Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

हरियाणा

हुड्डा का दावा: कांग्रेस ने BLA-2 नियुक्त किए, हरियाणा में 'वोट चोरी' रोकी जाएगी

23 नवंबर, 2025 06:14 PM

जींद : हरियाणा में प्रतिपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आगामी चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस की तैयारियों का खुलासा किया है। उन्होंने रविवार को जींद में एक शादी समारोह में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी वोटों के विशेष गहन परीक्षण (SIR) के लिए पूरी तरह से तैयार है।

वोट सुरक्षा पर विशेष ध्यान
हुड्डा ने स्पष्ट किया कि पार्टी ने हरियाणा में 'वोट चोरी' की घटनाओं को रोकने, सही वोट को कटने से बचाने और गलत वोट न बनने देने के लिए विशेष इंतज़ाम किए हैं। इसके लिए कांग्रेस ने बीएलए-2 (बूथ लेवल एजेंट-II) की नियुक्तियां कर दी हैं, जो बूथ स्तर पर एक-एक वोट पर बारीकी से नज़र रखेंगे। हुड्डा ने कहा कि राहुल गांधी ने हरियाणा में वोट चोरी को लेकर पूरी तस्वीर साफ़ कर दी है और कांग्रेस भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है।

ईवीएम की जगह बैलेट से चुनाव की मांग
चुनावी प्रक्रिया पर टिप्पणी करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ईवीएम की बजाय बैलेट पेपर से चुनाव करवाने की पक्षधर है। उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि पहले आयोग पूरी तरह निष्पक्ष होता था, लेकिन अब वह सत्ता की कठपुतली बनकर रह गया है।

गुटबाजी से इनकार, अनुशासन पर जोर
संगठन के भीतर मतभेदों की संभावना को ख़ारिज करते हुए हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है और पूरी पार्टी एकजुट होकर प्रदेश में आंदोलन चला रही है। हालांकि, उन्होंने युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा नेताओं के फोटो पर कालिख पोतने की घटना को गलत बताया और कहा कि वह ऐसी किसी भी कार्रवाई के पक्ष में नहीं हैं।

प्रदेश के 'बदहाल' हालात पर चिंता
हरियाणा की मौजूदा स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए हुड्डा ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का जनाज़ा निकल चुका है। उन्होंने कहा, "आज हरियाणा के हालात यह हैं कि स्कूलों में मास्टर नहीं हैं, अस्पतालों में डॉक्टर नहीं हैं और पुलिस थानों में सिपाही नहीं हैं।" उन्होंने हर रोज़ हो रही हत्या और फिरौती मांगने की घटनाओं पर चिंता जाहिर की। इस अवसर पर उनके साथ सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, पार्टी के जिला अध्यक्ष ऋषिपाल हैबतपुर, कांग्रेस नेता राजू लखीना और अन्य प्रमुख नेता मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान