Wednesday, October 21, 2026
BREAKING
• हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा • सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज • महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी • हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ • पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा • पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह • पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें • परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा • मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन • पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

हिमाचल

हिमाचल में जनगणना का कांगड़ा से शंखनाद, धर्मशाला में 82 फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू, 16 जून से घर-घर पहुंचेगी टीम

30 अप्रैल, 2026 08:03 PM

धर्मशाला : प्रदेश में जनगणना की महा प्रक्रिया को लेकर प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह सक्रिय हो गई है। जिला कांगड़ा से इस अभियान की औपचारिक शुरुआत कर दी गई है। धर्मशाला स्थित डीआरडीए भवन में आयोजित एक विशेष शिविर के साथ जनगणना के पहले चरण की तैयारियों को पंख लग गए हैं। उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बेरवा ने दीप प्रज्वलित कर इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। जनगणना प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से जमीन पर उतारने के लिए जिला नोडल अधिकारी आशीष रस्तोगी की देखरेख में 82 फील्ड ट्रेनरों को तैयार किया जा रहा है।


एसडीएम इंदौरा सुरेंद्र ठाकुर और वरिष्ठ भूगोलवेत्ता (सीनियर ज्योग्राफर) कंवर विवेक सिंह मास्टर ट्रेनर के रूप में कमान संभाल रहे हैं। यह प्रशिक्षण छह मई तक तीन अलग-अलग चरणों में चलेगा। शिविर में ट्रेनरों को डाटा संग्रहण की नई तकनीकों, डिजिटल उपकरणों के सटीक उपयोग और जनगणना की तकनीकी बारीकियों से लैस किया जा रहा है। ये मास्टर ट्रेनर आगे चलकर अन्य फील्ड स्टाफ को प्रशिक्षित करेंगे।


15 दिन नागरिक खुद बन सकेंगे जनगणना का हिस्सा
जनगणना में तकनीक और जनभागीदारी का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। प्रशासन ने नागरिकों को सीधे इस प्रक्रिया से जोडऩे के लिए ऑनलाइन विकल्प प्रदान किया है। पहली जून से 15 जून के बीच आम जनता एक निर्धारित पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेगी। नागरिकों द्वारा भरी गई इस ऑनलाइन जानकारी का बाद में प्रशासन द्वारा सत्यापन किया जाएगा।


16 जून से शुरू होगा हाउस लिस्टिंग महाभियान
प्रशिक्षण की प्रक्रिया पूरी होते ही जनगणना का पहला और बुनियादी चरण शुरू होगा। प्रशासन ने इसके लिए 16 जून से 15 जुलाई तक का समय निर्धारित किया है। इस एक महीने के दौरान फील्ड स्टाफ हाउस लिस्टिंग यानी मकानों के सूचीकरण का कार्य करेगा। इसमें प्रत्येक मकान का विवरण एकत्रित किया जाएगा।

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Chamba: डिपुओं के आटे की गुणवत्ता पर सवाल, पकाने के बाद सख्त हो रही रोटियां

Chamba: डिपुओं के आटे की गुणवत्ता पर सवाल, पकाने के बाद सख्त हो रही रोटियां

Kangra: पंचायतों की निधि पर सरकार सख्त, सभा निधि का अलग बैंक खाता खोलने के निर्देश

Kangra: पंचायतों की निधि पर सरकार सख्त, सभा निधि का अलग बैंक खाता खोलने के निर्देश

नवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों में 10.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका माथा, CM ने थपथपाई पुलिस की पीठ

नवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों में 10.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका माथा, CM ने थपथपाई पुलिस की पीठ

हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा

हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा

Kangra: 2027 चुनावों में नौजवानों को भी मिलेगा अवसर : जयराम

Kangra: 2027 चुनावों में नौजवानों को भी मिलेगा अवसर : जयराम

हिमाचल में इस वर्ष सेब कारोबार आधा, खरीद में भी 84 फीसदी की गिरावट

हिमाचल में इस वर्ष सेब कारोबार आधा, खरीद में भी 84 फीसदी की गिरावट

कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना