Friday, October 16, 2026
BREAKING
• कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत • पंजाब : संजीव अरोड़ा को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज • परविंदर झोटा हत्याकांड: मानसा में परिजनों से मिलीं हरसिमरत कौर बादल, कांग्रेस-भाजपा भी भगवंत मान पर हमलावर • हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं • "Copy Paste Tweet मत करो", अमित शाह पर भगवंत मान का तीखा पलटवार • परविंदर झोटा ह/त्याकांड मामले पर बोले अमित शाह, कहा- मांगी जाएगी रिपोर्ट

हरियाणा

हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए

16 अक्टूबर, 2026 09:13 PM

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की स्वीडन की ऐतिहासिक यात्रा के दौरान हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों (एलओआई) पर हस्ताक्षर किए हैं। उनके इक कदम से राज्य के युवाओं के लिए व्यापार, निवेश, आर्थिक सहयोग और रोजगार के नए अवसर खुल गए हैं। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल भी इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री के साथ थे। यात्रा के अंतर्गत, गुरुग्राम और स्टॉकहोम ने तकनीकी नवाचार, स्मार्ट सिटी समाधान, सतत शहरी विकास, ज्ञान आदान-प्रदान और निवेश प्रोत्साहन में सहयोग को मजबूत करने के लिए एक शहर-से-शहर सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए।

राज्य सरकार द्वारा शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि इस साझेदारी से दोनों शहरों के बीच दीर्घकालिक सहयोग को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
एक मजबूत और आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना के अनुरूप, हरियाणा सरकार ने 3,000 करोड़ रुपए के एक महत्वपूर्ण एलओआई पर हस्ताक्षर किए।
इसके अतिरिक्त, खुदरा और भंडारण क्षेत्रों में 1,000 करोड़ रुपए के समझौते हुए।
प्रस्तावित निवेश से आधुनिक भंडारण अवसंरचना के विकास, खुदरा श्रृंखलाओं के विस्तार और लॉजिस्टिक्स में नए निवेश को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है, जिससे राज्य के औद्योगिक और वाणिज्यिक पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूती मिलेगी।

इस यात्रा में हरियाणा और स्वीडन के बीच व्यापार विस्तार और आर्थिक सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से एक समझौता भी हुआ।
स्वीडिश कंपनियों ने हरियाणा के कुशल युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों का आश्वासन दिया है, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर के कौशल विकास, प्रशिक्षण और रोजगार के नए रास्ते खुल सकते हैं।
मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि यह यात्रा वैश्विक निवेश मानचित्र पर हरियाणा की स्थिति को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने आगे कहा कि राज्य स्वीडन की उन्नत प्रौद्योगिकी, नवाचार और सतत विकास मॉडलों का लाभ उठाकर, उन्हें हरियाणा की गतिशील अर्थव्यवस्था और युवा कार्यबल के साथ मिलाकर आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य की ओर प्रगति को गति देगा।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार

हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे: 17 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी करेंगे बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं कई घोषणाएं

अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

अंबाला छावनी में जनसुनवाई में बिजली विभाग की लापरवाही पर अनिल विज सख्त, एक्सईएन हरीश गोयल के तबादले के आदेश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया

ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्याम सिंह राणा

सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ विपक्ष का मार्च दुर्भाग्यपूर्ण, इसके पीछे कौन-सी ताकत, जनता तलाशे जवाब : अनिल विज

सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ विपक्ष का मार्च दुर्भाग्यपूर्ण, इसके पीछे कौन-सी ताकत, जनता तलाशे जवाब : अनिल विज

इंडो-स्वीडन इनोवेशन डे पर उपस्थित होना सम्मान और प्रसन्नता का विषय : नायब सिंह सैनी

इंडो-स्वीडन इनोवेशन डे पर उपस्थित होना सम्मान और प्रसन्नता का विषय : नायब सिंह सैनी

पुराने डीजल और पेट्रोल वाहनों को स्क्रैप करवाएं, प्रदूषण कम करने में सहयोग करें

पुराने डीजल और पेट्रोल वाहनों को स्क्रैप करवाएं, प्रदूषण कम करने में सहयोग करें