Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
जींद की धरती से हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ होना हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि: डा. अर्चना गुप्ता मेक इन इंडिया, नई शिक्षा नीति और आत्मनिर्भर भारत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विजन को आगे बढ़ाने वाले कदम : जेपी नड्डा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र सेवा, त्याग और सिद्धांतों का प्रेरणास्रोत : नायब सिंह सैनी मजबूत नेतृत्व और पारदर्शी कार्यप्रणाली से ही सशक्त बनता है संगठन: अशोक बुवानीवाला कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित होगी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जनरल बॉडी की बैठक स्वास्थ्य विभाग द्वारा 7 जुलाई से 22 जुलाई तक चलाया जाएगा 'शून्य निवारणीय मातृ मृत्यु' पखवाड़ा पंजाब कांग्रेस ने 2027 चुनाव से पहले फिर दोहराई 2021 सिद्धू-कैप्टन की कहानी, रंधावा खुले तौर पर चन्नी के साथ PSEB: बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों को राहत, बर्थ सर्टीफिकेट को लेकर नई हिदायतें जारी गुरदासपुर में ऑपरेशन प्रहार का तीसरा पड़ाव शुरू, पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' के OTT से हटाने के मामले में बोले मनजीत सिंह जी.के., खड़े किए सवाल

मनोरंजन

हेड ऑफ स्टेट की शूटिंग में हुआ हादसा, जानिए कैसे बाल-बाल बची प्रियंका चोपड़ा की आंख

21 जून, 2025 01:00 PM

अमेरिका के राष्ट्रपति, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री और एक निडर MI6 एजेंट जब किसी ग्लोबल क्राइसिस में साथ आएं, तो आप क्या उम्मीद करते हैं? जबरदस्त एक्शन, धमाकेदार स्टंट, ज़बरदस्त विस्फोट, जासूसी और थोड़ा बहुत आइब्रो ड्रामा—सचमुच में। प्राइम वीडियो की फिल्म Head of State में नोएल बिसेट के किरदार में फुल-ऑन स्टंट मोड में दिखने वाली ग्लोबल स्टार यानी हमारी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जोनस ने अपनी इस अपकमिंग फिल्म को लेकर जिमी फॉलन से बातचीत में कुछ यादगार और मजेदार बातें शेयर कीं। इस फिल्म के प्रमोशन की शुरुआत करते हुए प्रियंका ने फिल्म से जुड़े कई दिलचस्प किस्से भी बताए।

अपने पसंदीदा अमेरिकन टीवी शो होस्ट से बातचीत करते हुए प्रियंका चोपड़ा जोनस ने फिल्म हेड ऑफ स्टेट के बनने की कहानी, सेट पर उनके साथ हुए प्रैंक्स, इद्रिस एल्बा और जॉन सीना के साथ अपनी बॉन्डिंग बनाने की कोशिश और शूटिंग के दौरान लगी अपनी सबसे यादगार चोट के बारे में खुलकर बात की। एक्शन से भरपूर परफॉर्मेंस के लिए जानी जाने वाली प्रियंका ने बताया कि चाहे चोट लगे या कुछ भी हो जाए, वो अपनी परफॉर्मेंस में कोई कसर नहीं छोड़तीं। उन्होंने ये भी खुलासा किया कि इस मिशन के दौरान, जब वो दुनिया को बचा रही थीं, तो उनकी एक आईब्रो का हिस्सा उड़ गया था। प्रियंका ने इस चोट की एक एक्सक्लूसिव तस्वीर भी शेयर की और बताया कि ये उनके फेवरेट स्कार्स में से एक बन गया है।

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा जोनस ने बताया, “कैमरे में मैट बॉक्स लगा था और मुझे जमीन पर रोल करके गिरना था, वो भी बारिश में। कैमरा मुझसे क्लोज अप लेने आ रहा था। कैमरा ऑपरेटर थोड़ा ज़्यादा करीब आ गया, मैं भी थोड़ा ज़्यादा पास चली गई, और कैमरे के कोने ने मेरी आईब्रो का एक हिस्सा उड़ा दिया। ये मेरी आंख भी हो सकती थी, तो मैं शुक्रगुजार हूं कि सिर्फ आईब्रो गई। मैंने तुरंत सर्जिकल ग्लू लगाया, उसे चिपकाया और उस दिन की शूटिंग खत्म की… क्योंकि मुझे दोबारा बारिश में शूट नहीं करना था।”

इल्या नैशुलर के निर्देशन में बनी एक्शन-कॉमेडी फिल्म Heads of State में इद्रिस एल्बा, जॉन सीना और प्रियंका चोपड़ा जोनस लीड रोल में हैं। फिल्म में पैडी कोंसिडाइन, स्टीफन रूट, कार्ला गुगिनो, जैक कुएड और सारा नाइल्स भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। एक्शन, ह्यूमर और सरप्राइज से भरी यह मच अवेटेड फिल्म 2 जुलाई को प्राइम वीडियो पर इंग्लिश, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में एक्सक्लूसिवली प्रीमियर की जाएगी।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार