मोहाली: हिमाचली एकता मंच ने सेक्टर 32 अस्पताल चंडीगढ़ के गेट नंबर 2 पर अंतिम श्राद्ध के मौके पर लंगर लगाया। इस मौके पर लगभग 500 लोगों ने लंगर खाया।विकास महाजन और संजीव मेहता ने कहा कि सेक्टर 32 अस्पताल के बाहर लंगर लगाने का मकसद सिर्फ इतना था कि जो लोग मरीजों के साथ यहां पर दूरदराज से आते हैं उन्हें खाने की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है इसलिए आज का दिन उन्हें हिमाचली एकता मंच द्वारा खाना परोसा गया।