Tuesday, October 06, 2026
BREAKING
• किसानों को मंडियों में सुचारू खरीद व्यवस्था उपलब्ध करवाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता : डिप्टी कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख • धान की सरकारी खरीद के दौरान किसानों, आढ़तियों व मिलरों को नहीं आने दी जा रही कोई दिक्कत : लाल चंद कटारूचक्क • एचबीपीई के चेयरमैन मोहन लाल बड़ौली ने किया कीर्ति का अभिनंदन, कहा - कीर्ति की उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व • एशियाई खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 32 पदकों के साथ बढ़ाया प्रदेश का गौरव : गौरव गौतम • सिंगापुर में SING FORUM के मंच पर सीएम नायब सैनी, हरियाणा में निवेश के नए अवसरों पर कंपनियों से चर्चा • सोनीपत में कांग्रेस का ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन,संजय दत्त, राव नरेंद्र सिंह और दीपेंद्र हुड्डा ने किसानों, युवाओं और आम जनता के मुद्दों पर सरकार को घेरा • गन्नौर में 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते हलका पटवारी गिरफ्तार, SV&ACB ने की कार्रवाई • पंजाब सीएम के कार्यालय से जुड़े निजी लोगों पर भ्रष्टाचार का आरोप, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने सीबीआई को सौंपी जांच • अमृतसर में जीआरपी के एएसआई पर जानलेवा हमला, कंधे को छूकर निकली गोली, भाजपा ने मान सरकार पर सवाल उठाए • Hamirpur: किसानों के हित में हिमाचल के साथ हमेशा खड़ी है मोदी सरकार : अनुराग

बाज़ार

सोना और चांदी चमके, कीमतें 3.5 प्रतिशत तक बढ़ीं

10 मार्च, 2026 04:39 PM

सोने और चांदी की कीमत में मंगलवार को तेजी देखने को मिली, जिससे सोने का दाम फिर से 1.62 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का दाम 2.76 लाख रुपए प्रति किलो के पार निकल गया है। सुबह 10:22 पर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के 2 अप्रैल का कॉन्ट्रैक्ट 1.07 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,62,010 रुपए पर पहुंच गया है और चांदी के 5 मई का कॉन्ट्रैक्ट 3.46 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,76,411 रुपए पर था।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। खबर लिखे जाने तक, कॉमेक्स पर सोने की कीमत 1.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,175 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत 5.42 प्रतिशत बढ़कर 89.105 डॉलर प्रति औंस हो गई है। सोने और चांदी में तेजी की वजह डॉलर इंडेक्स में कमजोरी को माना जा रहा है।

दुनिया की छह बड़ी मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा की स्थिति दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स 98.85 पर आ गया है,जो कि सोमवार को 99 के ऊपर था। इसके अलावा, सोने और चांदी में तेजी की एक वजह वैश्विक अस्थिरता को माना जा रहा है।

हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिए एक इंटरव्यू में कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिकी अभियान "बहुत जल्द" समाप्त हो जाएगा। ट्रंप ने जीत को उस बिंदु के रूप में परिभाषित किया है जब तेहरान के पास ऐसे हथियार विकसित करने की क्षमता नहीं रह जाएगी जो अमेरिका, इजरायल या उसके सहयोगियों के लिए खतरा बन सकें।

वहीं, ईरान ने भी ट्रंप के इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने ईरानी के सरकारी मीडिया पर कहा कि यह वाशिंगटन नहीं, तेहरान तय करेगा कि संघर्ष कब समाप्त करना है। इससे वैश्विक स्तर पर अस्थिरता और बढ़ गई है, जिससे सोने और चांदी में खरीदारी को बढ़ावा मिला है।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

आरबीआई एमपीसी की तीन दिवसीय बैठक शुरू, ब्याज दरों पर 7 अक्टूबर को होगा ऐलान

आरबीआई एमपीसी की तीन दिवसीय बैठक शुरू, ब्याज दरों पर 7 अक्टूबर को होगा ऐलान

भारतीय शेयर बाजार मजबूत वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला, पीएसयू स्टॉक्स में खरीदारी

भारतीय शेयर बाजार मजबूत वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला, पीएसयू स्टॉक्स में खरीदारी

सितंबर में एफपीआई ने निकाले 45,536 करोड़ रुपए, बड़ी कंपनियों के शेयरों के वैल्यूएशन हुए आकर्षक

सितंबर में एफपीआई ने निकाले 45,536 करोड़ रुपए, बड़ी कंपनियों के शेयरों के वैल्यूएशन हुए आकर्षक

मार्केट आउटलुक: अगले हफ्ते आरबीआई पॉलिसी, तिमाही नतीजे और पश्चिम एशिया तनाव जैसे अहम कारक तय करेंगे बाजार की दिशा

मार्केट आउटलुक: अगले हफ्ते आरबीआई पॉलिसी, तिमाही नतीजे और पश्चिम एशिया तनाव जैसे अहम कारक तय करेंगे बाजार की दिशा

आरबीआई की एमपीसी बैठक से पहले ब्याज दरों में बढ़ोतरी के आसार

आरबीआई की एमपीसी बैठक से पहले ब्याज दरों में बढ़ोतरी के आसार

जी7 देश 100 मिलियन बैरल कच्चा तेल और डीजल करेंगे जारी, अगले चार महीनों में होगी आपूर्ति

जी7 देश 100 मिलियन बैरल कच्चा तेल और डीजल करेंगे जारी, अगले चार महीनों में होगी आपूर्ति

नोएडा में ‘नो पीयूसी, नो पेट्रोल’ नियम लागू, 113 पेट्रोल पंपों पर शुरू हुई जांच

नोएडा में ‘नो पीयूसी, नो पेट्रोल’ नियम लागू, 113 पेट्रोल पंपों पर शुरू हुई जांच

अक्टूबर की शुरुआत के साथ बढ़ा महंगाई का असर, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा बोझ

अक्टूबर की शुरुआत के साथ बढ़ा महंगाई का असर, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा बोझ

ओपनएआई ने एआई एजेंट से जुड़ी घटनाओं को लेकर 100 से अधिक संगठनों को किया अलर्ट

ओपनएआई ने एआई एजेंट से जुड़ी घटनाओं को लेकर 100 से अधिक संगठनों को किया अलर्ट

आरबीआई अगले हफ्ते होने वाली एमपीसी बैठक में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कर सकता है बढ़ोतरी : एसबीआई रिपोर्ट

आरबीआई अगले हफ्ते होने वाली एमपीसी बैठक में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कर सकता है बढ़ोतरी : एसबीआई रिपोर्ट