Thursday, March 26, 2026
BREAKING
विदेश मंत्री जयशंकर और अमेरिकी अंडर सेक्रेटरी एलब्रिज कोल्बी की मुलाकात, जियोपॉलिटिकल हालात पर चर्चा 28,840 करोड़ रुपए की संशोधित उड़ान योजना को मंजूरी, क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा राम नवमी की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं कैबिनेट ने संशोधित उड़ान स्कीम को 28,840 करोड़ रुपए के परिव्यय के साथ मंजूरी दी, 100 एयरपोर्ट्स विकसित होंगे घरेलू PNG कनेक्शन भारत सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता, डीज़ल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं : पेट्रोलियम मंत्रालय कृषि मंत्री की बड़ी बैठक: खाद आपूर्ति सुचारू रखने और जमाखोरी व कालाबाजारी रोकने के निर्देश रणनीतिक गठजोड़ का असर: IMEC को भारत-इजरायल सहयोग से मिली नई ताकत नई संसद में भारी उद्योग मंत्रालय की बैठक, ‘विकसित भारत-2047’ पर फोकस को-ऑपरेटिव डिविडेंड इनकम पर बड़ा ऐलान, तीन साल तक मिलेगी टैक्स छूट गुजरात में UCC बिल पास होने पर अमित शाह बोले- देश समान कानून से चले, ये हमारा संकल्प

मनोरंजन

हर रोज नए रिकॉर्ड बना रही है दृश्यम 2:सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली सीक्वल फिल्मों की लिस्ट में टॉप-10 में पहुंची

01 दिसंबर, 2022 06:23 PM

अजय देवगन स्टारर दृश्यम 2 इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ क्लब में जल्द शामिल होने जा रही है। फिल्म ने अब 160 करोड़ की कमाई कर ली है। इसके साथ ही ये फिल्म अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड सीक्वल फिल्मों की लिस्ट में टॉप-10 में शामिल हो गई है। इस लिस्ट में सलमान खान की फिल्म टाइगर जिंदा है पहले नंबर पर है। बता दें दृश्यम 2 2015 में आई दृश्यम की सीक्वल है।

सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली टॉप-10 सीक्वल फिल्मों में हुई शामिल

दृश्मय 2 सीक्वल फिल्मों में सबसे ज्यादा कलेक्शन करने के मामले में टॉप-10 फिल्मों में शामिल हो गई है। 339 करोड़ के कलेक्शन के साथ सलमान खान की फिल्म टाइगर जिंदा है ( 2017) पहले नंबर पर है। 'टाइगर जिंदा है' सलमान की ही 2012 में आई फिल्म 'एक था टाइगर' की सीक्वल थी।

तरण आदर्श ने शेयर किया फिल्म का लेटेस्ट कलेक्शन

दूसरे हफ्ते में भी फिल्म जबरदस्त कलेक्शन कर रही है। वीक डेज में भी फिल्म की कमाई की रफ्तार रुकने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म ने अब तक 159 करोड़ की कमाई कर ली है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फिल्म का लेटेस्ट कलेक्शन शेयर करते हुए लिखा- "दृश्यम 2 लगातार पैसे बटोर रही है। वीकडेज में भी फिल्म की पकड़ जबरदस्त है। वीक-2- शुक्रवार 7.87 करोड़, शनिवार 14.05 करोड़,रविवार 17.32 करोड़, सोमवार 5.44 करोड़, मंगलवार 5.15 करोड़, बुधवार 4.68 करोड़, कुल-159.17 करोड़।"

2022 में हाइएस्ट वर्ल्डवाइड कलेक्शन करने वाली टॉप-5 हिंदी फिल्मों में शामिल दृश्यम-2

2022 में वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में 431 करोड़ के साथ ब्रह्मास्त्र पहले नंबर है जबकि द कश्मीर फाइल्स 341 करोड़ दूसरे नंबर पर है। तीसरे नंबर पर भूल भुलैया 2 (266 करोड़) है। अब 227 करोड़ के टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन के साथ दृश्यम 2 ने गंगूबाई काठियावाड़ी (211 करोड़) को पीछे कर दिया है।

सिर्फ 60 करोड़ में बनी है फिल्म

दृश्यम 2 का बजट 60 करोड़ के आस-पास था। फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन ही 64 करोड़ की कमाई के साथ अपने बजट का पूरा हिस्सा निकाल लिया था। बता दें कि अभिषेक पाठक के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन, तब्बू, श्रेया सरन,अक्षय खन्ना और इशिता दत्ता मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के पहले पार्ट को निशिकांत कामत ने डायरेक्ट किया था लेकिन कोविड के दौरान उनका निधन हो गया जिसकी वजह से फिल्म के प्रोड्यूसर अभिषेक पाठक ने ही फिल्म के डायरेक्शन का भी जिम्मा संभाला।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

'अपनी ही फिल्मों पर नहीं आती हंसी', प्रियदर्शन बोले- कॉमेडी बनाना सबसे मुश्किल काम

'अपनी ही फिल्मों पर नहीं आती हंसी', प्रियदर्शन बोले- कॉमेडी बनाना सबसे मुश्किल काम

गणित के फॉर्मूले से सुलझेगी रिश्तों की गुत्थी, इस दिन डिजिटल दस्तक देगी वेब सीरीज 'मां का सम'

गणित के फॉर्मूले से सुलझेगी रिश्तों की गुत्थी, इस दिन डिजिटल दस्तक देगी वेब सीरीज 'मां का सम'

सात समंदर पार 'धुरंधर' का डंका, एनबीए मैच में गूंजा फेमस टाइटल ट्रैक

सात समंदर पार 'धुरंधर' का डंका, एनबीए मैच में गूंजा फेमस टाइटल ट्रैक

सिद्धांत चतुर्वेदी ने शेयर किया अपना स्टाइल मंत्र, कहा- नेचुरल रहना ही है असली स्वैग

सिद्धांत चतुर्वेदी ने शेयर किया अपना स्टाइल मंत्र, कहा- नेचुरल रहना ही है असली स्वैग

फिल्म निर्देशक सुभाष घई ने बताया अगली पीढ़ी को बचाने का मंत्र

फिल्म निर्देशक सुभाष घई ने बताया अगली पीढ़ी को बचाने का मंत्र

'आज की फिल्मों में इमोशन्स गायब हो गए हैं', इमरान खान ने उठाए सवाल

'आज की फिल्मों में इमोशन्स गायब हो गए हैं', इमरान खान ने उठाए सवाल

आरके स्टूडियो रिन्यूअल की खबरें गलत, करीना कपूर बोलीं, फिलहाल कोई योजना नहीं

आरके स्टूडियो रिन्यूअल की खबरें गलत, करीना कपूर बोलीं, फिलहाल कोई योजना नहीं

श्रीलीला ने कार्तिक आर्यन के लिए कह दी बड़ी बात

श्रीलीला ने कार्तिक आर्यन के लिए कह दी बड़ी बात

सपनों को उड़ान देने के लिए पंख जरूरी और ये पंख हमारे अपने होते: दिव्या दत्ता

सपनों को उड़ान देने के लिए पंख जरूरी और ये पंख हमारे अपने होते: दिव्या दत्ता

'धुरंधर: द रिवेंज' ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, 4 दिन में पार किया 750 करोड़ का आंकड़ा

'धुरंधर: द रिवेंज' ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, 4 दिन में पार किया 750 करोड़ का आंकड़ा