Sunday, October 04, 2026
BREAKING
• 2 साल से भर्तियों के इंतजार में ओवर एज हो रहे युवा, सीईटी तक नहीं करवा पाई सरकार: भूपेंद्र हुड्डा • हरियाणा CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अरुण गुप्ता की रिटायरमेंट के बाद जानें किसे मिली जिम्मेदारी • हरियाणा STF का बड़ा एक्शन; 5 लाख के इनामी वांछित आरोपी को अवैध हथियारों सहित पकड़ा...हत्या के बाद था फरार • कुरुक्षेत्र में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के साथ बनेगी नई सड़क; सरकार ने दी मंजूरी; ट्रैफिक के लिए मिलेगा वैकल्पिक रास्ता • चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद • पंजाब के लिए गेमचेंजर बनेगा दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे! 667 KM कॉरिडोर से सफर होगा आसान • पंजाब के स्कूलों में पढ़ने वाले 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए खास खबर, मिलेगी मुफ्त कोचिंग • Shimla: विधानसभा के मानसून सत्र के बाद दूसरी बार टली मंत्रिमंडल बैठक • ​Hamirpur: असंवैधानिक नीतियों, कानूनों और फैसलों का रिकॉर्ड बना रहे हैं सुक्खू : जयराम • हिमाचल में अगले 6 माह में होगी 4 हजार शिक्षकों की नियुक्ति, आऊटसोर्स कर्मचारियों के लिए बनेगी नीति : CM सुक्खू

दुनिया

स्लोवाकिया में बच्चों के योग प्रदर्शन से प्रभावित हुए पीएम मोदी

16 जून, 2026 12:03 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि उन्हें और स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी को स्लोवाकियाई स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत विशेष योग प्रदर्शन देखकर बेहद खुशी हुई। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले दुनिया भर के युवाओं का योग के प्रति बढ़ता आकर्षण उत्साहजनक है।

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, “राष्ट्रपति पेलेग्रिनी और मुझे स्लोवाकिया के स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत विशेष योग प्रदर्शन देखकर बहुत प्रसन्नता हुई। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के करीब आते समय युवाओं को योग अपनाते देखना बेहद सुखद है। यह देखकर भी खुशी होती है कि योग लोगों को स्वास्थ्य और कल्याण की साझा भावना के साथ जोड़ रहा है।”

इससे पहले सोमवार को स्लोवाकिया के राष्ट्रपति भवन में एक विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया था। इस दौरान स्लोवाकियाई बच्चों और युवाओं ने प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पेलेग्रिनी की उपस्थिति में योग का प्रदर्शन किया।

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पेलेग्रिनी ने स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत योग प्रदर्शन का अवलोकन किया और भारत तथा स्लोवाकिया के बीच बढ़ते सांस्कृतिक संबंधों की सराहना की। दोनों नेताओं ने योग को शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का सार्वभौमिक माध्यम बताया।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक अन्य पोस्ट में प्रसिद्ध स्लोवाक विद्वान डॉ. रॉबर्ट गाफ्रिक के साथ अपनी मुलाकात का भी उल्लेख किया। डॉ. गाफ्रिक ने उपनिषदों का स्लोवाक भाषा में अनुवाद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

पीएम मोदी ने कहा, “ब्रातिस्लावा में कल शाम मेरी मुलाकात डॉ. रॉबर्ट गाफ्रिक से हुई, जिन्होंने उपनिषदों का स्लोवाक भाषा में अनुवाद करने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। भारतीय इतिहास, संस्कृति और आध्यात्मिकता के प्रति उनका समर्पण सराहनीय है।”

गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर वर्ष 21 जून को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों के प्रति वैश्विक जागरूकता बढ़ाना है।

योग दिवस का प्रस्ताव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सितंबर 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन के दौरान रखा था। इसके बाद 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया।

पिछले कुछ वर्षों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एक वैश्विक जनआंदोलन का रूप ले चुका है, जिसमें दुनिया भर के करोड़ों लोग योग सत्रों और स्वास्थ्य कार्यक्रमों में भाग लेते हैं।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका के ओहायो में हिंदू मंदिर पर हमला, खिड़कियों के टूटे शीशे

अमेरिका के ओहायो में हिंदू मंदिर पर हमला, खिड़कियों के टूटे शीशे

सिडनी में तेज रफ्तार कार की टक्‍कर से नौ घायल, दो की हालत गंभीर

सिडनी में तेज रफ्तार कार की टक्‍कर से नौ घायल, दो की हालत गंभीर

पीयूष गोयल ने प्रवासी भारतीयों को अमेरिका-भारत का 'जीवंत सेतु' बताया

पीयूष गोयल ने प्रवासी भारतीयों को अमेरिका-भारत का 'जीवंत सेतु' बताया

यूएई के शीर्ष अधिकारी ने 'खतरनाक आतंकवादी हमले' के दौरान भारतीय पायलट की हिम्मत को सराहा

यूएई के शीर्ष अधिकारी ने 'खतरनाक आतंकवादी हमले' के दौरान भारतीय पायलट की हिम्मत को सराहा

यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पीएम मोदी के पास अच्छे सुझाव हैं : राष्ट्रपति पुतिन

यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पीएम मोदी के पास अच्छे सुझाव हैं : राष्ट्रपति पुतिन

फ्लाईदुबई घटना भले ही हमारे देश में नहीं हुई लेकिन करेंगे गहन जांच: यूएई

फ्लाईदुबई घटना भले ही हमारे देश में नहीं हुई लेकिन करेंगे गहन जांच: यूएई

तेजी से पिघल रहे स्विट्जरलैंड के ग्लेशियर, 5 वर्षों में ही लगभग 20 फीसदी बर्फ खत्म: रिपोर्ट

तेजी से पिघल रहे स्विट्जरलैंड के ग्लेशियर, 5 वर्षों में ही लगभग 20 फीसदी बर्फ खत्म: रिपोर्ट

भारत दौरे पर आएंगे पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क, 100 बड़ी कंपनियों का प्रतिनिधिमंडल भी होगा साथ

भारत दौरे पर आएंगे पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क, 100 बड़ी कंपनियों का प्रतिनिधिमंडल भी होगा साथ

अफगानिस्तान में 5.3 तीव्रता के भूकंप से दहशत, इस साल कई बार कांपी धरती

अफगानिस्तान में 5.3 तीव्रता के भूकंप से दहशत, इस साल कई बार कांपी धरती

अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमले, लगभग 9 नागरिकों की मौत

अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमले, लगभग 9 नागरिकों की मौत