Thursday, November 19, 2026
BREAKING
• पंजाब में आप सरकार पर बरसे नायब सैनी, बोले-डबल इंजन सरकार से ही आएंगे उद्योग और रोजगार • 1857 की क्रांति की चिंगारी अम्बाला से उठी थी, शहीदों के बलिदान को सहेजने के लिए बनवाया भव्य स्मारकः विज • हरियाणा में पेयजल व्यवस्था का होगा कायाकल्प, कम प्रेशर और लीकेज से मिलेगी राहत, रणबीर गंगवा ने तैयार कराया बड़ा रोडमैप • भारत के आत्मनिर्भर बनने के सपनों को चूर-चूर कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला • सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंदिरा गांधी को किया याद, मंडी हादसे पर जताया शोक • 'मेरी रसोई' योजना के तहत दूसरी तिमाही के दौरान अब तक 3.89 लाख किटों के वितरण के साथ लुधियाना अग्रणी • वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने समस्याओं के समाधान के लिए राजस्व पटवारी यूनियन और शिक्षा विभाग की 8 यूनियनों के साथ बैठकें कीं • कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने बागवानी विकास अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश • हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने केंद्र से पंजाब के सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर बने पुलों का व्यापक सुरक्षा ऑडिट करवाने की अपील की • मान सरकार द्वारा पशु स्वास्थ्य देखभाल के लिए बड़ा कदम: 625 वेटनरी ऑफिसर्स किए भर्ती: गुरमीत सिंह खुड्डियां

हरियाणा

हरियाणा में पेयजल व्यवस्था का होगा कायाकल्प, कम प्रेशर और लीकेज से मिलेगी राहत, रणबीर गंगवा ने तैयार कराया बड़ा रोडमैप

19 नवंबर, 2026 08:09 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा में आने वाले दिनों में पानी की सप्लाई के दौरान कम प्रेशर और लीकेज जैसी समस्याओं से लोगों को राहत दिलाने की दिशा में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने बड़ा कदम उठाया है। उनके निर्देशानुसार विभाग ने प्रदेश में पुरानी और खराब हो चुकी पेयजल पाइपलाइनों को बदलने के लिए व्यापक रोडमैप तैयार किया है। इसके तहत कुल 2,513.66 किलोमीटर पाइपलाइन बदलने से जुड़े 798 एस्टीमेट तैयार किए गए हैं, जिनकी कुल लागत 1,863.77 करोड़ रुपये है। इस पहल से पानी की सप्लाई व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और लोगों तक पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पानी पहुंचाने में मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर में नल से स्वच्छ पानी पहुंचाने के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार अब पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रही है। सरकार का प्रयास है कि लोगों को केवल नल कनेक्शन ही नहीं, बल्कि नियमित रूप से पर्याप्त मात्रा में और सही प्रेशर से पानी भी मिले। इसी सोच के साथ विभाग ने पुरानी पाइपलाइनों को बदलने की योजना को प्राथमिकता दी है।


पुरानी पाइपलाइन बदलने के लिए विभाग ने तैयार किया बड़ा प्लान
प्रदेश में पेयजल व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए विभाग ने दो स्तरों पर काम आगे बढ़ाया है। पहले चरण में 1,184.17 करोड़ रुपये के 403 एस्टीमेट प्रशासनिक स्वीकृति के बाद प्रगति पर हैं। इनके तहत 1,146.85 किलोमीटर पुरानी और अनुपयोगी पाइपलाइन बदली जानी है। इनमें से 430.86 किलोमीटर अनुपयोगी पाइपलाइनों के स्थान पर नई पाइपलाइन पहले ही बिछाई जा चुकी है। वहीं, दूसरे चरण में 679.60 करोड़ रुपये के 395 अतिरिक्त एस्टीमेट चिह्नित किए गए हैं। इनके माध्यम से 1,366.81 किलोमीटर और पाइपलाइन बदलने की योजना है। इन कार्यों में 330.88 करोड़ रुपये पाइपलाइन बदलने और 348.72 करोड़ रुपये अन्य संबंधित कार्यों पर खर्च किए जाने का प्रावधान है।


मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि पेयजल व्यवस्था की असली सफलता तभी है, जब हर परिवार को नल कनेक्शन का पूरा लाभ मिले। उनका मानना है कि हर घर तक नल से स्वच्छ पानी पहुंचाने के साथ यह भी सुनिश्चित करना जरूरी है कि लोगों को पर्याप्त मात्रा में और सही प्रेशर से नियमित पानी मिले। इसी उद्देश्य से विभाग को पुरानी और खराब पाइपलाइनों की पहचान कर उन्हें बदलने के निर्देश दिए गए हैं।


पाइपलाइन बदलेगी तो सुधरेगा पानी का प्रवाह
उन्होंने कहा कि पुरानी पाइपलाइनों में समय के साथ जंग और दूसरी परतें जमने से पानी के बहाव का रास्ता संकरा हो सकता है। इससे कई जगह सप्लाई का प्रेशर कम हो जाता है। वहीं, पाइपलाइन में दरार या जोड़ कमजोर होने से पानी का रिसाव होता है और साफ पानी भी बर्बाद होता है। क्षतिग्रस्त पाइपों के जरिए बाहरी गंदगी के पानी में मिलने का खतरा भी बना रहता है। ऐसे में पुरानी पाइपलाइनों को बदलने और जरूरत के अनुसार सही क्षमता की नई पाइपलाइन बिछाने से पानी का प्रवाह बेहतर करने, लीकेज कम करने और सप्लाई को अधिक भरोसेमंद बनाने में मदद मिलेगी।


मंत्री ने कहा कि पानी की हर बूंद कीमती है। इसलिए विभाग का ध्यान केवल नई पाइपलाइन बिछाने तक सीमित नहीं है, बल्कि मौजूदा व्यवस्था को मजबूत बनाने और पानी की बर्बादी रोकने पर भी है। आने वाले समय में आबादी और पानी की मांग बढ़ने के साथ मजबूत पाइपलाइन नेटवर्क जरूरी होगा। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के लोगों को स्वच्छ पानी की नियमित और बेहतर सप्लाई मिले तथा पेयजल व्यवस्था भविष्य की जरूरतों के अनुरूप तैयार हो।


भविष्य की जरूरतों के अनुरूप पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी: मंत्री रणबीर गंगवा
मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि देश के हर घर में नल के माध्यम से स्वच्छ पानी पहुंचे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार इस संकल्प को आगे बढ़ाते हुए यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है कि हर परिवार को पर्याप्त मात्रा में और सही प्रेशर से नियमित पानी मिले। मेरा मानना है कि केवल नल कनेक्शन देना ही काफी नहीं है, बल्कि लोगों तक पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पानी पहुंचाना और सप्लाई को भरोसेमंद बनाना भी उतना ही जरूरी है। इसी उद्देश्य से पुरानी और खराब पाइपलाइनों को बदलने की व्यापक योजना तैयार की गई है। इससे पानी की बर्बादी कम करने, सप्लाई का प्रेशर बेहतर बनाने और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंजाब में आप सरकार पर बरसे नायब सैनी, बोले-डबल इंजन सरकार से ही आएंगे उद्योग और रोजगार

पंजाब में आप सरकार पर बरसे नायब सैनी, बोले-डबल इंजन सरकार से ही आएंगे उद्योग और रोजगार

1857 की क्रांति की चिंगारी अम्बाला से उठी थी, शहीदों के बलिदान को सहेजने के लिए बनवाया भव्य स्मारकः विज

1857 की क्रांति की चिंगारी अम्बाला से उठी थी, शहीदों के बलिदान को सहेजने के लिए बनवाया भव्य स्मारकः विज

भारत के आत्मनिर्भर बनने के सपनों को चूर-चूर कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

भारत के आत्मनिर्भर बनने के सपनों को चूर-चूर कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

कला, संस्कृति एवं संस्कारों का अनूठा संगम है राज्य स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव : महीपाल ढांडा

कला, संस्कृति एवं संस्कारों का अनूठा संगम है राज्य स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव : महीपाल ढांडा

सीएम सैनी की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक : हरियाणा में 100 करोड़ के ग्रीन क्लाइमेट रेजिलिएंस फंड की शुरुआत

सीएम सैनी की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक : हरियाणा में 100 करोड़ के ग्रीन क्लाइमेट रेजिलिएंस फंड की शुरुआत

हरियाणा में एक आईएएस और एक एचसीएस अधिकारी का तबादला

हरियाणा में एक आईएएस और एक एचसीएस अधिकारी का तबादला

ACB की बड़ी कार्रवाई, फैसले की कॉपी देने के बदले 3 हजार की रिश्वत लेते अहलमद रंगे हाथ गिरफ्तार

ACB की बड़ी कार्रवाई, फैसले की कॉपी देने के बदले 3 हजार की रिश्वत लेते अहलमद रंगे हाथ गिरफ्तार

Haryana News: 26 नवंबर को पंचकूला में 'संविधान बचाओ यात्रा' निकालेंगे अशोक अरोड़ा, विधानसभा सत्र पर भी तंज

Haryana News: 26 नवंबर को पंचकूला में 'संविधान बचाओ यात्रा' निकालेंगे अशोक अरोड़ा, विधानसभा सत्र पर भी तंज

शहीद स्मारक के समक्ष जल्द लगेगा एस्केलेटर, मंजूरी मिली, लोगों में आने में नहीं होगी दिक्कत : अनिल विज

शहीद स्मारक के समक्ष जल्द लगेगा एस्केलेटर, मंजूरी मिली, लोगों में आने में नहीं होगी दिक्कत : अनिल विज

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेलाः हरियाणा पवेलियन में विरासत और विकास का अद्भुत संगम : संजय भाटिया

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेलाः हरियाणा पवेलियन में विरासत और विकास का अद्भुत संगम : संजय भाटिया