Saturday, August 01, 2026
BREAKING
नशा तस्करी एवं संगठित आपराधिक गठजोड़ का एक गुर्गा अमृतसर में गिरफ्तार; 20 किलो हेरोइन बरामद नवांशहर में जन्मी 27 सप्ताह की बच्ची ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत मिली 50 दिनों की विशेष एनआईसीयू देखभाल के बाद मौत को दी मात भगवंत मान सरकार प्राइवेट स्कूलों की फीस को स्थायी रूप से विनियमित करने के लिए मानसून सत्र के दौरान विधान सभा में लाएगी बिल पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राघवेंद्र प्रसाद तिवारी का कार्यकाल पूर्ण; प्रो. रामकृष्ण वुसिरिका ने कार्यवाहक कुलपति का कार्यभार संभाला गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन सेक्टर-20 में 12 दिवसीय यूनिवर्सल ह्यूमन वैल्यूज इंडक्शन प्रोग्राम का समापन सीबीआई का अनिल अंबानी की रिलायंस कैपिटल पर बड़ा एक्शन, ईपीएफओ के 1,816 करोड़ रुपए के निवेश घोटाले में दर्ज किया एफआईआर लखनऊ में विश्व हिन्दू रक्षा परिषद का प्रदर्शन, पप्पू यादव के बयान के विरोध में पुतला फूंका सेबी ने पुनीत गोयनका और सुभाष चंद्रा को शेयर बाजार में कारोबार पर एक साल के लिए किया बैन, जीईईएल पर भी की कार्रवाई आरबीआई की एमपीसी बैठक में रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं होने की संभावना, पहली तिमाही में जीडीपी वृद्धि 7 प्रतिशत से ऊपर रहने की उम्मीद: रिपोर्ट जुलाई में जीएसटी कलेक्शन 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपए के पार, 14 महीनों की सबसे तेज बढ़ोतरी

राष्ट्रीय

हमारी सरकार का मंत्र है, इन्वेस्टमेंट से रोजगार : आंध्रप्रदेश में बोले पीएम मोदी

01 अगस्त, 2026 05:44 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्रप्रदेश के भोगपुरम में कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी, उनका उद्घाटन किया और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया। इसके बाद, जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज यहां करीब 18 हजार करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। हवाई अड्डे के साथ-साथ ये परियोजनाएं आंध्र की रोड कनेक्टिविटी से जुड़े हैं। इनमें इनर्जी सिक्योरिटी से जुड़े प्रोजेक्ट भी हैं। ये विकास कार्य इस बात के प्रतीक हैं कि इस समय आंध्र किस स्पीड से आगे बढ़ रहा है। मैं आप सभी को इन परियोजनाओं की शुभकामनाएं देता हूं।

पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार का मंत्र है- इन्वेस्टमेंट से रोजगार। इसलिए सरकार ने भी अपनी तरफ से इन्वेस्टमेंट बढ़ाया है और हम प्राइवेट सेक्टर को भी इन्वेस्टमेंट के लिए प्रेरित कर रहे हैं। क्योंकि जब इन्वेस्टमेंट बढ़ता है तो मैन्युफैक्चरिंग बढ़ती है। मैन्युफैक्चरिंग बढ़ती है तो एक्सपोर्ट बढ़ता है, और एक्सपोर्ट बढ़ता है तो रोजगार के नए अवसर बनते हैं। और जब रोजगार बढ़ता है तो लोगों की आमदनी बढ़ती है, परिवारों की जिंदगी बेहतर होती है।

उन्होंने कहा, “आज का आयोजन नया इतिहास और नए रिकॉर्ड रचने का भी है। एक ओर विकास के नए रिकॉर्ड बन रहे हैं, साथ ही धीमसा नृत्य का सांस्कृतिक रिकॉर्ड भी रचा गया है। चंद्रबाबू की विशेषता है कि उन्होंने दो क्षितिजों को छुआ है। एक तरफ एयरपोर्ट का निर्माण और दूसरी तरफ आदिवासी बहनों के द्वारा धीमसा नृत्य का विश्व रिकॉर्ड बनाना। चंद्रबाबू के इस विजन को विशेष रूप से सराहना करता हूं।”

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि 13 हजार से ज्यादा आदिवासी बहनों और बेटियों की प्रस्तुति, उनका उत्साह, उनका अनुशासन और आदिवासी संस्कृति का गौरव, यह दृश्य अद्भुत था। इसमें देश की विविधता की झलक और पीढ़ी दर पीढ़ी सहेजकर रखी गई जनजातीय विरासत भी थी। मैं इस प्रस्तुति के लिए सभी का और विशेष रूप से आदिवासी बहनों और बेटियों का अभिनंदन करता हूं।”

पीएम ने कहा कि ये अल्लूरी सीताराम राजू की धरती है। उन्होंने जिस धरती पर आदिवासी हितों के लिए अपना जीवन समर्पित किया, आज उसी धरती पर आंध्र प्रदेश के नए एयरपोर्ट की शुरुआत हो रही है। यह हवाई अड्डा आंध्र और उत्तर आंध्र की ग्रोथ का रनवे है। ये यहां के युवाओं के बेहतर भविष्य का लॉन्च पैड है। मैं आंध्र प्रदेश और देश के लोगों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले जब एयरपोर्ट बनते थे, तो उनके नाम एक ही परिवार के नाम पर चढ़ जाते थे। हमने इस परंपरा को बदला है। हमने अयोध्या में एयरपोर्ट का नाम वाल्मिकी के नाम से जोड़ा, पंजाब में संत रविदास के नाम से एयरपोर्ट का नाम जोड़ा। केंद्र की एनडीए सरकार ने निर्णय किया है कि इस नए एयरपोर्ट का नाम श्री अल्लूरी सीताराम राजू के नाम पर होगा। आंध्र प्रदेश का जो भी नागरिक इस एयरपोर्ट से यात्रा करेगा, देश और दुनिया का जो भी नागरिक इस एयरपोर्ट से यात्रा करेगा। उसे अल्लूरी सीताराम राजू के नाम से जनसेवा और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा मिलेगी।

पीएम ने कहा कि बीते 12 वर्षों में देश के एविएशन सेक्टर की असाधारण प्रगति हुई है। 2014 तक देश में केवल 74 एयरपोर्ट ऑपरेशनल थे, आज यह संख्या 166 हो गई है। एक समय था जब हवाई उड़ाने सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित थी। एनडीए सरकार में आज छोटे शहर के साधारण लोग भी फ्लाइट से यात्रा कर रहे हैं। इन 12 वर्षों में सिर्फ एयरपोर्ट्स की संख्या में ही बढ़ोत्तरी नहीं हुई है, बल्कि हमारी उड़ान योजना के कारण आज गरीब परिवार के लोगों को भी जहाज में बैठने का अवसर मिल रहा है। इस योजना से गरीब से गरीब को अपने सपने को पूरा करने में मदद मिली है। कुछ दिन पहले ही सरकार की ओर से उड़ान योजना के दूसरे चरण की शुरुआत की गई है। इस पर भी 29 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

उन्होंने आगे कहा कि एविएशन सेक्टर में देश ने एक और बड़ा माइलस्टोन हासिल किया है। कुछ ही दिन पहले काशी में स्पोक एयरपोर्ट का शुभारंभ किया गया। आज वही मॉडल पंजाब के अमृतसर तक पहुंच गया है। अमृतसर से 25 से ज्यादा इंटरनेशनल डेस्टिनेशन जुड़ जाएंगे। इस उपलब्धि के लिए मैं आंध्र की इस धरती से पंजाब के लोगों को भी बधाई देता हूं। हमारे आंध्र प्रदेश के पास हमेशा से विकसित भारत का ग्रोथ इंजन बनने का सामर्थ्य रहा है। आंध्र प्रदेश के विकास के लिए हमारे प्रयास डबल इंजन की स्पीड से आगे बढ़े, इसके लिए मैंने आंध्र के लोगों से डबल इंजन सरकार का आशीर्वाद मांगा था। आज चंद्रबाबू नायडू, पवन कल्याण के नेतृत्व में एनडीए की पूरी टीम आंध्र प्रदेश के लिए डबल स्पीड से काम कर रही है।

जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने आगे कहा कि आज देश ब्लू इकॉनामी को लगातार मजबूत कर रहा है। पूरे आंध्र में हाईवे और एक्सप्रेसवे का नेटवर्क तैयार किया जा रहा है। विशाखापट्टनम-रायपुर एक्सप्रेसवे जैसे प्रोजेक्ट इस पूरे क्षेत्र को रफ्तार दे रहे हैं। यह पूरा क्षेत्र देश के बड़े औद्योगिक केंद्रों से आसानी से जुड़े, इसके लिए आज आंध्र प्रदेश में करीब 1 लाख करोड़ रुपए के रेलवे परियोजनाओं पर काम चल रहा है। राज्य के पूरे रेल नेटवर्क का विद्युतीकरण हो चुका है। यहां रेलवे स्टेशनों को भी आधुनिक बनाया जा रहा है।

पीएम ने कहा कि रेल, पोर्ट और एयरपोर्ट को एक साथ जोड़ा जा रहा है। आंध्र प्रदेश हमेशा भविष्य की सोच रखने वाला प्रदेश रहा है। सॉफ्टवेयर, आईटी और टेक सेक्टर में आंध्र के युवाओं ने पूरी दुनिया में डंका बजाया है। इसलिए सरकार यहां के टैलेंट को आंध्र प्रदेश के विकास पावर से जोड़ना चाहती है। टैलेंटेड युवाओं की प्रतिभा का लाभ आंध्र प्रदेश और देश को ज्यादा से ज्यादा मिले, यह बहुत आवश्यक है। इसके लिए हमारा फोकस अब सेमीकंडक्टर जैसी फ्यूचरिस्टिक टेक इंडस्ट्री पर है। विशाखापट्टनम में नए सेमीकंडक्टर प्लांट का शिलान्यास इसी दिशा में एक बड़ा कदम है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

सीबीआई का अनिल अंबानी की रिलायंस कैपिटल पर बड़ा एक्शन, ईपीएफओ के 1,816 करोड़ रुपए के निवेश घोटाले में दर्ज किया एफआईआर

सीबीआई का अनिल अंबानी की रिलायंस कैपिटल पर बड़ा एक्शन, ईपीएफओ के 1,816 करोड़ रुपए के निवेश घोटाले में दर्ज किया एफआईआर

लखनऊ में विश्व हिन्दू रक्षा परिषद का प्रदर्शन, पप्पू यादव के बयान के विरोध में पुतला फूंका

लखनऊ में विश्व हिन्दू रक्षा परिषद का प्रदर्शन, पप्पू यादव के बयान के विरोध में पुतला फूंका

एफएसएसएआई का स्विट्ज फूड्स पर बड़ा एक्शन, फूड सेफ्टी नियमों के उल्लंघन पर लाइसेंस सस्पेंड

एफएसएसएआई का स्विट्ज फूड्स पर बड़ा एक्शन, फूड सेफ्टी नियमों के उल्लंघन पर लाइसेंस सस्पेंड

'समुद्र मंथन' योजना से भारत को कच्चे तेल और गैस के आयात पर दीर्घकालिक निर्भरता घटाने में मिलेगी मदद: सरकार

'समुद्र मंथन' योजना से भारत को कच्चे तेल और गैस के आयात पर दीर्घकालिक निर्भरता घटाने में मिलेगी मदद: सरकार

प्रयागराज में 8 अगस्त को छात्रों से संवाद करेंगे राहुल गांधी, शिक्षा-रोजगार के मुद्दों पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन

प्रयागराज में 8 अगस्त को छात्रों से संवाद करेंगे राहुल गांधी, शिक्षा-रोजगार के मुद्दों पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन

कंगना रनौत के बयान पर विरोध तेज, लखनऊ में FIR की मांग को लेकर थाने पहुंचीं महिला कांग्रेस नेता

कंगना रनौत के बयान पर विरोध तेज, लखनऊ में FIR की मांग को लेकर थाने पहुंचीं महिला कांग्रेस नेता

पूरा कर्नाटक आपके साथ खड़ा है, हम मिलकर काम करेंगे; पीएम मोदी से क्या बोले डीके शिवकुमार

पूरा कर्नाटक आपके साथ खड़ा है, हम मिलकर काम करेंगे; पीएम मोदी से क्या बोले डीके शिवकुमार

कुलगाम में प्रवासी मजदूरों का हत्यारा कौन? लश्कर कमांडर और उसके शागिर्द पर संदेह; क्या पता चला

कुलगाम में प्रवासी मजदूरों का हत्यारा कौन? लश्कर कमांडर और उसके शागिर्द पर संदेह; क्या पता चला

यूपी: सीएम योगी के शहर में राप्ती नदी के किनारे बनेगा रिवर फ्रंट, DDU के सामने फूड स्ट्रीट हब

यूपी: सीएम योगी के शहर में राप्ती नदी के किनारे बनेगा रिवर फ्रंट, DDU के सामने फूड स्ट्रीट हब

यूपी पुलिस के लिए अब वीकेंड ट्रेनिंग टारगेट, शनिवार-रविवार को होगा ये काम

यूपी पुलिस के लिए अब वीकेंड ट्रेनिंग टारगेट, शनिवार-रविवार को होगा ये काम