Monday, October 12, 2026
BREAKING
• होर्मुज स्ट्रेट में तेल टैंकर में आग से बढ़ी चिंता, नेविगेशन बाधित करने वाले जहाजों पर कार्रवाई की चेतावनी • ओमान के पास क्रूड ऑयल टैंकर पर ड्रोन हमला, दो भारतीय नाविक लापता • मां ब्रह्मचारिणी : तप, त्याग और अटूट संकल्प की दिव्य प्रतिमूर्ति • कनाडा के पीएम मार्क कार्नी की ट्रंप और जेलेंस्की से बातचीत, बोले- ऊर्जा युद्ध विराम से घटेगा तनाव • रियाद एयरपोर्ट हमले में भारतीय नागरिक की मौत, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने जताया गहरा दुख • रियाद एयरपोर्ट पर हमले की ईयू ने की निंदा, बताया ‘आतंक की भयावह घटना’ • RBI के नए CRR नियमों से बैंकों की फंडिंग लागत 1-2 बेसिस पॉइंट बढ़ सकती है: Jefferies • ला लीगा: वैलेंसिया और रेसिंग सैंटेंडर के बीच 2-2 से ड्रॉ रहा मुकाबला • 'मैंने इनकी बैटिंग देखी हुई है, दिल्ली में नाम चलता है', अभिषेक ने प्रिंस यादव की बल्लेबाजी को सराहा • भारत बनाम वेस्टइंडीज: 15 साल बाद प्रिंस यादव ने दोहराया अनोखा कारनामा, अश्विन-श्रीसंत की लिस्ट में जुड़ा नाम

दुनिया

होर्मुज स्ट्रेट में तेल टैंकर में आग से बढ़ी चिंता, नेविगेशन बाधित करने वाले जहाजों पर कार्रवाई की चेतावनी

12 अक्टूबर, 2026 01:20 PM

नई दिल्ली(एजेंसी) : होर्मुज स्‍ट्रेट में एक और तेल टैंकर में आग लग गई। ईरान की आईआरजीसी नौसेना ने चेतावनी देते हुए कहा क‍ि जो जहाज अपने नेविगेशन और पहचान सिस्टम को बंद कर करेंगे, उन्हें दुश्मन माना जाएगा। उनके ख‍िलाफ कार्रवाई की जाएगी। ईरान की समाचार एजेंसी मेहर न्‍यूज की र‍िपोर्ट के अनुसार, होर्मुज स्‍ट्रेट में तेल टैंकर व‍िस्‍फोट से जुड़ी इस तरह की यह तीसरी घटना है। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के मुताबिक, होर्मुज स्‍ट्रेट में एक और तेल टैंकर नौसैनिक बारूदी सुरंग से टकराने के बाद आग की चपेट में आ गया।

आईआरजीसी नौसेना के बयान के अनुसार, यह टैंकर 7.5 लाख बैरल कच्चा तेल लेकर जा रहा था। रविवार दोपहर उसने चेतावनी दिए जाने के बावजूद तय और अधिकृत मार्ग के बजाय एक अनधिकृत रास्ते से गुजरने की कोशिश की। इसी दौरान टैंकर एक नेवल माइन से टकरा गया, जिससे धमाका हुआ और उसमें भीषण आग लग गई। मेहर न्‍यूज के अनुसार, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) नेवी ने होर्मुज स्‍ट्रेट में चलने वाले जहाजों को चेतावनी दी है कि वे अपने नेविगेशन और पहचान सिस्टम को बंद न करें। आईआरजीसी नौसेना के प्रमुख अली अजमाई ने कहा कि होर्मुज स्‍ट्रेट में जो जहाज अपने नेविगेशन और पहचान सिस्टम को बंद कर देंगे, उन्हें दुश्मन माना जाएगा।

इससे पहले ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) की नौसेना ने दावा क‍िया क‍ि शन‍िवार को न‍ियमों का उल्‍लंघन करने वाला एक सुपर टैंकर धमाके का श‍िकार हो गया। आईआरजीसी के आधिकारिक समाचार मंच सेपाह न्यूज पर शनिवार को जारी बयान में नौसेना ने कहा कि कच्चा तेल ले जा रहे इस जहाज ने अपनी नेविगेशन और जीपीएस प्रणालियां बंद कर रखी थीं। विस्फोट के बाद जहाज में आग लग गई। स‍िन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, नौसेना ने कहा कि जिस रास्ते से जहाज गुजर रहा था उसे पहले ही उच्च जोखिम वाला क्षेत्र घोषित किया गया था। उसने चेतावनी दी कि ईरान के नियमों की अनदेखी करने वाले किसी भी तेल टैंकर का यही हाल हो सकता है।

इससे एक दिन पहले शुक्रवार को आईआरजीसी नौसेना ने कहा था कि उसकी सेना ने ‘एनवी सनशाइन’ नामक बड़े एलपीजी (तरलीकृत पेट्रोलियम गैस) वाहक जहाज को निशाना बनाया था। नौसेना के मुताबिक यह जहाज स्‍ट्रेट के दक्षिणी हिस्से से एक ‘गैरकानूनी’ रास्ते के जरिए गुजरने की कोशिश कर रहा था।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

ओमान के पास क्रूड ऑयल टैंकर पर ड्रोन हमला, दो भारतीय नाविक लापता

ओमान के पास क्रूड ऑयल टैंकर पर ड्रोन हमला, दो भारतीय नाविक लापता

कनाडा के पीएम मार्क कार्नी की ट्रंप और जेलेंस्की से बातचीत, बोले- ऊर्जा युद्ध विराम से घटेगा तनाव

कनाडा के पीएम मार्क कार्नी की ट्रंप और जेलेंस्की से बातचीत, बोले- ऊर्जा युद्ध विराम से घटेगा तनाव

रियाद एयरपोर्ट पर हमले की ईयू ने की निंदा, बताया ‘आतंक की भयावह घटना’

रियाद एयरपोर्ट पर हमले की ईयू ने की निंदा, बताया ‘आतंक की भयावह घटना’

प्योंगयांग ने पूर्वी सागर की ओर दागीं कई बैलिस्टिक मिसाइलें: दक्षिण कोरिया

प्योंगयांग ने पूर्वी सागर की ओर दागीं कई बैलिस्टिक मिसाइलें: दक्षिण कोरिया

रियाद एयरपोर्ट हमले में एक भारतीय की मौत, 3 आईसीयू में भर्ती, भारतीय दूतावास ने अस्पतालों का दौरा किया

रियाद एयरपोर्ट हमले में एक भारतीय की मौत, 3 आईसीयू में भर्ती, भारतीय दूतावास ने अस्पतालों का दौरा किया

पाकिस्तान के केपी में आपातकाल: पाकिस्तान-तहरीक-ए-इंसाफ बोली, 'बड़ी राजनीतिक भूल'

पाकिस्तान के केपी में आपातकाल: पाकिस्तान-तहरीक-ए-इंसाफ बोली, 'बड़ी राजनीतिक भूल'

ईरान से युद्ध खत्म करने के लिए ट्रंप ने रखी शर्त, परमाणु हथियार न बनाने की मांगी पक्की गारंटी

ईरान से युद्ध खत्म करने के लिए ट्रंप ने रखी शर्त, परमाणु हथियार न बनाने की मांगी पक्की गारंटी

इजरायल के राष्ट्रपति ने कैप्टन स्मित मच्छार को प्रशंसा पत्र भेजा, यरुशलम आने का दिया न्योता

इजरायल के राष्ट्रपति ने कैप्टन स्मित मच्छार को प्रशंसा पत्र भेजा, यरुशलम आने का दिया न्योता

नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, कई घर और पुल बह गए

नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, कई घर और पुल बह गए

यूक्रेन में अब राष्ट्रपति बदलने का समय, वैश्‍व‍िक तेल समस्‍या के ल‍िए जेलेंस्‍की ज‍िम्‍मेदार : ट्रंप

यूक्रेन में अब राष्ट्रपति बदलने का समय, वैश्‍व‍िक तेल समस्‍या के ल‍िए जेलेंस्‍की ज‍िम्‍मेदार : ट्रंप