Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा "11 वर्षों में डिजिटल क्रांति ने देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई सेवाएं और अवसर",बोले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल SIR अभियान में खुद आगे आए CM सैनी, गणना प्रपत्र भरकर लोगों को दिया संदेश शिमला पुलिस ने 72 घंटों में सुलझाई चोरी की गुत्थी, ₹50 लाख के गहने बरामद...पंजाब की 2 शातिर महिलाएं गिरफ्तार पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए... तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

पंजाब

हरजोत सिंह बैंस की ओर से भविष्य में बाढ़ के प्रकोप से बचाव के लिए केंद्र सरकार से सरसा और सवां नदियों को चैनलाइज करने की मांग

13 सितंबर, 2025 08:20 PM
चंडीगढ़; पंजाब के शिक्षा तथा सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री स हरजोत सिंह बैंस ने आज केंद्र सरकार से सरसा और सवां नदियों के चैनलाइजेशन की मांग करते हुए प्रदेश में बाढ़ के कारण बार-बार हो रही तबाही को कम करने हेतु तत्काल सहायता प्रदान करने की अपील की।

एक वीडियो संदेश में, स हरजोत सिंह बैंस ने रूपनगर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने आए केंद्रीय संसदीय मामलों और सूचना प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन का गर्मजोशी से स्वागत किया और सरसा तथा सवां नदियों के चैनलाइजेशन के माध्यम से बाढ़ से बार-बार हो रही तबाही का स्थायी व पक्का समाधान प्रस्तुत करने की मांग की, ताकि भविष्य में इस समस्या से न जूझना पड़े। उन्होंने इस महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के लिए केंद्र सरकार से आवश्यक स्वीकृतियाँ और फंड प्राप्त करने में केंद्रीय मंत्री के सक्रिय सहयोग की आवश्यकता जताई।

स बैंस ने पंजाब के भाजपा नेताओं से यह सुनिश्चित करने की अपील की कि केंद्रीय मंत्री स्वयं बाढ़ के कारण हुई तबाही का मूल्यांकन करें। एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा,
“मैं उनसे अपील करता हूँ कि वह डॉ. मुरुगन को सिर्फ मुख्य स्थानों पर नहीं, बल्कि गांव खेड़ा कलमोट, बेलियां और अन्य बुरी तरह प्रभावित क्षेत्रों में भी ले जाएं, जहाँ गरीब लोगों ने अपना सबकुछ खो दिया है। उन्हें केवल रस्मी ब्रीफिंग नहीं, बल्कि वास्तविक हालात देखने दें।”

स बैंस ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित 1600 करोड़ रुपये के राहत पैकेज को “अपर्याप्त” करार दिया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फंड (एस.डी.आर.एफ.) के नियमों के तहत मिलने वाला न्यूनतम मुआवजा पीड़ितों का मजाक बनाने जैसा है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा,
“थोड़े नुकसानों के लिए पक्के घर हेतु मात्र 6,500 रुपये और तबाह घरेलू आवश्यक सामान के लिए 2,500 रुपये का मुआवजा अपमानजनक से कम नहीं है। क्या इतनी राशि से घर फिर से बनाया जा सकता है? क्या देश का सीना तानने वाले लोग केवल यही उम्मीद रखें?”
उन्होंने केंद्रीय मंत्री से कहा कि वह उनके साथ हरिवाल और चंदपुर बेला के खेतों में जाकर किसानों से पूछें कि क्या 6,800 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा उनकी पूरी बर्बाद हुई फसलों की सफाई करके खेत पुनः तैयार करने के लिए जरूरी डीजल की लागत को भी पूरा कर पाता है?

पंजाब द्वारा देश को दिए गए ऐतिहासिक योगदान का उल्लेख करते हुए, स हरजोत सिंह बैंस ने कहा,
“देश की सुरक्षा और खाद्य सुरक्षा में पंजाब हमेशा अग्रणी रहा है। हम दान नहीं मांगते; हम अपना हक मांगते हैं। मैं केंद्रीय मंत्री से निवेदन करता हूँ कि वे असली तस्वीर देखें और हमारे लोगों की असली परिस्थितियों के बारे में प्रधानमंत्री को तुरंत रिपोर्ट करें।”

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये

पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा

पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा

पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर

पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर

बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत

बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत

पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए...

पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए...

तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

करदाताओं के विश्वास और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रशासन का परिचायक है पंजाब में जी.एस.टी. प्राप्ति में दर्ज 24.45% की शानदार वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा

करदाताओं के विश्वास और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रशासन का परिचायक है पंजाब में जी.एस.टी. प्राप्ति में दर्ज 24.45% की शानदार वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा

नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार

नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार