Monday, October 26, 2026
BREAKING
• बेटियों की शिक्षा से ही सशक्त और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण संभव : प्रो.असीम कुमार घोष • आदिकवि महर्षि वाल्मीकि भारतीय संस्कृति, साहित्य और आध्यात्मिक चेतना के महान प्रतीक : सुधीर जैन • दिल्ली की मुख्यमंत्री ने 'नमो यमुना क्रूज सफारी' के ट्रायल रन की शुरुआत की, छठ पूजा से पहले सेवा होगी शुरू • राजनाथ सिंह का खड़गे को जवाब, प्रधानमंत्री मोदी को ऐसी टिप्पणियों से विचलित नहीं किया जा सकता • लगातार गिरावट के बाद सोने-चांदी में लौटी तेजी, MCX पर सोना ₹1.42 लाख और चांदी ₹1.96 लाख के पार • एआई चिप खरीदने के लिए स्पेसएक्स ने जुटाई 40 अरब डॉलर की कर्ज फंडिंग • भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 609 अंक टूटा; निफ्टी 22,400 के करीब • रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा • न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट • तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

दुनिया

हूती ने रियाद हवाई अड्डे पर 'सटीक' हमले का दावा किया

26 अक्टूबर, 2026 05:00 PM

नई दिल्ली : हूती विद्रोहियों ने सोमवार को दावा किया कि उन्होंने एक बार फिर सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और अहम सैन्य ठिकानों पर 'सटीक' हमला किया है।

हूती विद्रोहियों के सैन्य प्रवक्ता याह्या सारी ने एक्स पोस्ट में कहा कि हूती बलों ने हवाई अड्डे पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया। इसके साथ ही उन्होंने देश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में कच्चे तेल के पंपिंग स्टेशनों पर कई ड्रोन हमले करने का भी दावा किया।

इसके कुछ देर बाद अगली पोस्ट में उन्होंने कहा, यमनी सशस्त्र बलों ने कई बैलिस्टिक मिसाइलों का उपयोग करते हुए दो अलग-अलग सैन्य अभियान चलाए। इन अभियानों में अदन गवर्नरेट के सलाह अल-दीन क्षेत्र और लाहिज गवर्नरेट के अल-वहात क्षेत्र में मौजूद सऊदी की सैन्य टुकड़ियों और हथियारों के गोदामों को निशाना बनाया गया। हमले बिल्कुल सटीक रहे, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें भारी नुकसान हुआ। साथ ही, उनके कई वाहन और हथियारों के गोदाम नष्ट हो गए और जलकर खाक हो गए।"

यह बयान तब आया, जब कुछ घंटे पहले ही सऊदी बलों ने घोषणा की थी कि उन्होंने हूती की ओर से रियाद की ओर दागी गई एक बैलिस्टिक मिसाइल को इंटरस्पेट कर नष्ट कर दिया है। यमन में लड़ रहे सऊदी-नेतृत्व वाले गठबंधन ने बताया कि इसके जवाब में उन्होंने यमन की राजधानी सना में दो मिसाइल लॉन्च साइटों पर हमला किया।

हूती ने रविवार को किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के साथ-साथ खमीस मुशैत में किंग खालिद एयरबेस और जाजान में एक नौसैनिक अड्डे पर भी हमले करने का दावा किया। हूती ने सऊदी-नेतृत्व वाले गठबंधन पर आरोप लगाया कि उसने पिछले 24 घंटों में यमन पर कम से कम 56 हवाई हमले किए हैं। इन हमलों में होदेइदाह, लाहिज, अमरान, सादा, अल-जौफ, ताइज और इब प्रांत शामिल हैं।

सऊदी अरब में हूती विद्रोहियों के हमलों में अब तक दो भारतीय नागरिक मारे गए हैं। 10-11 अक्टूबर को रियाद एयरपोर्ट पर हुए हमले में एक भारतीय की मौत हुई थी।

वहीं, 21 अक्टूबर को दम्माम एयरपोर्ट हमले में भी एक भारतीय की जान चली गई थी। दम्माम एयरपोर्ट हमले में दो अन्य भारतीय घायल हुए थे। इसके अलावा, शैबा ऑयल फील्ड में ड्रोन का मलबा गिरने से एक भारतीय घायल हुआ था।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

एक महीने में दूसरी बार ट्रंप ने 'दोस्त' नेतन्याहू के लिए इजरायल से की वोट अपील

एक महीने में दूसरी बार ट्रंप ने 'दोस्त' नेतन्याहू के लिए इजरायल से की वोट अपील

नेपाल में बाढ़ त्रासदी के बाद बड़ा कदम, 6 नदी बेसिनों में लगेगी अर्ली वार्निंग सिस्टम

नेपाल में बाढ़ त्रासदी के बाद बड़ा कदम, 6 नदी बेसिनों में लगेगी अर्ली वार्निंग सिस्टम

सऊदी अरब के रियाद और दम्माम के लिए एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें 7 नवंबर तक निलंबित

सऊदी अरब के रियाद और दम्माम के लिए एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें 7 नवंबर तक निलंबित

ईरानी तेल टैंकर पर सवार चालक दल के सदस्य पड़े बीमार, श्रीलंका से मांगी मदद

ईरानी तेल टैंकर पर सवार चालक दल के सदस्य पड़े बीमार, श्रीलंका से मांगी मदद

किम जोंग उन ने बीजिंग के साथ संबंध मजबूत करने का लिया संकल्प, अचानक पहुंचे चीनी शहर

किम जोंग उन ने बीजिंग के साथ संबंध मजबूत करने का लिया संकल्प, अचानक पहुंचे चीनी शहर

ब्राजील में राष्ट्रपति चुनाव: दूसरे चरण का मतदान आज, लूला और बोल्सोनारो के बीच कांटे की टक्कर

ब्राजील में राष्ट्रपति चुनाव: दूसरे चरण का मतदान आज, लूला और बोल्सोनारो के बीच कांटे की टक्कर

प्रधानमंत्री मोदी से मिले यूएई के शेख थियाब बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान

प्रधानमंत्री मोदी से मिले यूएई के शेख थियाब बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान

'वीटो का इस्तेमाल कर हर बिल रोक दूंगा, फिर डेमोक्रेट्स खुद समझौते के लिए आएंगे', मध्यावधि चुनाव से पहले बोले ट्रंप

बिछड़े बच्चों को परिवारों से मिलाने में जुटीं मेलानिया, रूस-यूक्रेन दोनों कर रहे सहयोग: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप

बिछड़े बच्चों को परिवारों से मिलाने में जुटीं मेलानिया, रूस-यूक्रेन दोनों कर रहे सहयोग: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप