Sunday, August 16, 2026
BREAKING
इजराइल के राष्ट्रपति हर्जोग, प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी "खरगे जी,कांग्रेस ने देश को क्या दिया बताने के साथ विभाजन और 1984 का भी हिसाब बताये", अनिल विज ने जमकर साधा निशाना हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध Haryana में 29 गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक, सरकार ने लिया बड़ा फैसला... जानिए क्या है वजह आम जनता को बड़ा तोहफा, Independence Day पर हरियाणा के 23 जिलों में शुरू हुई मुफ्त एम्बुलेंस सेवा पिछले 12 वर्षों में Haryana ने विकास के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोले CM सैनी छोटी उम्र में सफर शुरु किया...आज 96 की उम्र में बीन वादक हवा सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित; CM सैनी ने दी बधाई 'आज दिन चढ़या'... पहली फिल्म से बाहर, फिर 'लंगड़ा त्यागी' ने जीती सबसे बड़ी 'लड़ैया' हेमलता बाली : 'अंखियों के झरोखों से' मिली प्रसिद्धि, 38 भाषाओं में गाए 5 हजार से अधिक गाने स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

बाज़ार

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सोना और चांदी गिरावट के साथ खुले

04 मई, 2026 04:33 PM

मुंबई : अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सोने और चांदी में गिरावट का दौर जारी है और सोमवार को यह लाल निशान में खुले।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोना का 5 जून 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 1,51,532 रुपए के मुकाबले 382 रुपए या 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,51,150 रुपए पर खुला।

सुबह 10 बजे सोना 252 रुपए या 0.17 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,51,100 रुपए पर था। अब तक के कारोबार में सोने ने 1,50,860 रुपए का न्यूनतम स्तर और 1,51,347 रुपए का उच्चतम स्तर बनाया है।

चांदी का 3 जुलाई 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 2,50,937 रुपए के मुकाबले 238 रुपए या 0.094 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 2,50,699 रुपए पर खुला। फिलहाल चांदी 574 रुपए या 0.23 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 2,50,363 रुपए पर था।

चांदी ने अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,49,760 रुपए का न्यूनतम स्तर और 2,51,231 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी में गिरावट जारी है। कॉमेक्स पर सोना 0.55 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,619 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76.065 डॉलर प्रति औंस पर थी।

अमेरिका-ईरान के बीच तनाव लगातार बना हुआ है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' को शुरू करेगा, जिसके तहत हॉर्मुज स्ट्रेट में फंसे जहाजों को निकाला जाएगा। इसके लिए अमेरिका ने कई देशों से मदद भी मांगी है।

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि फंसे जहाज और उनके कर्मचारी निर्दोष हैं और वे केवल हालात के कारण कठिनाइयों में घिर गए हैं।

उन्होंने आगे कि अमेरिका इन जहाजों को रास्ता दिखाएगा। साथ ही ईरान को चेतावनी दी कि अगर वह कोई खतरा पैदा करता है तो सख्त जवाब मिलेगा। ईरान ने भी सख्त तेवर बनाए हुए हैं। हालांकि, 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' के ऐलान के साथ वैश्विक बाजार के साथ-साथ भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखी जा रही है।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

ग्लोबल स्पेस मार्केट में 10% हिस्सेदारी हासिल कर सकता है भारत : अमेरिकी वाणिज्य विभाग

ग्लोबल स्पेस मार्केट में 10% हिस्सेदारी हासिल कर सकता है भारत : अमेरिकी वाणिज्य विभाग

वैश्विक तनावों के बीच बाजार में गिरावट की लहर, सेंसेक्स 300 अंक फिसला, निफ्टी मेटल पर सबसे ज्यादा दबाव

वैश्विक तनावों के बीच बाजार में गिरावट की लहर, सेंसेक्स 300 अंक फिसला, निफ्टी मेटल पर सबसे ज्यादा दबाव

भारत का निर्यात जुलाई में 19.63 प्रतिशत बढ़कर 44.24 अरब डॉलर

भारत का निर्यात जुलाई में 19.63 प्रतिशत बढ़कर 44.24 अरब डॉलर

मिले-जुले रुख के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स चढ़ा और निफ्टी फिसला

मिले-जुले रुख के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स चढ़ा और निफ्टी फिसला

RBI ने कर्ज की ब्याज दरों को लेकर नए मसौदा नियम जारी किए

RBI ने कर्ज की ब्याज दरों को लेकर नए मसौदा नियम जारी किए

भ्रामक दावों और स्वच्छता नियमों के गंभीर उल्लंघन पर एफएसएसएआई का बड़ा एक्शन; एबी एंटरप्राइज, जाइका ऑर्गेनिक्स और नारायणी फूड्स के लाइसेंस निलंबित

भ्रामक दावों और स्वच्छता नियमों के गंभीर उल्लंघन पर एफएसएसएआई का बड़ा एक्शन; एबी एंटरप्राइज, जाइका ऑर्गेनिक्स और नारायणी फूड्स के लाइसेंस निलंबित

भारत के ऑटो सेक्टर की बिक्री जुलाई में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची, यात्री वाहनों में 34.3 प्रतिशत का उछाल: सियाम

भारत के ऑटो सेक्टर की बिक्री जुलाई में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची, यात्री वाहनों में 34.3 प्रतिशत का उछाल: सियाम

सेंसेक्स 188 अंक गिरकर बंद, महंगाई के आंकड़ों का निवेशकों को इंतजार

सेंसेक्स 188 अंक गिरकर बंद, महंगाई के आंकड़ों का निवेशकों को इंतजार

नई क्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेरफेर के कोई सबूत नहीं मिले, यह बाजार के लिए बड़ा सुधार: सेबी प्रमुख

नई क्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेरफेर के कोई सबूत नहीं मिले, यह बाजार के लिए बड़ा सुधार: सेबी प्रमुख

भारत का वस्तु निर्यात दूसरी तिमाही में 17.6 प्रतिशत बढ़कर 131.2 अरब डॉलर हो सकता है: रिपोर्ट

भारत का वस्तु निर्यात दूसरी तिमाही में 17.6 प्रतिशत बढ़कर 131.2 अरब डॉलर हो सकता है: रिपोर्ट