापट्टू की दमदार पारी, श्रीलंका ने स्कॉटलैंड को 3 विकेट से हराया बर्थडे स्पेशल : रॉकस्टार से बॉलीवुड के चार्टबस्टर किंग तक, विशाल ददलानी ने ऐसे शुरू किया सफर सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा क्या लो ब्लड प्रेशर से बढ़ता है अल्जाइमर का खतरा? 8 लाख लोगों पर हुई रिसर्च में बड़ा खुलासा कतर हादसा: रास लाफ़ान ब्लास्ट में मारे गए सभी 12 भारतीयों के शव वतन लौटे Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में सुबह दो बार कांपी धरती, लगातार भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत का माहौल बालिका बधु फेम Shivshakti Sachdev ने गुपचुप कर ली सगाई ! सोशल मीडिया पर शेयर की मंगेतर संग Photos

राजनीति

‘इंफ्रास्ट्रक्चर में क्रांति के 11 साल’, पीएम मोदी ने गिनाईं एनडीए सरकार की उपलब्धियां

11 जून, 2025 01:45 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि पिछले 11 वर्षों में देश के बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) में बड़े बदलाव हुए हैं। उन्होंने इसे भारत की प्रगति और आत्मनिर्भरता की मजबूत नींव बताया।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पोस्ट में लिखा…

एक्स पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, “इंफ्रास्ट्रक्चर में बदलाव की इस यात्रा को 11 साल हो गए हैं। रेलवे, हाईवे, बंदरगाह और हवाई अड्डों जैसे क्षेत्रों में बेहतरीन ढांचा तैयार किया गया है, जिसने देश के विकास को तेजी दी है। भारत का यह बढ़ता इंफ्रा नेटवर्क लोगों का जीवन आसान बना रहा है और समृद्धि को बढ़ावा दे रहा है।”

https://x.com/narendramodi/status/1932649921011708283

भारत अगली पीढ़ी के बुनियादी ढांचे के निर्माण में जुटा

पीएम मोदी ने आगे कहा, “भारत अगली पीढ़ी के बुनियादी ढांचे के निर्माण में जुटा है, जो स्थिरता और दीर्घकालिक सोच से प्रेरित है। यह प्रयास आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव तैयार कर रहा है।”

पीएम मोदी ने इस बदलाव की मुख्य बातें भी साझा कीं

प्रधानमंत्री ने इस बदलाव की मुख्य बातें भी साझा कीं। इसमें आधुनिक हाईवे और रोपवे का निर्माण, समुद्री क्षमताओं का बेहतर उपयोग, ‘उड़ान’ योजना के तहत सस्ती हवाई सेवाएं और भारतीय रेलवे में बड़े बदलाव शामिल हैं।

यही है नए भारत का इंफ्रास्ट्रक्चर वादा

उन्होंने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना, वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत और हाल ही में शुरू की गई अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी योजनाएं भारतीय रेलवे में एक बड़ी क्रांति की ओर इशारा करती हैं।

इसके अलावा, केंद्र सरकार की ओर से एक्स पर एक आधिकारिक पोस्ट में इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए हो रही प्रगति को दोहराया गया।

हर भारतीय के सपनों के लिए एक सुंदर आधार तैयार कर रहा है

इस पोस्ट में कहा गया, “स्मार्ट शहर, सुरक्षित सड़कें और आसान यात्रा – यही है नए भारत का इंफ्रास्ट्रक्चर वादा।” पोस्ट में आगे कहा गया, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का बुनियादी ढांचा तेजी से भविष्य की ओर बढ़ रहा है। यह सिर्फ निर्माण की नहीं, बल्कि इस्पात और आत्मा के मेल की यात्रा है। हर मील का पत्थर एक अरब से ज्यादा लोगों की उम्मीदों को साथ लेकर चलता है। राजमार्ग दूरी कम करते हैं, पुल समुदायों को जोड़ते हैं और डिजिटल नेटवर्क नवाचार को बढ़ावा देते हैं। भारत केवल इमारतें नहीं बना रहा, बल्कि आत्मविश्वास, कनेक्टिविटी और हर भारतीय के सपनों के लिए एक सुंदर आधार तैयार कर रहा है।”

पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने इस साल केंद्र में अपने 11 साल पूरे किए

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने इस साल केंद्र में अपने 11 साल पूरे किए हैं। पीएम ने पहली बार 26 मई 2014 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। तब से उन्होंने देश को एक परिवर्तनकारी विकास यात्रा पर आगे बढ़ाया है। इस अवसर पर सरकार विभिन्न क्षेत्रों में अपनी उपलब्धियां सामने ला रही है। इसमें बुनियादी ढांचे को 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में एक अहम प्रतीक के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी 2001 से 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। आज वह भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले नेताओं में से एक हैं।

Have something to say? Post your comment

और राजनीति खबरें

NDA हुई लोकसभा में 300 पार तो INDIA में हाहाकार, इस रूठे दल को मनाने में जुटे

NDA हुई लोकसभा में 300 पार तो INDIA में हाहाकार, इस रूठे दल को मनाने में जुटे

यादव-यादव होगा; भाजपा CM के बचाव में खड़े हुए अखिलेश तो क्या बोले ओवैसी

यादव-यादव होगा; भाजपा CM के बचाव में खड़े हुए अखिलेश तो क्या बोले ओवैसी

घर का टूटा ताला, अब छिन जाएगी पार्टी? चक्रव्यूह में फंसते जा रहे ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी

घर का टूटा ताला, अब छिन जाएगी पार्टी? चक्रव्यूह में फंसते जा रहे ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी

अभिषेक बनर्जी पर हमला, लगे चोर-चोर के नारे; राहुल गांधी बोले- यह भाजपा की...

अभिषेक बनर्जी पर हमला, लगे चोर-चोर के नारे; राहुल गांधी बोले- यह भाजपा की...

अब गांधी नहीं, PM मोदी; विदेश में भारत का ब्रांड एंबेसडर कौन वाले सवाल पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

अब गांधी नहीं, PM मोदी; विदेश में भारत का ब्रांड एंबेसडर कौन वाले सवाल पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

साइलेंट किलर है 'हाइपरटेंशन', जानें क्यों जरूरी है रोजाना ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग

साइलेंट किलर है 'हाइपरटेंशन', जानें क्यों जरूरी है रोजाना ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग

विपक्ष को न बहस में रुचि है, न ही लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संसदीय प्रक्रियाओं के प्रति सम्मानः जेपी नड्डा

विपक्ष को न बहस में रुचि है, न ही लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संसदीय प्रक्रियाओं के प्रति सम्मानः जेपी नड्डा

गांधीनगर में संगठन सशक्तिकरण पर मंथन, नितिन नबीन ने दिए रणनीतिक संकेत

गांधीनगर में संगठन सशक्तिकरण पर मंथन, नितिन नबीन ने दिए रणनीतिक संकेत

केंद्रीय बजट 2026: रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपए आवंटित, राजनाथ सिंह ने जताया पीएम मोदी का आभार

केंद्रीय बजट 2026: रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपए आवंटित, राजनाथ सिंह ने जताया पीएम मोदी का आभार

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी बनेगा फार्मा और मेडिकल डिवाइस हब

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी बनेगा फार्मा और मेडिकल डिवाइस हब