Thursday, March 26, 2026
BREAKING
ईरान-अमेरिका टकराव से तेल बाजार उछला, कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचीं यूपी रेरा का बड़ा फैसला: नियमों में 10वां संशोधन, घर खरीदारों को बड़ी राहत मध्य प्रदेश में युवाओं से अन्याय है एक दिन में दो परीक्षाएं: जीतू पटवारी यूपी में गो-आश्रय स्थलों की निगरानी हुई हाईटेक, 5446 गो-आश्रय स्थलों में लगाए गए 7592 सीसीटीवी कैमरे मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी शुक्रवार को मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे चर्चा घबराने की जरूरत नहीं, भारत किसी भी ऊर्जा संकट से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल गौतमबुद्ध नगर से सपा का चुनावी शंखनाद, 29 मार्च को अखिलेश यादव की सद्भावना रैली दिल्ली: सीएम ने 1,000 छात्राओं को दी साइकिल, लड़कियों की निर्बाध शिक्षा पर जोर न्यायिक निर्णय प्रक्रिया में जिन लोगों के नाम हटेंगे, तृणमूल उन्हें कानूनी सहायता देगी : सीएम ममता बनर्जी आकाश मिसाइल सिस्टम का पहला प्रोडक्शन मॉडल तैयार, सेना को मिलेगी मजबूती

हरियाणा

हरियाणा में आसमान छू रहे सब्जियों के दाम, 100 के पार पहुंची शिमला मिर्च, ग्राहक मायूस

11 सितंबर, 2025 07:14 PM

बहादुरगढ़ : इस बार हुई भारी बारिश और बाढ़ के कारण किसानों को भारी क्षति पहुंची है। लगातार बारिश से जहां सब्जियां खेतों में ही सड़ गईं, वहीं अब प्रदेश भर की मंडियों में सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। हाल यह है कि दुकानों से मटर ही गायब हो गया है, मटर का भाव 80 रुपये पाव तक पहुंच गई है। जबकि अन्य सब्जियों में शिमला मिर्च 100 रुपये के आंकड़े को पार कर चुकी हैं। ऐसे में आपदा के दौर में उपभोक्ता महंगाई की मार झेलने को मजबूर हैं। आम लोगों की थाली पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। तो वहीं सभी विक्रेताओं को भी इसकी मार झेलनी पड़ रही है।

बारिश और बाढ़ के कारण खेतों में सड़ी सब्जियां
प्रदेश में हुई भारी बारिश से किसानों-बागवानों को करोड़ों रुपये की क्षति पहुंची है। दो माह लगातार हो रही बारिश और बाढ़ के कारण अधिकतर सब्जियां खेतों में सड़ गई हैं। वहीं, बाजार में जो सब्जियां बिकने को पहुंच भी रही हैं, उनके दाम सुनकर उपभोक्ता परेशान हैं। ऐसे में सब्जियों की खरीद आम लोगों की पहुंच से बाहर होती जा रही है। बरसात के कारण सब्जी उत्पादन घटा है और बाजार में पूर्व के वर्षों की भांति सब्जियां नहीं पहुंच रहीं हैं।

बहादुरगढ़ में दुकानों में सब्जी का रेट
राजधानी दिल्ली से सटे बहादुरगढ़ शहर में इन दिनों सब्जी की दुकानों से मटर गायब हो गया है। वहीं, बात करें शिमला मिर्च की, तो शहर में शिमला मिर्च 120 रुपये प्रति किलो, फ्रांसबीन 100 रुपये, घीया 80, टमाटर 70, प्याज 35, खीरा 50 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है। बीते वर्षों में जहां बंदगोभी की इस मौसम के दौरान 20-30 रुपये में बिकती रही है, वहीं इस वर्ष बंदगोभी 50 रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। ऐसे में आम उपभोक्ताओं की पहुंच से सब्जियां बाहर हो गई हैं।

सब्जियों के बढ़े दाम से उपभोक्ता चिंतित
एक तरफ जहां सब्जियों के बढ़े दाम से उपभोक्ता खासे चिंतित हैं। वहीं, सब्जी विक्रेता भी महंगाई की मार से त्रस्त हैं। सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि सब्जियों की पैदावार भारी बरसात से प्रभावित हुई है। महंगे दामों के चलते लोग सब्जियां अपेक्षा से कम खरीद रहे हैं। दाम बढ़ने के कारण मांग घट गई है। यदि दामों में गिरावट आती है, तो जाहिर तौर पर सब्जियों की मांग में भी इजाफा होगा।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

विधान सभा चुनाव होते ही हरियाणा सरकार ने एक साल में काटे 1343474 राशन कार्ड : दीपेन्द्र हुड्डा

विधान सभा चुनाव होते ही हरियाणा सरकार ने एक साल में काटे 1343474 राशन कार्ड : दीपेन्द्र हुड्डा

केंद्र योजनाओं की राशि का समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित करें अधिकारी : नायब सिंह सैनी

केंद्र योजनाओं की राशि का समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित करें अधिकारी : नायब सिंह सैनी

किसानों पर 32.65 लाख करोड़ रुपयों का कर्ज चिंताजनक, एमएसपी की गारंटी नहीं, आय दोगुनी का वादा जुमला साबित : सैलजा

किसानों पर 32.65 लाख करोड़ रुपयों का कर्ज चिंताजनक, एमएसपी की गारंटी नहीं, आय दोगुनी का वादा जुमला साबित : सैलजा

छात्रवृत्ति घोटाले में बड़ा खुलासा, 44.59 लाख रुपये की धोखाधड़ी मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ चालान पेश

छात्रवृत्ति घोटाले में बड़ा खुलासा, 44.59 लाख रुपये की धोखाधड़ी मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ चालान पेश

सेवा वितरण में सुधार हेतु हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन–त्रिपुरा सरकार के बीच समझौता

सेवा वितरण में सुधार हेतु हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन–त्रिपुरा सरकार के बीच समझौता

पंचकूला FD घोटाले पर भूपेंद्र हुड्डा का हमला, बोले- ‘घोटालों की फैक्ट्री बन गई है सरकार’

पंचकूला FD घोटाले पर भूपेंद्र हुड्डा का हमला, बोले- ‘घोटालों की फैक्ट्री बन गई है सरकार’

देश में सिलेंडर क्राईसिस और सरेंडर क्राईसिस : दीपेंद्र हुड्डा

देश में सिलेंडर क्राईसिस और सरेंडर क्राईसिस : दीपेंद्र हुड्डा

हरियाणा में कानून व्यवस्था पर कांग्रेस का हमला: राव नरेंद्र सिंह बोले- अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर

हरियाणा में कानून व्यवस्था पर कांग्रेस का हमला: राव नरेंद्र सिंह बोले- अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर

राहुल गांधी के चश्में पर धूल जमी है इसलिए उन्हें सच धुंधला दिख रहा, नरेंद्र मोदी विश्व के चमकते सितारे हैं : अनिल विज

राहुल गांधी के चश्में पर धूल जमी है इसलिए उन्हें सच धुंधला दिख रहा, नरेंद्र मोदी विश्व के चमकते सितारे हैं : अनिल विज

प्रदेश में करीब 3 लाख लड़कियों को ह्यूमन पैपिलोमावायरस वैक्सीन निःशुल्क लगाई जाएगी : आरती सिंह राव

प्रदेश में करीब 3 लाख लड़कियों को ह्यूमन पैपिलोमावायरस वैक्सीन निःशुल्क लगाई जाएगी : आरती सिंह राव