Monday, August 17, 2026
BREAKING
लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगीत को बीच में रोकना शर्मनाक, कांग्रेस देश से मांगे माफी: केवल ढिल्लों फगवाड़ा के मशहूर अस्पताल में लगी भयानक आग, मचा हड़कंप

हरियाणा

हरियाणा में मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत EWS फ्लैटों की बुकिंग दोबारा शुरू, 25 फरवरी तक मौका, जल्द करें आवेदन

21 फ़रवरी, 2026 05:56 PM

फरीदाबाद: हरियाणा सरकार और केंद्र सरकार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए घर उपलब्ध करवा रही है. इसे लेकर 25 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भरे जा रहे हैं. इस योजना की जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) सतबीर मान ने दी. बुकिंग के लिए खोले गए पोर्टल: सतबीर मान ने बताया कि, "हरियाणा सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को अपना घर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना शुरू की गई है. योजना के अंतर्गत दिनांक 23 अक्टूबर 2025 की ईडब्ल्यूएस नीति के तहत लाइसेंसधारी बिल्डरों द्वारा विकसित लाइसेंस प्राप्त कॉलोनियों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए आरक्षित प्लॉट/फ्लैटों की बुकिंग के लिए पोर्टल को एक बार फिर खोले दिया गया है. यह पोर्टल 25 फरवरी 2026 तक के लिए पुनः संचालित रहेगा. इस अवधि के दौरान पात्र आवेदक ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अंतर्गत फ्लैटों की बुकिंग कर सकेंगे. वहीं, फ्लैट बुकिंग के लिए इस लिंक https://consumer.housingpms.org.in/#/login इस पर लॉगइन करके फ्लैट की बुकिंग कर सकते हैं.

पात्र आवेदकों को ऐसे किया जाएगा सूचित: एडीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस संबंध में सभी पात्र आवेदकों को पोर्टल पुनः खोले जाने की जानकारी दी जाए. साथ ही जो भी पात्र आवेदकों को एसएमएस के माध्यम से भी सूचित किया जाएगा, ताकि वे निर्धारित अवधि में बुकिंग प्रक्रिया पूर्ण कर सकें. एडीसी ने पात्र लाभार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों के भीतर पोर्टल पर जाकर अपनी बुकिंग सुनिश्चित करें.

ऐसे करें आवेदन: सबसे पहले https://consumer.housingpms.org.in/#/login जाएं. इसके बाद अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें. फिर लॉगिन करें. लॉगिन होते ही आपके सामने एक पेज खुल जाएगा, उसमें अपनी जानकारी भरे. इसके बाद उसे सबमिट कर दें. सबमिट होते ही आपके पास एप्लीकेशन नंबर आ जाएगा. इस तरह से आपका ऑनलाइन फॉर्म जमा हो जाएगा.

कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी: योजना लाभ उठाने के लिए लाभार्थी के पास परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, पहचान पत्र, बीपीएल राशन कार्ड, आय प्रमाण पत्र होना जरूरी है.

योजना का लाभ उठाने के लिए नियम और शर्तें: योजना का लाभ उठाने के लिए लाभार्थी का हरियाणा का निवासी होना जरूरी है. परिवार का वार्षिक आय 1लाख 80 हजार रुपए से कम होना चाहिए. इसके अलावा आवेदक या उसकी पत्नी या बच्चों के नाम से देश में कहीं भी पक्का मकान नहीं होना चाहिए. इसके साथ ही आवेदक को अंतोदय यानि गरीब श्रेणी का होना चाहिए. ऐसे में अगर आप भी अपना खुद का घर लेना चाहते हैं तो 25 फरवरी तक आप भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता

विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता

भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह

भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह

हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम

हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम

हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ

हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ

दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा

दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा

NCR के शहरों में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार देने जा रही ये सौगात...अब नहीं आएगी कोई दिक्कत

NCR के शहरों में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार देने जा रही ये सौगात...अब नहीं आएगी कोई दिक्कत

'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' का रिपोर्ट कार्ड: 11 वर्षों में 918 से बढ़कर 929 हुआ लिंगानुपात, पढ़ाई में भी बेटियों ने रचा इतिहास

'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' का रिपोर्ट कार्ड: 11 वर्षों में 918 से बढ़कर 929 हुआ लिंगानुपात, पढ़ाई में भी बेटियों ने रचा इतिहास

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा