Tuesday, July 14, 2026
BREAKING
होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय क्रू मेंबर की मौत पर भारत सख्त, ईरान के सामने उठाया सुरक्षा का मुद्दा: विदेश मंत्रालय जींद से हाइड्रोजन रेल सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्रीन मोबिलिटी के नए युग की होगी शुरुआत : धनखड अमित शाह से मिले डॉ. सतीश पूनियां, संगठनात्मक विषयों पर लिया मार्गदर्शन भाजपा नेता मुकेश जनझोंतरा ने ज्वाइन की जेजेपी, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने किया स्वागत पीने के पानी के लिए संघर्ष कर रहा चानौत गांव, क्या यही लोकतंत्र और सुशासन की पहचान है : राव नरेंद्र सिंह महेंद्रगढ़ के डोंगरा अहीर में खुलेगा नया राजकीय नर्सिंग कॉलेज: आरती सिंह राव मानसून की पहली बारिश ने खोली सरकार के दावों की पोल : कुमारी सैलजा Jhajjhar: दो दिवसीय सर्च ऑपरेशन के बाद नहर से बरामद हुआ लापता लेक्चरर का श*व... जांच में जुटी पुलिस बड़ी खबर : हरियाणा में SIR कार्यक्रम की तारीखों में बदलाव, चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल...यहां देखें डेरा सच्चा सौदा समर्थकों को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, 2017 आगजनी मामले में बरी करने का फैसला बरकरार

राष्ट्रीय

होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय क्रू मेंबर की मौत पर भारत सख्त, ईरान के सामने उठाया सुरक्षा का मुद्दा: विदेश मंत्रालय

14 जुलाई, 2026 07:19 PM

नई द‍िल्‍ली : विदेश मंत्रालय ने ओमान के समुद्री क्षेत्र में होर्मुज स्ट्रेट के पास हुए हमले में एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत पर गहरी चिंता जताई। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में बताया क‍ि भारत ने इस घटना पर ईरान के सामने कड़ा विरोध दर्ज कराया है और ऐसे हमलों को तुरंत रोकने की मांग की है। विदेश मंत्रालय (एमईए) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में कहा क‍ि ईरान के उप मिशन प्रमुख को तलब किए जाने के बाद हमने एक आधिकारिक बयान जारी किया था। हमने उनके सामने अपनी गहरी चिंता जताई और जो घटना हुई, उसकी कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि इस हमले में हमने एक अनमोल भारतीय नागरिक को खो दिया। कई भारतीय नागरिक घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर है।

जायसवाल ने बताया क‍ि हमने इस मामले पर ईरानी पक्ष के सामने अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया और साफ कहा कि जिन हमलों की हमने निंदा की है, उन्हें तुरंत रोका जाना चाहिए।
ओमान के समुद्र क्षेत्र में होर्मुज स्ट्रेट में दो ईरानी क्रूज मिसाइलों ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दो टैंकरों को निशाना बनाया। अमीरात न्यूज एजेंसी ने मंगलवार को रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया कि ईरानी हमले में एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए।

रिपोर्ट के अनुसार, मोम्बासा और अल बहियाह नामक दोनों टैंकर होर्मुज स्ट्रेट के दक्षिणी मार्ग से गुजर रहे थे। हमले के दौरान दोनों टैंकर प्रभावित हुए।
हमले में मोम्बासा पर सवार एक भारतीय चालक दल के सदस्य की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हुए। इनमें चार की हालत गंभीर बताई गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, घायलों में छह भारतीय और दो यूक्रेनी नागरिक शामिल हैं।
विदेश मंत्रालय ने बताया कि आज सुबह मंत्रालय ने नई दिल्ली में ईरान दूतावास के डिप्टी चीफ ऑफ मिशन को तलब किया और इन हमलों के खिलाफ उनके सामने कड़ा विरोध दर्ज कराया।
मंत्रालय ने इस बात पर जोर दिया कि क्षेत्र में कमर्शियल शिपिंग और नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना बंद होना चाहिए, ताकि अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार इस क्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों से स्वतंत्र और निर्बाध आवागमन और व्यापार को जल्द से जल्द बहाल किया जा सके।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

PM मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बोले- सूर्य और प्रकाश एक-दूसरे के पूरक हैं

PM मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बोले- सूर्य और प्रकाश एक-दूसरे के पूरक हैं

पीएम मोदी की ‘पंचायत’ के अभिनेताओं के साथ अनौपचारिक बातचीत, पूछा- “सुन रहा है ना बिनोद…”

पीएम मोदी की ‘पंचायत’ के अभिनेताओं के साथ अनौपचारिक बातचीत, पूछा- “सुन रहा है ना बिनोद…”

Weather Update: देश के कई हिस्सों में फिर बदलेगा मौसम, कहीं मूसलाधार बारिश तो कहीं तूफान का अलर्ट

Weather Update: देश के कई हिस्सों में फिर बदलेगा मौसम, कहीं मूसलाधार बारिश तो कहीं तूफान का अलर्ट

वियतनाम बोट हादसा: 15 भारतीयों के शव मुंबई पहुंचे, परिवारों को सौंपने की तैयारी शुरू

वियतनाम बोट हादसा: 15 भारतीयों के शव मुंबई पहुंचे, परिवारों को सौंपने की तैयारी शुरू

विदेश मंत्री जयशंकर ने UN प्रमुख गुटेरेस से की मुलाकात, पश्चिम एशिया और यूक्रेन संकट पर हुई चर्चा

विदेश मंत्री जयशंकर ने UN प्रमुख गुटेरेस से की मुलाकात, पश्चिम एशिया और यूक्रेन संकट पर हुई चर्चा

संघर्ष और अस्थिरता के दौर में आगे आए यूएन : एस जयशंकर ने भारत के यूएनएससी 2028-29 कैंपेन की शुरुआत की

संघर्ष और अस्थिरता के दौर में आगे आए यूएन : एस जयशंकर ने भारत के यूएनएससी 2028-29 कैंपेन की शुरुआत की

मौसम का डबल अटैक : राजस्थान-गुजरात-एमपी सहित बड़े हिस्से में मानसून पर लगा ब्रेक, अरुणाचल में बादल फटने से ITBP के 15 जवान फंसे

मौसम का डबल अटैक : राजस्थान-गुजरात-एमपी सहित बड़े हिस्से में मानसून पर लगा ब्रेक, अरुणाचल में बादल फटने से ITBP के 15 जवान फंसे

गुरुग्राम में भीषण सड़क हादसा : गश्त के दौरान पानी के टैंकर से टकराई पुलिस की ERV, दो हेड कॉन्स्टेबल की मौत, एक गंभीर घायल

गुरुग्राम में भीषण सड़क हादसा : गश्त के दौरान पानी के टैंकर से टकराई पुलिस की ERV, दो हेड कॉन्स्टेबल की मौत, एक गंभीर घायल

महिलाओं और बच्चों से जघन्य अपराध करने वालों के खिलाफ हो बड़ी और कड़ी कार्रवाई : भजनलाल शर्मा

महिलाओं और बच्चों से जघन्य अपराध करने वालों के खिलाफ हो बड़ी और कड़ी कार्रवाई : भजनलाल शर्मा

उत्तर प्रदेश: ढाई-तीन घंटे का सफर अब 45 मिनट में, शुरू हुआ लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे

उत्तर प्रदेश: ढाई-तीन घंटे का सफर अब 45 मिनट में, शुरू हुआ लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे