Monday, September 14, 2026
BREAKING
पंजाब सरकार द्वारा एस.सी. विद्यार्थियों की पढ़ाई का सहारा और मजबूत; प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत ₹53.30 करोड़ जारी एवं प्रस्तावित: डॉ. बलजीत कौर केरल में मलेशियाई पीएम अनवर इब्राहिम का सम्मान, शेख अबू बक्र फाउंडेशन एक्सीलेंस अवॉर्ड से नवाजा Asia Cup 2026: भारतीय महिला टीम को राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने दी बधाई, फाइनल में श्रीलंका को 72 रनों से हराया क्वाड ने टोक्यो में हिंद-प्रशांत लॉजिस्टिक्स नेटवर्क पर टेबलटॉप अभ्यास पूरा किया पीएम मोदी ने गणेश चतुर्थी पर साझा किया सुभाषित, कहा- ‘विघ्नहर्ता सबके जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करें’ AI सुरक्षा को लेकर बहस तेज, टेक और सेमीकंडक्टर शेयरों पर दिखा दबाव अगस्त में थोक मूल्य सूचकांक आधारित महंगाई 9.92 प्रतिशत रही, सरकार ने जारी किए आंकड़े हिंदी दिवस: 14 सितंबर को हुआ ऐतिहासिक फैसला, ऐसे हिंदी बनी राजभाषा ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान एस. जयशंकर ने कई देशों के विदेश मंत्रियों से की द्विपक्षीय वार्ता हिंदी किसी की प्रतिस्पर्धी नहीं, यह भारतीय भाषाओं के बीच आत्मीय संवाद और राष्ट्रीय एकात्मता की अहम कड़ी: अमित शाह

राष्ट्रीय

हिंदी दिवस: 14 सितंबर को हुआ ऐतिहासिक फैसला, ऐसे हिंदी बनी राजभाषा

14 सितंबर, 2026 03:25 PM

हर साल 14 सितंबर को देश में हिंदी दिवस मनाया जाता है क्योंकि 1949 में इसी दिन संविधान सभा ने हिंदी को देवनागरी लिपि में संघ की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था। हालांकि हिंदी को राजभाषा घोषित करना इतना आसान नहीं था।

भारत 1947 में आजाद हुआ लेकिन आजादी के बाद सिर्फ शासन व्यवस्था और संविधान बनाना ही चुनौती नहीं थी। देश के सामने यह भी सवाल था कि केंद्र यानी संघ के सरकारी कामकाज में किस भाषा का इस्तेमाल किया जाए। भारत भाषाओं और बोलियों की विविधता वाला देश है। ऐसे में किसी एक भाषा को सरकारी कामकाज की भाषा बनाने का फैसला आसान नहीं था। संविधान सभा में इस मुद्दे पर लंबी और गंभीर बहस चली। करीब तीन साल तक अलग-अलग पहलुओं पर चर्चा होती रही। सवाल सिर्फ यह नहीं था कि कौन-सी भाषा अपनाई जाए बल्कि यह भी था कि देश की भाषाई विविधता और अलग-अलग क्षेत्रों की भावनाओं का सम्मान कैसे किया जाए।

आखिरकार सितंबर 1949 में भाषा के मुद्दे पर चर्चा निर्णायक दौर में पहुंची। 12 सितंबर से 14 सितंबर 1949 तक संविधान सभा में इस विषय पर व्यापक विचार-विमर्श हुआ। इसके बाद 14 सितंबर को हिंदी को देवनागरी लिपि में संघ की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया गया। साथ ही उस समय यह भी तय किया गया था कि अंग्रेजी का इस्तेमाल तुरंत पूरी तरह खत्म नहीं किया जाएगा। सरकारी कामकाज में अंग्रेजी के इस्तेमाल को जारी रखने की व्यवस्था की गई। बाद में संसद ने कानून के जरिए अंग्रेजी के इस्तेमाल से जुड़ी व्यवस्थाओं को आगे बढ़ाया।

हालांकि आम बातचीत में कई बार हिंदी को भारत की ‘राष्ट्रभाषा’ कहा जाता है लेकिन संविधान में हिंदी को राष्ट्रभाषा नहीं बल्कि संघ की राजभाषा कहा गया है। संविधान के भाग 17 में संघ की राजभाषा से जुड़े प्रावधान हैं। अनुच्छेद 343 के मुताबिक संघ की राजभाषा हिंदी होगी और इसकी लिपि देवनागरी होगी।

14 सितंबर 1949 के ऐतिहासिक फैसले के बाद हिंदी के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने और उस दिन को याद रखने की जरूरत महसूस हुई। इसके बाद राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, वर्धा के सुझाव पर 1953 से 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाने की परंपरा शुरू हुई।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केरल में मलेशियाई पीएम अनवर इब्राहिम का सम्मान, शेख अबू बक्र फाउंडेशन एक्सीलेंस अवॉर्ड से नवाजा

केरल में मलेशियाई पीएम अनवर इब्राहिम का सम्मान, शेख अबू बक्र फाउंडेशन एक्सीलेंस अवॉर्ड से नवाजा

Asia Cup 2026: भारतीय महिला टीम को राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने दी बधाई, फाइनल में श्रीलंका को 72 रनों से हराया

Asia Cup 2026: भारतीय महिला टीम को राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने दी बधाई, फाइनल में श्रीलंका को 72 रनों से हराया

पीएम मोदी ने गणेश चतुर्थी पर साझा किया सुभाषित, कहा- ‘विघ्नहर्ता सबके जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करें’

पीएम मोदी ने गणेश चतुर्थी पर साझा किया सुभाषित, कहा- ‘विघ्नहर्ता सबके जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करें’

ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान एस. जयशंकर ने कई देशों के विदेश मंत्रियों से की द्विपक्षीय वार्ता

ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान एस. जयशंकर ने कई देशों के विदेश मंत्रियों से की द्विपक्षीय वार्ता

हिंदी किसी की प्रतिस्पर्धी नहीं, यह भारतीय भाषाओं के बीच आत्मीय संवाद और राष्ट्रीय एकात्मता की अहम कड़ी: अमित शाह

हिंदी किसी की प्रतिस्पर्धी नहीं, यह भारतीय भाषाओं के बीच आत्मीय संवाद और राष्ट्रीय एकात्मता की अहम कड़ी: अमित शाह

यूपी एफएसडीए के आउटसोर्स बेंच केमिस्टों का नौकरी से हटाए जाने पर प्रदर्शन, बहाली की मांग

यूपी एफएसडीए के आउटसोर्स बेंच केमिस्टों का नौकरी से हटाए जाने पर प्रदर्शन, बहाली की मांग

पीडीए नहीं, एनडीए हर जाति और हर वर्ग के हित के लिए कर रहा है काम : संजय निषाद

पीडीए नहीं, एनडीए हर जाति और हर वर्ग के हित के लिए कर रहा है काम : संजय निषाद

पश्चिम बंगाल में डेंगू का कहर, 29 नगर पालिकाएं और 278 ग्राम पंचायतें हॉटस्पॉट घोषित

पश्चिम बंगाल में डेंगू का कहर, 29 नगर पालिकाएं और 278 ग्राम पंचायतें हॉटस्पॉट घोषित

उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार पर कसा तंज, कहा-परीक्षा लीक, महंगाई और सांप्रदायिक ध्रुवीकरण से जूझ रहा है महाराष्ट्र

उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार पर कसा तंज, कहा-परीक्षा लीक, महंगाई और सांप्रदायिक ध्रुवीकरण से जूझ रहा है महाराष्ट्र

भरतपुर नगर निगम परिणाम : 27 वार्डों के नतीजों में निर्दलीयों का दबदबा, 16 पर निर्दलीय, 7 पर बीजेपी और 3 पर कांग्रेस विजयी

भरतपुर नगर निगम परिणाम : 27 वार्डों के नतीजों में निर्दलीयों का दबदबा, 16 पर निर्दलीय, 7 पर बीजेपी और 3 पर कांग्रेस विजयी