Monday, July 06, 2026
BREAKING
वेनेजुएला में आए भूकंप के बाद मृतकों की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोतरी, 3,342 तक पहुंचा मौत का आंकड़ा एफआईआई ने जून के आखिरी पखवाड़े में फाइनेंशियल सर्विसेज और कंस्ट्रक्शन जैसे सेक्टर्स पर लगाया दांव सोने की सपाट शुरुआत, चांदी का दाम करीब आधा प्रतिशत बढ़ा वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया फीफा वर्ल्ड कप: इंग्लैंड ने कटाया क्वार्टर फाइनल का टिकट, रोमांचक मुकाबले में मेक्सिको को 3-2 से हराया होप-ग्रीव्स की साझेदारी ने कराई वेस्टइंडीज की वापसी, कैरेबियाई टीम के नाम रहा एंटिगुआ टेस्ट का तीसरा दिन यह मेरा आखिरी वर्ल्ड कप होगा, लेकिन उम्मीद है स्पेन के खिलाफ मुकाबला अंतिम नहीं होगा: रोनाल्डो पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’ बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

राष्ट्रीय

स्वच्छता ही सेवा अभियान: देशभर में अब तक 1.89 करोड़ लोग शामिल

23 सितंबर, 2025 08:27 PM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन (17 सितंबर) से शुरू हुआ ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ पूरे देश में जनभागीदारी का बड़ा आंदोलन बन गया है। इस अभियान के तहत विभिन्न राज्यों और शहरों में बड़े पैमाने पर स्वच्छता गतिविधियां चल रही हैं, जिनमें स्वैच्छिक श्रमदान, सार्वजनिक स्थलों की सफाई, कचरे के प्रबंधन और स्वच्छता लक्षित इकाइयों का रूपांतरण शामिल है। इस अभियान के तहत स्वच्छता लक्षित इकाइयों की पहचान, रूपांतरण और सौंदर्यीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है ताकि स्थानीय स्तर पर ठोस बदलाव दिखाई दे सके।

11 लाख सीटीयू की पहचान, 2.5 लाख से अधिक की सफाई

केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय के अनुसार, देश में इस अभियान के तहत अब तक 11,09,151 स्वच्छता लक्षित इकाइयों (सीटीयू) की पहचान की जा चुकी है, जिनमें से 2,48,241 इकाइयों की सफाई की जा चुकी है। इस दौरान कुल 96,69,975 लोगों ने इन इकाइयों में भागीदारी की है और 4,35,076 लोग प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित हुए हैं। देशभर में 2,53,884 सार्वजनिक स्थलों की सफाई की गई है, जिसमें 72,59,198 लोगों ने भाग लिया।

त्योहारों को पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए पूरे देश में 13,597 इको-फ्रेंडली पंडाल तैयार

त्योहारों को पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए पूरे देश में 13,597 इको-फ्रेंडली पंडाल तैयार किए गए और 4,710 स्थलों पर त्योहार बाद सफाई की गई। साथ ही 1,482 स्वच्छता रंगोली बनाई गईं, 7,193 स्वच्छता रैलियां निकाली गईं और 7,180 शिविर आयोजित किए गए। देश में 2,068 वेस्ट टू आर्ट इंस्टॉलेशन, 11,753 स्वच्छता प्रतियोगिताएं और 2,285 खेल लीग्स आयोजित की गईं। अभियान के दौरान 6,356 फूड स्ट्रीट्स को स्वच्छ किया गया और 43,895 घर-घर जागरूकता गतिविधियां संचालित की गईं। इसके अलावा 4,726 एसबीएम एसेट्स का उपयोग हुआ, 2,505 आरआरआर केन्द्र स्थापित हुए और 7,949 एसयूपी ड्राइव्स चलाई गईं। इस पूरे अभियान में अब तक कुल 1,89,52,202 लोगों ने भागीदारी की है।

श्रीनगर के डल झील पर सफाई अभियान शुरू

इस अभियान के तहत जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर के डल झील पर सफाई अभियान की शुरुआत की और सफाई मित्रों को सम्मानित किया। महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवड़ में दापोडी जीरो वेस्ट प्रोजेक्ट को सतत शहरी प्रशासन का आदर्श मॉडल बताया जा रहा है, जिसके तहत 428 घरों का कचरा संग्रह कर खाद बनाई जा रही है और महिलाओं को सशक्त किया जा रहा है। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सफाई कर्मियों को प्रशंसा पत्र दिए और ‘सफाई एक्सप्रेस’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विभिन्न शहरों में सफाई मित्र सुरक्षा शिविर किए गए आयोजित

सफाई मित्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न शहरों में सफाई मित्र सुरक्षा शिविर आयोजित किए गए। बिहार के बेतिया नगर निगम ने स्वास्थ्य शिविर लगाया, आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में 74 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में मेडिकल कैंप आयोजित किए गए। गोवा के पोंडा नगर परिषद ने सफाई कर्मियों को ग्लव्स वितरित किए और पीपीई किट के उपयोग पर प्रशिक्षण दिया। जम्मू-कश्मीर के थनमंडी नगर समिति ने भी सफाई कर्मियों के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया।

स्वच्छ हरित उत्सवों के तहत चंडीगढ़ में स्वयं सहायता समूहों ने वेस्ट टू आर्ट प्रदर्शनी लगाई, तेलंगाना के कोरुटला में छात्राओं ने इको-फ्रेंडली बथुकम्मा पर्व मनाया और गुजरात के मोरबी में ‘ग्रीन नवरात्रि’ थीम पर रंगोली बनाई गई।

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रायपुर में ‘नमो युवा रन’ को हरी झंडी दिखाई। इस पांच किलोमीटर की दौड़ में 5000 से अधिक धावकों ने भाग लिया, जिनमें अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी शामिल रहे।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, बोले- ‘यात्रा का मकसद आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना है’

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में 30 जुलाई को उपचुनाव: अधिसूचना जारी

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

दोहा में जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

आयुध कारखानों के 65,000 पूर्व कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित, सरकार ने नियमित सेवा में किया स्थानांतरित : डॉ. जितेंद्र सिंह

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अवैध कोयला खनन पर सख्त हुए अमित शाह, ‘जीरो कोल लीकेज प्लान’ लागू करने के दिए निर्देश

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: महज तीन दिन में 56,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हर मोर्चे पर स्वास्थ्य टीमें तैनात

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनका विजन विकसित भारत की राह को कर रहा है प्रकाशित

भारतीय नौसेना के जहाजों ने सिंगापुर का सफल दौरा किया, समुद्री सहयोग को मिली मजबूती

भारतीय नौसेना के जहाजों ने सिंगापुर का सफल दौरा किया, समुद्री सहयोग को मिली मजबूती

कोलकाता में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर विशेष कार्यक्रम, अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

कोलकाता में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर विशेष कार्यक्रम, अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

प्रधानमंत्री मोदी की इंडोनेशिया यात्रा से तकनीक और नीति सहयोग को मिलेगा नया आयाम

प्रधानमंत्री मोदी की इंडोनेशिया यात्रा से तकनीक और नीति सहयोग को मिलेगा नया आयाम