Monday, June 01, 2026
BREAKING
गुरुग्राम की तकनीकी खराबी दो घंटे में हुई दुरुस्त, बिजली व्यवस्था पूरी तरह सामान्य : अनिल विज डॉ. अर्चना गुप्ता ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की शिष्टाचार भेंट बीजेपी सरकार ने हरियाणा के शिक्षा तंत्र को बर्बाद कर दिया : दीपेन्द्र हुड्डा इन्वेस्टिंग इन हरियाणा का मतलब है इन्वेस्टिंग इन फ्यूचर : नायब सिंह सैनी राहुल गांधी को देशद्रोही कहना लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान, मनोज तिवारी सार्वजनिक माफी मांगें : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा के सरकारी अस्पताल में नाबालिग का यौन शोषण, आरोपी डॉक्टर फरार भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों ने खेती को घाटे का सौदा बना दिया है: कुमारी सैैलजा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : सीएम नायब सिंह सैनी ने परिवार संग किया योगाभ्यास, नागरिकों से योग को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का किया आह्वान HRTC कर्मचारियों को मिल गया वेतन, यूनियन ने बसें खड़ी करने का अल्टीमेटम किया स्थगित पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल ट्रैक पर कल से दौड़ेंगी ट्रेनें, रेल सेवा बहाल होने से लोगों में खुशी की लहर

हरियाणा

हरियाणा के सरकारी अस्पताल में नाबालिग का यौन शोषण, आरोपी डॉक्टर फरार

01 जून, 2026 09:03 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित लोकनायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) जिला सिविल अस्पताल में एक नाबालिग के साथ कथित यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। आरोप एक सेवानिवृत्त डॉक्टर पर है, जिन्हें सेवानिवृत्ति के बाद दोबारा नियुक्त किया गया था। मामले की जानकारी सामने आने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी डॉ. शैलेंद्र कुमार शैली अस्पताल में प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर के पद से सेवानिवृत्त हो चुके थे। हालांकि, सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें सरकारी अस्पताल में सलाहकार (कंसल्टेंट) के रूप में दोबारा नियुक्त किया गया था। घटना के बाद से वह फरार बताए जा रहे हैं। पेट दर्द की शिकायत के बाद नाबालिग को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीड़िता और उसके परिजनों का आरोप है कि अस्पताल के सलाहकार डॉक्टर शैलेंद्र शैली ने पहले उसे भर्ती कराया और बाद में अस्पताल के ओपीडी परिसर में उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


इस बीच, राज्य सरकार ने आरोपी डॉक्टर की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। मामले के सामने आने के बाद उन्हें पद से हटा दिया गया है और उनकी नियुक्ति रद्द कर दी गई है।
इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ. उपेंद्र सिंह ने मीडिया को बताया कि नाबालिग को पहले महिला वार्ड में भर्ती कराया गया था। 29 मई की रात करीब 8:30 बजे अत्यधिक रक्तस्राव की शिकायत के बाद उसे इमरजेंसी विभाग में स्थानांतरित किया गया। इलाज के दौरान नाबालिग ने आरोप लगाया कि अस्पताल के ओपीडी परिसर में उसके साथ कई बार यौन उत्पीड़न किया गया था।


यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत नाबालिग का मेडिकल परीक्षण कराया गया। साथ ही उसे आवश्यक परामर्श दिया गया और उसका बयान भी दर्ज किया गया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम की धारा 6 और 10 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


स्वास्थ्य सेवाओं की महानिदेशक सुमिता मिश्रा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए रविवार को आरोपी डॉक्टर की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त करने के आदेश जारी किए। इसके बाद डॉक्टर की नियुक्ति रद्द कर दी गई।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता के पिता ने शिकायत में आरोप लगाया है कि जांच के बहाने आरोपी डॉक्टर ने नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न किया। घटना के बाद लड़की को दर्द और अत्यधिक रक्तस्राव की शिकायत हुई, जिसके बाद उसे महिला वार्ड में भर्ती कराया गया।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

गुरुग्राम की तकनीकी खराबी दो घंटे में हुई दुरुस्त, बिजली व्यवस्था पूरी तरह सामान्य : अनिल विज

गुरुग्राम की तकनीकी खराबी दो घंटे में हुई दुरुस्त, बिजली व्यवस्था पूरी तरह सामान्य : अनिल विज

डॉ. अर्चना गुप्ता ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की शिष्टाचार भेंट

डॉ. अर्चना गुप्ता ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की शिष्टाचार भेंट

बीजेपी सरकार ने हरियाणा के शिक्षा तंत्र को बर्बाद कर दिया : दीपेन्द्र हुड्डा

बीजेपी सरकार ने हरियाणा के शिक्षा तंत्र को बर्बाद कर दिया : दीपेन्द्र हुड्डा

इन्वेस्टिंग इन हरियाणा का मतलब है इन्वेस्टिंग इन फ्यूचर : नायब सिंह सैनी

इन्वेस्टिंग इन हरियाणा का मतलब है इन्वेस्टिंग इन फ्यूचर : नायब सिंह सैनी

राहुल गांधी को देशद्रोही कहना लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान, मनोज तिवारी सार्वजनिक माफी मांगें : राव नरेंद्र सिंह

राहुल गांधी को देशद्रोही कहना लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान, मनोज तिवारी सार्वजनिक माफी मांगें : राव नरेंद्र सिंह

भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों ने खेती को घाटे का सौदा बना दिया है: कुमारी सैैलजा

भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों ने खेती को घाटे का सौदा बना दिया है: कुमारी सैैलजा

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : सीएम नायब सिंह सैनी ने परिवार संग किया योगाभ्यास, नागरिकों से योग को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का किया आह्वान

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : सीएम नायब सिंह सैनी ने परिवार संग किया योगाभ्यास, नागरिकों से योग को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का किया आह्वान

हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रोहताश जांगड़ा से बोले सीएम- ईमानदारी और सादगी से जनसेवा की नई पारी लिखें

हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रोहताश जांगड़ा से बोले सीएम- ईमानदारी और सादगी से जनसेवा की नई पारी लिखें

हरियाणा सरकार गुरुग्राम में मेक इन हरियाणा और 9 नई सेक्टरल पॉलिसी करेगी लॉन्च

हरियाणा सरकार गुरुग्राम में मेक इन हरियाणा और 9 नई सेक्टरल पॉलिसी करेगी लॉन्च

युवाओं के भविष्य से कब तक खिलवाड़ करती रहेगी भाजपा सरकार : कुमारी सैलजा

युवाओं के भविष्य से कब तक खिलवाड़ करती रहेगी भाजपा सरकार : कुमारी सैलजा