Sunday, August 16, 2026
BREAKING
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं, कहा- सही मायने में मिल रहा बहुत सम्मान ब्राह्मण चेहरों के अभाव में बसपा 2027 में कैसे साधेगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला? वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था, देश माफ नहीं करेगा : अमित शाह देशवासियों को प्रेरणा देता है वीरांगनाओं का त्याग और बलिदान, रानी अवंती बाई महान क्रांतिकारी : सीएम योगी ‎बिहार : श्रावणी मेले में कांवरियों का सहारा बनी ‘जीविका दीदी की रसोई’, शुद्ध भोजन के साथ सेवा का संकल्प सीएम भूपेंद्र पटेल वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के लिए अमेरिका और कनाडा के दौरे पर संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट उत्तर कुंजी जारी, 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका सेना के सहयोग से वीर नारियों के लिए नई राह, एविएशन सेक्टर में रोजगार स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया नमन, कहा- उनके विचार सदैव मार्गदर्शक हैं CM नायब सिंह सैनी ने अटल बिहारी वाजपेयी को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, बोले- ‘अटल जी के विचार सदैव मार्गदर्शन देते रहेंगे’

दुनिया

होर्मुज की नई व्यवस्था में अमरीकी हस्तक्षेप युद्धविराम का उल्लंघन है : ईरानी सांसद

04 मई, 2026 04:26 PM

तेहरान : ईरान की संसद के एक वरिष्ठ सांसद ने चेतावनी दी है कि होर्मुज जलडमरूमध्य की नई समुद्री व्यवस्था में अमरीका का कोई भी हस्तक्षेप युद्धविराम का सीधा उल्लंघन माना जाएगा। उन्होंने अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जहाजों को सुरक्षा देने की योजना को “भ्रमपूर्ण” करार दिया। ईरानी संसद की विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के प्रमुख इब्राहिम अज़ीजी ने रविवार को सोशल मीडिया पर कहा, “होर्मुज जलडमरूमध्य के नई समुद्री व्यवस्था में किसी भी अमेरिकी हस्तक्षेप को युद्धविराम का उल्लंघन माना जाएगा।”

उन्होंने कहा, “होर्मुज जलडमरूमध्य और फारस की खाड़ी का संचालन ट्रंप के भ्रमपूर्ण पोस्ट से नहीं होगा। दोषारोपण की कहानियों पर कोई विश्वास नहीं करेगा।” अज़ीजी की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब श्री ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिकी बल सोमवार से इस जलमार्ग से गुजरने वाले जहाजों को सुरक्षा प्रदान करना शुरू करेंगे। यह जलडमरूमध्य 28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल संघर्ष शुरू होने के बाद से काफी हद तक बाधित बना हुआ है।

ट्रंप ने इस समुद्री अभियान को “प्रोजेक्ट फ्रीडम” नाम दिया है और इसे “मानवीय” पहल बताया है, जिसके तहत उन जहाजों के चालक दल की सहायता की जाएगी जो नाकेबंदी के कारण भोजन और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कमी का सामना कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि इस अभियान में किसी भी तरह की बाधा को “कड़ी कार्रवाई” के जरिए जवाब दिया जाएगा।

ईरान ने 28 फरवरी के बाद से होर्मुज जलडमरूमध्य पर कड़े नियंत्रण लागू किए हैं, हालांकि उसने बार-बार कहा है कि उसने इस मार्ग को बंद नहीं किया है, बल्कि एक नया नियामक ढांचा लागू किया है जिसके तहत सभी जहाजों को पारगमन से पहले अनुमति लेना आवश्यक है। ईरान का कहना है कि यह कदम समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उसकी संप्रभुता के दायरे में आता है। ईरान ने यह भी चेतावनी दी है कि वह हमलावर देशों या उनके समर्थकों से जुड़े किसी भी जहाज को बिना अनुमति फारस की खाड़ी से बाहर नहीं जाने देगा।

दूसरी ओर अमरीका ने ईरानी बंदरगाहों पर नौसैनिक नाकेबंदी लागू कर रखी है, जिसे तेहरान अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन और अप्रैल की शुरुआत में पाकिस्तान की मध्यस्थता से हुए युद्धविराम के खिलाफ मानता है। ईरान ने इस नाकेबंदी को “समुद्री डकैती” करार देते हुए कहा है कि जलडमरूमध्य को बलपूर्वक खोलने की किसी भी कोशिश का कड़ा जवाब दिया जाएगा। तनावपूर्ण माहौल के बीच ट्रंप ने दावा किया कि अमरीका और ईरान के बीच “सकारात्मक बातचीत” जारी है, हालांकि उन्होंने विवरण साझा नहीं किया।

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा कि ईरान के 14 सूत्रीय प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है और आवश्यक प्रतिक्रिया दी जाएगी। ईरानी मीडिया के अनुसार इस प्रस्ताव में अमेरिकी बलों की वापसी, नाकेबंदी हटाने, जमे हुए परिसंपत्तियों को जारी करने, मुआवजा देने, प्रतिबंध हटाने, सभी मोर्चों पर युद्ध समाप्त करने और जलडमरूमध्य के लिए नए नियंत्रण तंत्र की स्थापना जैसे बिंदु शामिल हैं।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं, कहा- सही मायने में मिल रहा बहुत सम्मान

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं, कहा- सही मायने में मिल रहा बहुत सम्मान

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी

इंडोनेशिया के तट पर 7.7 तीव्रता का भूकंप, इमारतें ढहीं, कम से कम 38 लोगों की मौत

इंडोनेशिया के तट पर 7.7 तीव्रता का भूकंप, इमारतें ढहीं, कम से कम 38 लोगों की मौत

विदेशी राजदूतों और मिशनों ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

विदेशी राजदूतों और मिशनों ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विश्व नेताओं ने दी बधाई, लोकतांत्रिक यात्रा और वैश्विक भूमिका को सराहा

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विश्व नेताओं ने दी बधाई, लोकतांत्रिक यात्रा और वैश्विक भूमिका को सराहा

अमेरिका के राज्यों ने 15 अगस्त को ‘इंडिया डे’ किया घोषित, दुनियाभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम

अमेरिका के राज्यों ने 15 अगस्त को ‘इंडिया डे’ किया घोषित, दुनियाभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम

सिंधु जल समझौते पर बोले पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ : भारत ने रुख़ नहीं बदला तो देंगे सीधा जवाब

सिंधु जल समझौते पर बोले पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ : भारत ने रुख़ नहीं बदला तो देंगे सीधा जवाब

Colombia Earthquake: बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, अब तक 265 ने गंवाई जान, 496 अब भी लापता

Colombia Earthquake: बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, अब तक 265 ने गंवाई जान, 496 अब भी लापता

डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका के ‘पूरे नियंत्रण’ का किया दावा

डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका के ‘पूरे नियंत्रण’ का किया दावा

केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया—‘केन्या के लिए भारत क्यों है महत्वपूर्ण’

केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया—‘केन्या के लिए भारत क्यों है महत्वपूर्ण’