Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

हरियाणा

हम सत्ता के नहीं जनसेवा के भूखे: अभय सिंह चौटाला कार्यकर्ताओं की बैठकों में दिया चौधरी देवीलाल जयंतीकार्यक्रम का न्यौता

28 अगस्त, 2025 07:14 PM

सिरसा (सतीश बंसल) : डियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने आगामी 25 सितंबर को रोहतक में होने वाली पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल जयंती समारोह को लेकर पांचों हलकों के कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर उन्हें अधिकाधिक संख्या में इस जयंती समारोह के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान डबवाली में पार्टी कार्यकर्ताओं के विशाल समूह को संबोधित करते हुए कहा कि रोहतक के कार्यकर्ताओं की मांग पर ही पार्टी ने इस बार जिला रोहतक में चौधरी देवीलाल जयंती समारोह मनाने का निर्णय लिया है। चूंकि सिरसा जिला चौधरी देवीलाल की जन्मभूमि रही है, इसलिए उन्हें पूर्ण भरोसा है कि सिरसा जिले से लाखों की संख्या में लोग रोहतक पहुंचकर अपने नेता को नमन करेंगे और भाजपा के शासन को उखाड़ फैंकने का संकल्प लेंगे।

 

इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि वे सत्ता के नहीं बल्कि जनसेवा के भूखे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने तो वर्ष 2019 में ही भाजपा से सत्ता छीन ली थी मगर चौधरी देवीलाल की नीतियों पर चलने का संकल्प लेने वाले लोगों ने उनकी नीतियों व सिद्धांतों को बेचकर भाजपा की गोद में बैठ गए और उनकी सत्ता बनवा दी। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी भाजपा की बी टीम बनकर भाजपा को सत्तासीन करवाने का काम किया। जब तक भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरीखे लोग हैं, तब तक भाजपा सत्ता पर काबिज रहेगी। उन्होंने कहा कि वे चौधरी देवीलाल जयंती समारोह को लेकर अब तक प्रदेश के 45 विभिन्न हलकों में कार्यकर्ताओं की बैठक ले चुके हैं और उन्हें कार्यकर्ताओं में इस जयंती समारोह को लेकर जो जोश और जज्बा पाया है, वह अब से पहले कभी नहीं देखा था। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि भाजपा शासन में जिस प्रकार बेरोजगारी, नशा, अपराध बढ़ा है, उससे समाज का हर वर्ग त्रस्त है और इससे छुटकारा चाहता है।

 

इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि जेलों से गैगस्टर्स की ओर से व्यापारियों से फिरौती के लिए गोलीबारी करवाने की प्रथा भी भाजपा शासन में ही शुरू हुई है। उन्होंने कहा कि इनेलो ही एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है जिसमें सभी वर्गों के हित सुरक्षित हैं। इनेलो नेता ने सभी कार्यकर्ताओं को इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को निमंत्रण देने का आह्वान किया। इस अवसर पर उनके साथ इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा, डबवाली के विधायक आदित्य देवीलाल, इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा, इनेलो महिला जिलाध्यक्ष सुभद्रा सीलू, पूर्व विधायक डॉ. सीताराम, हलका संयोजक विनोद अरोड़ा, सरदार मंदर सिंह सरां, संदीप गर्ग, लवली मेहता, संदीप चौधरी, नगरपरिषद चेयरमैन टेकचंद छाबड़ा, अमनदीप बांसल, कुलदीप जम्मू, गिरधारी बिस्सु, कुलदीप गोदारा, गुरप्रेम सिंह सरां, सतपाल खिचड़, कुलदीपक, अजनीश कनेड़ी, मलकीत सरां, ओमप्रकाश फौजी सहित सभी प्रकोष्ठों के पधान, जोन प्रभ्छाारी व जिला संयोजक भी शामिल थे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान