Friday, November 13, 2026
BREAKING
• पीएम मोदी शुक्रवार को बेंगलुरु में 15,600 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे • भारत-इंडोनेशिया के बीच आतंकवाद निरोधक सहयोग पर अहम बैठक, आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति दोहराई • सरकार में नहीं होने पर भी कुछ लोगों पर सत्ता का नशा : प्रधानमंत्री मोदी • पीएम मोदी 16 से 18 नवंबर तक फिलीपींस के मनीला के दौरे पर, 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे • अक्टूबर में खुदरा महंगाई बढ़कर 6.09% पर पहुंची, खाद्य महंगाई भी बढ़कर 8.94% हुई • भूटान के त्राशिगांग में एक प्रमुख राजमार्ग पर भारत की मदद से बने दो पुलों का उद्घाटन किया गया • सेंसेक्स लाल निशान में खुला, रियल्टी और ऑटो में बिकवाली • भारत में स्कोप 3 उत्सर्जन रिपोर्टिंग से 9 करोड़ से अधिक एमएसएमई के बाहर होने का खतरा: स्टडी • टीबी उन्मूलन की दिशा में भारत की बड़ी कामयाबी, टीबी से होने वाली मौतों में 38 प्रतिशत की कमी • टिम सीफर्ट के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, भारत के खिलाफ वनडे में यह कारनामा करने वाले बने पहले कीवी बल्लेबाज

मनोरंजन

हर्षदीप कौर ने ‘रॉकस्टार’ के 15 साल पूरे होने का मनाया जश्न, रिकॉर्डिंग से जुड़ा किस्सा किया साझा

13 नवंबर, 2026 10:37 AM

मुंबई : गायिका हर्षदीप कौर ने फिल्म 'रॉकस्टार' के 15 साल पूरे होने के मौके पर संगीत उस्ताद एआर. रहमान के साथ बेहद लोकप्रिय गाने 'कतिया करूं' की रिकॉर्डिंग से जुड़ी यादों को ताजा किया।

गायिका ने एक दिलचस्प किस्सा साझा करते हुए बताया कि कैसे एआर रहमान ने मौके पर ही गाना तैयार कर लिया था।

उन्होंने यह भी बताया कि कैसे उन्होंने पहले ही सोच लिया था कि वह इस फिल्म के म्यूजिक एल्बम का हिस्सा बनेंगी।

इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया और फिल्म के 15 साल पूरे होने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने ‘कतिया करूं’ के 15 साल पूरे होने पर संगीतकार रहमान का धन्यवाद किया।

उन्होंने लिखा, "इरशाद कामिल साहब, आपके शब्दों को अपनी आवाज देना मेरे लिए बहुत खास रहा। इम्तियाज सर, मुझे रॉकस्टार का हिस्सा बनाने के लिए धन्यवाद। रणबीर कपूर व नरगिस फाखरी, स्क्रीन पर इस गाने में जान डालने के लिए आप दोनों का शुक्रिया। इस सफर का हिस्सा बनने के लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगी। आप सभी का भी शुक्रिया, जो 15 साल बाद भी इस गाने को उतना ही प्यार देते हैं।"

‘कतिया करूं’ गाने का मौका कैसे मिला, इस बारे में बात करते हुए हर्षदीप ने बताया कि उन्हें एआर रहमान का फोन आया था, जिसमें उन्होंने उन्हें रॉकस्टार के एक गाने के लिए अपने स्टूडियो बुलाया था। जब वह स्टूडियो पहुंची और गाने के बोल देखे, तो उन्हें यह जानकर बहुत खुशी हुई कि वह इस फिल्म के लिए एक पंजाबी गाना गाने वाली हैं।

हर्षदीप ने बताया कि मुझे वह दिन आज भी याद है। मुझे रहमान सर का फोन आया था। उन्होंने कहा कि मेरे स्टूडियो आ जाओ, एक गाना है जो मैं चाहता हूं कि तुम गाओ। जब मैं स्टूडियो पहुंची और उन्होंने मुझे गाने के बोल दिए, तो उस पर कुछ शब्द लिखे थे ‘कतिया करूं, मैं सारी राती कतिया करूं’। मैं अंदर से बहुत खुश थी कि मुझे रहमान सर के लिए एक पंजाबी गाना गाने का मौका मिल रहा है और वह भी फिल्म रॉकस्टार के लिए। कहीं न कहीं मैंने बहुत शिद्दत से यह सोचा था कि काश मुझे भी इस फिल्म में कोई गाना गाने को मिले। जब मैं घर आई, तो मैंने तुरंत अपनी म्यूजिक डायरी खोली, जिसमें मैं अपने सभी गाने लिखती हूं।

'कतिया करूं' गीत इम्तियाज अली की 2011 की फिल्म 'रॉकस्टार' के लोकप्रिय गानों में से एक है, जिसमें रणबीर कपूर और नरगिस फाखरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। एआर. रहमान द्वारा रचित इस गाने में सपना अवस्थी की आवाज भी शामिल है।

रॉकस्टार 11 नवंबर 2011 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

 

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

करियर की शुरुआत में डबल रोल निभाने में क्या आई चुनौती, शनाया कपूर ने बताया

करियर की शुरुआत में डबल रोल निभाने में क्या आई चुनौती, शनाया कपूर ने बताया

जूही चावला : 'कयामत से कयामत तक' से मिली बड़ी पहचान, जिनके 'इश्क' ने फैंस को बनाया 'दीवाना मस्ताना'

जूही चावला : 'कयामत से कयामत तक' से मिली बड़ी पहचान, जिनके 'इश्क' ने फैंस को बनाया 'दीवाना मस्ताना'

मुझे 16 साल की उम्र में ही पता चल गया था कि अभिनेत्री बनूंगी : दीपिका पादुकोण

मुझे 16 साल की उम्र में ही पता चल गया था कि अभिनेत्री बनूंगी : दीपिका पादुकोण

डर को भगाने के लिए मजाक का सहारा लेते हैं कुमार सानू, बोले- पहले हंसाता हूं, फिर गाता हूं

डर को भगाने के लिए मजाक का सहारा लेते हैं कुमार सानू, बोले- पहले हंसाता हूं, फिर गाता हूं

महेश भट्ट का खत पढ़कर इमोशनल हुए अनुपम खेर, बोले- मेरे 42 साल के काम का...

महेश भट्ट का खत पढ़कर इमोशनल हुए अनुपम खेर, बोले- मेरे 42 साल के काम का...

कियारा आडवाणी को कमिटमेंट देने से घबरा रहे थे सिद्धार्थ मल्होत्रा; 'लगातार 30 दिनों तक...'

कियारा आडवाणी को कमिटमेंट देने से घबरा रहे थे सिद्धार्थ मल्होत्रा; 'लगातार 30 दिनों तक...'

Ott Watch : पैसों की धांधलेबाजी पर बनी शाहिद कपूर की सीरीज, ओटीटी पर जमाया था कब्जा; 8.3 है रेटिंग

Ott Watch : पैसों की धांधलेबाजी पर बनी शाहिद कपूर की सीरीज, ओटीटी पर जमाया था कब्जा; 8.3 है रेटिंग

किरदार की भावनाएं कलाकार पर हावी न हों, इसके लिए आध्यात्मिकता जरूरी: पंकज त्रिपाठी

किरदार की भावनाएं कलाकार पर हावी न हों, इसके लिए आध्यात्मिकता जरूरी: पंकज त्रिपाठी

गुरु दत्त अपनी फिल्मों में जॉनी वॉकर के लिए बनवाते थे खास किरदार, 'प्यासा' में किया था बदलाव

गुरु दत्त अपनी फिल्मों में जॉनी वॉकर के लिए बनवाते थे खास किरदार, 'प्यासा' में किया था बदलाव

'रक्स' में विधवा मां के किरदार में मानिनी डे, बोलीं- 'बच्चे की परवरिश में माता-पिता दोनों की जिम्मेदारी निभा रही है महिला'

'रक्स' में विधवा मां के किरदार में मानिनी डे, बोलीं- 'बच्चे की परवरिश में माता-पिता दोनों की जिम्मेदारी निभा रही है महिला'