Thursday, July 30, 2026
BREAKING
पेड़ लगाना ही नहीं, उन्हें बचाना भी हमारा कर्तव्य : अनिल विज सांसद रेखा शर्मा ने उठाया रेलवे में बचने वाले अतिरिक्त भोजन के सदुपयोग का मुद्दा सांसद दीपेन्द्र हुड्डा से UPSC प्रारम्भिक परीक्षा में हो रही गड़बड़ियों को लेकर अभ्यर्थियों का प्रतिनिधिमंडल किसानों के लिए छलावा साबित हुई फसल बीमा योजना- भूपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा विधानसभा में महिला सशक्तीकरण को समर्पित होगा कल का युवा संवाद हरियाणा कांग्रेस के संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के अभियान को मिली नई गतिः संजय दत्त हरियाणा अब देश का स्पोर्टस पावर हाउस बनाः नायब सैनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त को करेंगे नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत- संकल्प अभियान का शुभारंभ अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर हरित, स्वच्छ औऱ समृद्ध भारत निर्माण में योगदान देंः बराला हरियाणाः हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने में भाजपा सरकार विफल- कुमारी सैलजा

पंजाब

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

30 जुलाई, 2026 06:19 PM

चंडीगढ़/पटियाला : पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आज होटल शौर्या में "रंगला पंजाब हमारी साझा जिम्मेदारी—सुरक्षित एवं पौष्टिक खाद्य, अच्छे स्वास्थ्य का आधार" विषय पर आयोजित फूड सेफ्टी सैमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। यह सेमिनार डिप्टी कमिश्नर पटियाला, सिविल सर्जन कार्यालय और फूड सेफ्टी विभाग के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया।

सैमिनार को संबोधित करते हुए डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि "जैसा अन्न, वैसा मन" केवल एक कहावत नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन का मूल मंत्र है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार शुद्ध हवा और स्वच्छ पानी मानव स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं, उसी प्रकार सुरक्षित, पौष्टिक और मानक गुणवत्ता वाला खाद्य भी स्वस्थ जीवन का महत्वपूर्ण आधार है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान द्वारा सृजित किए जा रहे 'रंगला पंजाब' के सपने को साकार करने के लिए लोगों में स्वस्थ खान-पान के प्रति जागरूकता पैदा करना समय की प्रमुख आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा ऐसे जागरूकता सैमिनार लगातार आयोजित किए जा रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि इस सैमिनार में कृषि विश्वविद्यालय, गुरु अंगद देव वेटरिनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी (गडवासू) के विशेषज्ञों तथा प्राकृतिक एवं जैविक खेती करने वाले किसानों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि ये संस्थान आपसी तालमेल से नई पीढ़ी को रसायन-मुक्त और जैविक खाद्य के महत्व के बारे में जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि जैविक खेती करने वाले किसान रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के उपयोग से परहेज करते हैं, जिससे स्वस्थ और गुणवत्तापूर्ण अनाज तैयार होता है।

डॉ. बलबीर सिंह ने लोगों से अधिक से अधिक प्राकृतिक और जैविक खाद्य अपनाने की अपील करते हुए कहा कि स्वस्थ समाज की नींव सुरक्षित भोजन पर ही टिकी होती है। उन्होंने यह भी बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा फूड बिजनेस ऑपरेटरों और खाद्य पदार्थ बेचने वाले विक्रेताओं की नियमित जांच की जाती है ताकि लोगों को मानक गुणवत्ता वाला और सुरक्षित खाद्य उपलब्ध हो सके तथा किसी भी प्रकार की मिलावट या गैर-मानक खाद्य को रोका जा सके।

इस अवसर पर फूड सेफ्टी कमिश्नर कनवरप्रीत बराड़, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर नवरीत कौर सेखों, डीन सी.ओ.सी.एस. किरण बैंस, वीसी.पी.ए.यू. डॉ. एस.एस. गोसल, वी.सी. गडवासू जे. एस. गिल, पिंगलवाड़ा से श्री राजवीर सिंह, एन.जी.ओ. मिस प्रगति, ऑर्गेनिक प्रोड्यूसर श्री गुरमीत सिंह, खेती विरासत मिशन के श्री उमेंद्र दत्त, सरपंच कनसुआ श्री हरप्रीत सिंह, सी.ई.ओ. चेयर्स फूड एंड बेवरेजेस श्री हरेंद्र पाल सिंह लांबा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गुरप्रीत कौर, सिविल सर्जन डॉ. शेली जेटली, विभिन्न विभागों के अधिकारी, विशेषज्ञ, किसान तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

'वारिस पंजाब दे' के विधायक अयाली समेत 15 नेताओं पर FIR, चंडीगढ़ में प्रदर्शन के दौरान बवाल

'वारिस पंजाब दे' के विधायक अयाली समेत 15 नेताओं पर FIR, चंडीगढ़ में प्रदर्शन के दौरान बवाल

गुरदासपुर पुलिस की बड़ी पहल: 120 मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए

गुरदासपुर पुलिस की बड़ी पहल: 120 मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए

बठिंडा बंद के दौरान सड़कों पर उतरे सफाई सेवक, बंद रहे मुख्य बाजार

बठिंडा बंद के दौरान सड़कों पर उतरे सफाई सेवक, बंद रहे मुख्य बाजार

पंजाब बंद के दौरान अमृतसर में बड़ा हादसा, ड्यूटी पर पुलिस कर्मी की मौ/त

पंजाब बंद के दौरान अमृतसर में बड़ा हादसा, ड्यूटी पर पुलिस कर्मी की मौ/त

Amritsar और तरनतारन में पंजाब बंद का बड़ा असर, बाजार और बड़े शोरूम रहे बंद

Amritsar और तरनतारन में पंजाब बंद का बड़ा असर, बाजार और बड़े शोरूम रहे बंद

पंजाब सरकार ने मनरेगा/वीबी जी राम जी कर्मचारियों के लंबे समय से लंबित मुद्दों का किया समाधान; लगभग 2,000 कर्मचारियों को होगा लाभ

पंजाब सरकार ने मनरेगा/वीबी जी राम जी कर्मचारियों के लंबे समय से लंबित मुद्दों का किया समाधान; लगभग 2,000 कर्मचारियों को होगा लाभ

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

हरसिमरत ने गृहमंत्री से पंजाब में परीक्षा पेपर लीक की जांच के आदेश देने की मांग की

हरसिमरत ने गृहमंत्री से पंजाब में परीक्षा पेपर लीक की जांच के आदेश देने की मांग की

30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान! जानें ताजा Update

30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान! जानें ताजा Update

पंजाब पुलिस द्वारा साइबर वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों में त्वरित कार्रवाई के लिए ई-ज़ीरो एफआईआर प्रणाली की शुरुआत

पंजाब पुलिस द्वारा साइबर वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों में त्वरित कार्रवाई के लिए ई-ज़ीरो एफआईआर प्रणाली की शुरुआत