चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज विपक्ष, खासकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ (Sunil Jakhar) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे सभी आरोपों का एक-एक कर जवाब दिया। जाखड़ पर तीखा तंज
सुनील जाखड़ के बयानों पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा, "जाखड़ साहब, हमारे नाम ठीक से सीख लो, क्योंकि हम आते रहेंगे। अगर आप मुंडियां को नहीं जानते तो भट्ठल जी से पूछिए, यह वही हरदीप सिंह मुंडियां हैं जिन्होंने उन्हें साहनेवाल से हराया था।"
"मानव-रचित नहीं, प्राकृतिक आपदा थी बाढ़"
विपक्ष द्वारा बाढ़ को 'मानव-रचित आपदा' (Man-made Disaster) बताए जाने के आरोपों को खारिज करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पूरी तरह से एक प्राकृतिक आपदा थी। उन्होंने समझाया, "अगर हरियाणा को पानी दे भी दिया जाता, तब भी पंजाब को बाढ़ का सामना करना पड़ता, क्योंकि पहाड़ों में भूस्खलन और बांधों में पानी का बहाव बहुत ज्यादा था।"
मजाकिया अंदाज में उन्होंने कहा कि विपक्ष ने उनकी 'मानहानि' नहीं, बल्कि "भगवंत मान-हानि" की है।