Monday, August 31, 2026
BREAKING
नेपाल की व‍िनाशकारी बाढ़ के बाद सुरंगों में फंसे लोग, बचाने में जुटी भारतीय टनल रेस्क्यू टीम नेपाल में विनाशकारी बाढ़ का कहर, मृतकों की संख्या 900 के पार; 4,247 लोग अब भी लापता बिश्केक में पीएम मोदी की ईरानी राष्ट्रपति से हुई अहम मुलाकात अमेरिका-भारत निवेश साझेदारी को मिलेगा नया आयाम, CFIUS प्रक्रिया की समझ बढ़ाने पर जोर इजरायल-ग्रीस क्षेत्रीय चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे, डिफेंस डील सील घर का खाना खाने के बाद भी बढ़ सकता है कोलेस्ट्रॉल, इन वजहों को न करें नजरअंदाज 'कोर्ट पर मेरा अनुभव बहुत बुरा था', यूएस ओपन से पहले ही राउंड में बाहर होने पर बोले जोकोविच दलीप ट्रॉफी: वैभव सूर्यवंशी का बल्ला गरजा, सेंट्रल जोन के खिलाफ खेली आतिशी पारी डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल: लॉर्ड्स टेस्ट में जीत के साथ इंग्लैंड को हुआ एक पायदान का फायदा, पाकिस्तान की हालत खस्ता बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लॉर्ड्स टेस्ट की हार के लिए जिम्मेदार, बोले- हम मौके का फायदा नहीं उठा सके

राष्ट्रीय

सोने में बड़ी तेजी की संभावना, बुल केस में साल के अंत तक 5,600 डॉलर और चांदी 120 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है: रिपोर्ट

31 अगस्त, 2026 04:22 PM

नई दिल्ली: । वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं, ब्याज दरों की दिशा और कीमती धातुओं की मांग को लेकर जारी बहस के बीच एक नई रिपोर्ट ने सोने और चांदी को लेकर बेहद आशावादी अनुमान जताया है। मोनार्क पीएमएस की रिपोर्ट के अनुसार, अनुकूल परिस्थितियों में वर्ष 2026 के अंत तक सोना 5,000 डॉलर से 5,600 डॉलर प्रति औंस और चांदी 95 डॉलर से 120 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है।

रिपोर्ट ने इस सबसे सकारात्मक परिदृश्य या 'बुल केस' की संभावना 25 प्रतिशत बताई है। इसके अनुसार, यदि अमेरिकी श्रम बाजार में कमजोरी आती है, फेडरल रिजर्व को ब्याज दरों में कटौती करनी पड़ती है और वास्तविक प्रतिफल (रियल यील्ड) में गिरावट शुरू होती है, तो सोने और चांदी की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिल सकता है।

इसके साथ ही संस्थागत निवेशकों द्वारा फिर से कीमती धातुओं में निवेश बढ़ाना और चांदी की भौतिक आपूर्ति में तंगी लौटना भी इस तेजी के लिए जरूरी माना गया है।

हालांकि रिपोर्ट का सबसे संभावित परिदृश्य 'बेस केस' है, जिसे 55 प्रतिशत संभावना दी गई है। इस स्थिति में वर्ष 2026 के अंत तक सोना 4,300 डॉलर से 4,700 डॉलर प्रति औंस और चांदी 70 डॉलर से 85 डॉलर प्रति औंस के दायरे में रह सकती है। यह अनुमान इस धारणा पर आधारित है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व सितंबर तक ब्याज दरों को स्थिर रखेगा, ऊर्जा कीमतें सामान्य होंगी, वास्तविक प्रतिफल स्थिर रहेंगे और दुनिया के केंद्रीय बैंक प्रति तिमाही लगभग 250 टन सोने की खरीद जारी रखेंगे।

रिपोर्ट में एक 'बेयर केस' परिदृश्य भी प्रस्तुत किया गया है, जिसकी संभावना 20 प्रतिशत आंकी गई है। यदि फेडरल रिजर्व सितंबर में ब्याज दरों में बढ़ोतरी करता है, कच्चे तेल की कीमतों में और गिरावट आती है तथा महंगाई में कमी मांग की कमजोरी में बदल जाती है, तो सोना 3,400 डॉलर से 3,900 डॉलर प्रति औंस और चांदी 45 डॉलर से 55 डॉलर प्रति औंस के दायरे में आ सकती है।

मोनार्क पीएमएस के मुताबिक, सोने के लिए सबसे बड़ी चुनौती वर्तमान में अमेरिकी 10 वर्षीय ट्रेजरी मुद्रास्फीति-संरक्षित प्रतिभूतियों (टीआईपीएस) का वास्तविक प्रतिफल है, जो 2.41 प्रतिशत पर बना हुआ है। चूंकि सोना किसी प्रकार का ब्याज या प्रतिफल नहीं देता, इसलिए ऊंचे वास्तविक प्रतिफल निवेशकों के लिए एक प्रतिस्पर्धी विकल्प बन जाते हैं और सोने की मांग पर दबाव डाल सकते हैं।

वहीं चांदी के बुनियादी कारकों को रिपोर्ट ने काफी मजबूत बताया है, जिसके अनुसार, चांदी का बाजार लगातार छठे वर्ष घाटे की स्थिति में है। वर्ष 2021 से अब तक लगभग 762 मिलियन औंस चांदी सतही भंडार से निकल चुकी है, जबकि वैश्विक खनन उत्पादन पिछले एक दशक से लगभग स्थिर बना हुआ है। इससे भविष्य में मांग बढ़ने पर कीमतों में तेज उछाल की संभावना बन सकती है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि यदि चांदी की मांग बढ़ती है तो सीमित भौतिक उपलब्धता कीमतों को और तेजी से ऊपर ले जा सकती है। कॉमेक्स बाजार में कागजी दावों की तुलना में उपलब्ध भौतिक चांदी का अनुपात अभी लगभग 5.6 गुना है, जो आपूर्ति संबंधी दबाव की संभावनाओं को दर्शाता है।

रिपोर्ट में कहा गया है, "सोने-चांदी का अनुपात भी सामान्य हो गया है, जो जनवरी में 46 गुना से शिखर से बढ़कर आज लगभग 69 गुना हो गया है, जो इसके 21वीं सदी के औसत के करीब है।"

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि हाल के महीनों में चांदी ने अपनी पहले की बढ़त का बड़ा हिस्सा गंवा दिया है और अब यह सोने की तुलना में अपेक्षाकृत सस्ती दिखाई देती है।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

भारत एक करीबी मित्र और साझेदार के रूप में नेपाल के साथ खड़ा हैः राजनाथ सिंह

भारत एक करीबी मित्र और साझेदार के रूप में नेपाल के साथ खड़ा हैः राजनाथ सिंह

बिश्केक में योग और देशभक्ति का अनूठा संगम, पीएम मोदी ने देखा अलौकिक दृश्य

बिश्केक में योग और देशभक्ति का अनूठा संगम, पीएम मोदी ने देखा अलौकिक दृश्य

पीएम मोदी ने किर्गिस्तान में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, विभिन्न समुदायों के लोगों से की मुलाकात

पीएम मोदी ने किर्गिस्तान में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, विभिन्न समुदायों के लोगों से की मुलाकात

तमिलनाडु: नीलगिरि में बारिश की कमी का असर, चाय की पत्तियों का उत्पादन घटा

तमिलनाडु: नीलगिरि में बारिश की कमी का असर, चाय की पत्तियों का उत्पादन घटा

भारतीय नौसेना में शामिल हुआ पोत ‘आईएनएस निपुण’

भारतीय नौसेना में शामिल हुआ पोत ‘आईएनएस निपुण’

भारत-ब्राजील ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार 30 अरब डॉलर पहुंचाने का रखा लक्ष्य

भारत-ब्राजील ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार 30 अरब डॉलर पहुंचाने का रखा लक्ष्य

सेमीकॉन 2.0: सरकार ने अधिसूचित की 1.27 लाख करोड़ रुपए की योजना, अश्विनी वैष्णव ने की उच्च स्तरीय चिप पैनल की घोषणा

सेमीकॉन 2.0: सरकार ने अधिसूचित की 1.27 लाख करोड़ रुपए की योजना, अश्विनी वैष्णव ने की उच्च स्तरीय चिप पैनल की घोषणा

प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर देश ने किया याद, केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर देश ने किया याद, केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

सुभाषित साझा कर पीएम मोदी ने कहा- जीवन में शुभ और कल्याणकारी विचार ही सही दिशा देते हैं

सुभाषित साझा कर पीएम मोदी ने कहा- जीवन में शुभ और कल्याणकारी विचार ही सही दिशा देते हैं

नेपाल में बाढ़: पीड़ितों के DNA एनालिसिस में मदद करेंगे भारतीय फोरेंसिक एक्सपर्ट

नेपाल में बाढ़: पीड़ितों के DNA एनालिसिस में मदद करेंगे भारतीय फोरेंसिक एक्सपर्ट