Sunday, August 16, 2026
BREAKING
सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ Hamirpur: कांग्रेस नेताओं का वंदे मातरम् के गायन को रुकवाने का प्रयास दुर्भाग्यपूर्ण : अनुराग अब नहीं बिछड़ेंगे अपने! मणिमहेश यात्रा में पहली बार मोबाइल नेटवर्क सुविधा, BSNL ने धनछौ में लगाया 4G टावर पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया जसरंगी जुगलबंदी से हवेली संगीत तक, पंडित जसराज ने संगीत की दुनिया में किए 3 बड़े नवाचार 'भाई तेरा स्टार है' में 'मैंडी' का किरदार निकी वालिया के लिए क्यों था बड़ी चुनौती, एक्ट्रेस ने किया खुलासा विमल इलायची के विज्ञापन पर फंसे शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ, महाराष्ट्र एफडीए ने भेजा नोटिस डेविड धवन : एडिटिंग से डायरेक्शन तक, सपने के टूटने से 'किंग ऑफ कॉमेडी' का 'किस्मत कनेक्शन' बर्थडे स्पेशल : एयर होस्टेस से एक्टिंग का सफर, आज बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शामिल एफएसएसएआई के नोटिस के बाद खाद्य कंपनियों ने भ्रामक दावों को हटाया, लेबल और उत्पादों में किया बदलाव

राष्ट्रीय

स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया नमन, कहा- उनके विचार सदैव मार्गदर्शक हैं

16 अगस्त, 2026 04:56 PM

महान संत, आध्यात्मिक गुरु एवं विचारक रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर रविवार को देशभर के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, अर्जुन राम मेघवाल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर स्वामी जी के विचारों को याद किया।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लिखा, "अपनी शिक्षा एवं विचारों से संपूर्ण जगत को धर्म और अध्यात्म का मार्ग दिखाने वाले रामकृष्ण परमहंस जी ने देश को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य किया। आज उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र अभिवादन। उनके विचार सदैव मार्गदर्शन करते रहेंगे।"

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने स्वामी जी को "मां काली के अनन्य उपासक, महान संत एवं भारतीय अध्यात्म के अमर संवाहक" बताया। उन्होंने कहा, "स्वामी रामकृष्ण परमहंस जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन! उन्होंने सत्य, प्रेम, करुणा, ईश्वर-भक्ति और मानव सेवा को जीवन का सर्वोच्च धर्म बताया। उनके दिव्य विचार एवं आध्यात्मिक संदेश मानवता को आत्मबोध, सदाचार और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्रदान करता रहेगा।"

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, "भारतीय आध्यात्मिक परंपरा के महान साधक, माँ काली के अनन्य उपासक, पूज्य स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। उनका दिव्य जीवन हमें प्रेम, करुणा, सहिष्णुता और 'नर सेवा ही नारायण सेवा' के सनातन आदर्शों को आत्मसात कर मानवता की सेवा का मार्ग दिखाता है।"

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्वामी रामकृष्ण परमहंस को "भारत की आध्यात्मिक चेतना के महान संवाहक" कहा। उन्होंने लिखा, "माँ भारती के अनन्य साधक एवं स्वामी विवेकानंद जी के प्रेरणास्रोत स्वामी रामकृष्ण परमहंस जी की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन। उनका जीवन भक्ति, साधना, सेवा और सर्वकल्याण की सनातन भारतीय दृष्टि का उज्ज्वल प्रतीक है।"

रेखा गुप्ता ने कहा, "मानव सेवा में ईश्वर सेवा का जो भाव उन्होंने जगाया, वह आज भी समाज को करुणा, कर्तव्य और लोककल्याण के पथ पर प्रेरित करता है।"

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी स्वामी जी कोटिशः नमन किया। उन्होंने अर्जुन राम मेघवाल के शब्दों को दोहराते हुए कहा, "उन्होंने सत्य, प्रेम, करुणा, ईश्वर-भक्ति और मानव सेवा को जीवन का सर्वोच्च धर्म बताया। उनके दिव्य विचार एवं आध्यात्मिक संदेश मानवता को आत्मबोध, सदाचार और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्रदान करता रहेगा।"

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद

ब्राह्मण चेहरों के अभाव में बसपा 2027 में कैसे साधेगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?

ब्राह्मण चेहरों के अभाव में बसपा 2027 में कैसे साधेगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?

वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था, देश माफ नहीं करेगा : अमित शाह

वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था, देश माफ नहीं करेगा : अमित शाह

देशवासियों को प्रेरणा देता है वीरांगनाओं का त्याग और बलिदान, रानी अवंती बाई महान क्रांतिकारी : सीएम योगी

देशवासियों को प्रेरणा देता है वीरांगनाओं का त्याग और बलिदान, रानी अवंती बाई महान क्रांतिकारी : सीएम योगी

‎बिहार : श्रावणी मेले में कांवरियों का सहारा बनी ‘जीविका दीदी की रसोई’, शुद्ध भोजन के साथ सेवा का संकल्प

‎बिहार : श्रावणी मेले में कांवरियों का सहारा बनी ‘जीविका दीदी की रसोई’, शुद्ध भोजन के साथ सेवा का संकल्प

सीएम भूपेंद्र पटेल वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के लिए अमेरिका और कनाडा के दौरे पर

सीएम भूपेंद्र पटेल वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के लिए अमेरिका और कनाडा के दौरे पर

संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट उत्तर कुंजी जारी, 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका

संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट उत्तर कुंजी जारी, 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका

सेना के सहयोग से वीर नारियों के लिए नई राह, एविएशन सेक्टर में रोजगार

सेना के सहयोग से वीर नारियों के लिए नई राह, एविएशन सेक्टर में रोजगार

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाईयों हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता समारोह

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाईयों हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता समारोह

अखिलेश ने राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर वीडियो गीत के जरिए साधा निशाना, कहा भाजपा के पाप का पैसा नहीं चाहिए

अखिलेश ने राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर वीडियो गीत के जरिए साधा निशाना, कहा भाजपा के पाप का पैसा नहीं चाहिए