Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

चंडीगढ़

हिच-किचाने की बजाए, महिलाएं अपनी नियमित जांच करवाएं

26 अप्रैल, 2024 05:05 PM

बठिंडा: महिलाएं यदि अपनी नियमित जांच करवाती रहें, तो वह गंभीर से गंभीर स्त्री रोग से अपना बचाव कर सकती हैं, परंतु अक्सर महिलाएं ब्रेस्ट कैंसर, अनियमित मासिक धर्म प्रसव, बग्वेदानी एवं सर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्ष्णों को अनदेखा कर गंभीर बीमारी की ग्रस्त में आ जाती है, यहाँ अब रोबोटिक सर्जरी कैंसर ट्यूमर से ग्रस्त मरीजों के लिए वरदान साबित हो रही है। यह बात आज बठिंडा में आयोजित प्रेसवार्ता में जानी मानी गाइनी कैंसर माहिर डा. श्वेता तहलन एवं एंडोक्राइन, ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी के विशेषज्ञ डॉ नवल बंसल ने कहीं, जो कि हाथों की बजाए दा विंची रोबोटिक सर्जरी से मरीज को उपचार के दौरान मिलती राहत जैसे खून की बर्बादी, कम दर्द, कम निशान व तुरंत राहत संबंधी जागरूक करने के लिए शहर में पहुंचे थे।


फोर्टिस अस्पताल में गइनी ऑन्को सर्जरी कंस्लटेंट डॉ श्रेता तहलन ने कहा कि महिलाएं ज्यादातर अपने अंदरूनी शरीर से संबंधित बीमारियों के शुरुआती लक्ष्यों को पहचानने में देरी एवं उसे बताने में हिचकिचातीं हैं तथा यही लापरवाही उनको गंभीर कैंसर के रूप में घेर लेती हैं। डॉ. तहलन जो कि 60 वर्ष से अधिक उम्र की गर्भाशय कैंसर से पीड़ित कई महिला रोगियों का सफल इलाज कर चुकी हैं, ने बताया कि हाल ही में उनके द्वारा गर्भाश्य कैंसर से पीड़ित 84 वर्षीय महिला का इलाज किया गया, जो कि मोनोपौल के बाद योनि से रक्तस्राव, असामान्य योनि स्राव और पैल्विक दर्द से चुनौतीपूर्ण जीवन व्यतीत कर रही थी। उन्होंने बताया कि जांच करने पर पता चला कि कैंसर उसके उसके गर्भाश्य तक ही सीमित था।

 

डॉ. तहलान ने मरीज का रोबोट-सहायक सर्जरी के माध्यम से मरीज की रेडिकल कैंसर सर्जरी सफलतापूर्वक की। ऑपरेशन के बाद उनकी रिकवरी आसानी से हो गई और सर्जरी के दो दिन बाद उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई। उन्होंने बताया कि गर्भाशय कैंसर के मरीज आमतौर पर बूढ़े, मोटापे से ग्रस्त होते हैं और उन्हें मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग आदि जैसी चिकित्सीय समस्याएं होती हैं।

 

फोर्टिस अस्पताल मोहाली के एंडोक्राइन और ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी के विशेषज्ञ डॉ नवल बंसल ने हाल ही में 38 वर्षीय महिला का इलाज किया, जिसके बाएं स्तन में कार्सिनोमा था। प्रारंभिक जांच में महिला को शुरुआती चरण के स्तन कैंसर का पता चला। मरीज की उम्र को ध्यान में रखते हुए, डॉ. बंसल के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने एक्सिलरी नोड्स (सेंटिनल लिम्फ लोड बायोप्सी) के लिए प्रोब- गाइडेड सर्जरी के साथ श्रेस्ट-स्पेयरिंग आप्रेशन किया। डा. बंसल ने कहा कि सेंटिनल लिम्फ नोड बायोप्सी ने स्तन कैंसर सर्जरी क उपचार में बड़ा परिवर्तन ला दिया है। उनके अनुसार यह चिकित्सा प्रक्रिया शुरुआती चरण के स्तन कैंसर वाली महिलाओं के लिए मानी जाती है और यह कम इनवेसिव उपचार पद्धति है। एक रेडियोआइसोटोप और डाई इंजेक्ट करके और फिर कनत गामा जांच से सेंटीनल नोड (गांठ) की तलाश की जाती है। इस लिम्फ नोड का पता चलने के बाद इसे कैंसर कोशिकाओं के बारे मालूम करने के लिए परीक्षण को भेजा जाता है। यह प्रक्रिया खामखाह लिम्फ नोड्स को हटाने और बाहों की सूजन को रोकने में मदद करतो है।


ब्रेस्ट कंजर्सिंग सर्जरी के दौरान निकाले गए टिश्यू के नमूनों को फोर्टिस मोहाली के इन-हाउस फोजन सेक्शन में भेजा गया। बाद की चिकित्सा परीक्षण रिपोर्ट में स्तन ट्यूमर और ट्यूमर मुक्त सेंटीमल नोड्स को पूरी तरह से हटने का पता चला। सर्जरी के अगले दिन बिना किसी ड्रेन पाइप के मरीज को छुट्टी दे दी गई।


यह चर्चा करते हुए कि सेंटिनल लिम्फ नोड बायोप्सी ने स्तन कैंसर सर्जरी के उपचार को बदल दिया है, डॉ. बंसल ने कहा कि चिकित्सा प्रक्रिया को अक्सर प्रारंभिक चरण के स्तन कैंसर वाली महिलाओं के लिए माना जाता है और यह कैंसर के चरण का सटीक पता लगाने में मदद करती है। यह सबसे आम और कम आक्रामक उपचार पद्धति है। चिकित्सा प्रक्रिया एक्सिलरी लिम्फ नोड्स को अनावश्यक रूप से हटाने और बाहों की सूजन को रोकने में मदद करती है।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में त्रिभाषी ए.आई.-एम.एल. शब्दावली पर विशेषज्ञ सलाहकार समिति की बैठक शुरू हुई

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में त्रिभाषी ए.आई.-एम.एल. शब्दावली पर विशेषज्ञ सलाहकार समिति की बैठक शुरू हुई

चंडीगढ़ कैरम एसोसिएशन चुनाव: बैरी फ्रांसिस अध्यक्ष और महेश सेखरी महासचिव पुनः निर्वाचित

चंडीगढ़ कैरम एसोसिएशन चुनाव: बैरी फ्रांसिस अध्यक्ष और महेश सेखरी महासचिव पुनः निर्वाचित

चंडीगढ़ में मौसम का यू-टर्न: दिन में छाया अंधेरा, आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

चंडीगढ़ में मौसम का यू-टर्न: दिन में छाया अंधेरा, आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

“सेवा, समर्पण और समाज कल्याण का संकल्प: भारतीय एकता मंच की पहल, प्रशासन से जनहित में ठोस कदम उठाने की अपील”

“सेवा, समर्पण और समाज कल्याण का संकल्प: भारतीय एकता मंच की पहल, प्रशासन से जनहित में ठोस कदम उठाने की अपील”

तिब्बत की आज़ादी की मांग तेज, ‘ब्लैक हैट पदयात्रा’ चंडीगढ़ पहुंची, चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

तिब्बत की आज़ादी की मांग तेज, ‘ब्लैक हैट पदयात्रा’ चंडीगढ़ पहुंची, चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमले का विदेशी कनेक्शन बेनकाब, 5 आतंकी गिरफ्तार, ISI की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमले का विदेशी कनेक्शन बेनकाब, 5 आतंकी गिरफ्तार, ISI की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर ब्लास्ट मामले पुलिस सख्त, दो आरोपियों को पकड़ा

चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर ब्लास्ट मामले पुलिस सख्त, दो आरोपियों को पकड़ा

चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी से सुहावना हुआ मौसम, पंजाब के कई जिला में बारिश का अलर्ट

चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी से सुहावना हुआ मौसम, पंजाब के कई जिला में बारिश का अलर्ट

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका