Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह... 1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

बाज़ार

सैमसंग अमेरिका में गैलेक्सी जेड सीरीज के नए स्मार्टफोन करेगा पेश

24 जून, 2025 02:17 PM

सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने मंगलवार को कहा कि कंपनी अगले महीने न्यूयॉर्क में अपना अगला ‘गैलेक्सी अनपैक्ड’ इवेंट आयोजित करेगी, जिसमें एडवांस्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और अल्ट्रा-स्लिम फोल्डेबल डिजाइन वाले लेटेस्ट गैलेक्सी जेड सीरीज स्मार्टफोन पेश किए जाएंगे। टेक दिग्गज ने घोषणा की कि नेक्स्ट जनरेशन गैलेक्सी डिवाइस को नए एआई-पावर्ड इंटरफेस के तहत फिर से तैयार किया जा रहा है, जिसे उनकी पूरी क्षमता को पेश करने के लिए बनाए गए बेहतरीन हार्डवेयर द्वारा सपोर्ट किया गया है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि गैलेक्सी एआई और सैमसंग क्राफ्टमैनशिप का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन होने वाला है। सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने कहा, “अब यह स्मार्टफोन केवल ऐप्स और टूल का कलेक्शन नहीं रह गया है, बल्कि यह एक स्मार्ट साथी के रूप में विकसित हो रहा है।”

कंपनी अपने फोल्डेबल लाइनअप में लेटेस्ट मॉडल गैलेक्सी जेड फोल्ड 7 और गैलेक्सी जेड फ्लिप 7 को पेश कर सकती है। कंपनी ने टीजर में आने वाले डिवाइस में प्रमुख सुधारों के रूप में बड़ी स्क्रीन, बेहतर कैमरे और अपग्रेड किए गए एआई फीचर्स को हाइलाइट किया था।

सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स आमतौर पर साल में दो बार, सर्दियों और गर्मियों में, अपने अनपैक्ड इवेंट आयोजित करता है। पिछला इवेंट जनवरी में सैन जोस, कैलिफोर्निया में आयोजित किया गया था, जहां कंपनी ने फ्लैगशिप गैलेक्सी एस25 सीरीज पेश की थी।

सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स वर्षों से अपने डिवाइस को यूजर की जरूरतों के हिसाब से बेहतर परफॉर्मेंस और शार्पर कैमरे के साथ डिजाइन करता आ रहा है। गैलेक्सी एआई के साथ डिवाइस अपनी क्षमता से बाहर काम करता है।

कंपनी ने कहा, “जैसे-जैसे एआई तेजी से नया यूजर इंटरफेस बनता जा रहा है, यह तकनीक के साथ हमारे रिश्ते को फिर से परिभाषित कर रहा है। यह अब केवल ऐप और टूल का कलेक्शन नहीं रह गया है; स्मार्टफोन एक स्मार्ट साथी के रूप में विकसित हो रहा है जो यूजर के इंटेंट को समझता है और रियल टाइम में प्रतिक्रिया देता है।”

सैमसंग ने कहा कि यह परिवर्तन हमें प्रतिक्रिया से प्रत्याशा की ओर ले जाता है, जहां, जैसे ही एआई यूआई बन जाता है, इंटेंट इंस्टेंट में तब्दील हो जाता है।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

एचडीएफसी बैंक के पूर्व चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती ने लीगल रिव्यू पर उठाए सवाल, रिपोर्ट्स को बताया 'अनावश्यक'

एचडीएफसी बैंक के पूर्व चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती ने लीगल रिव्यू पर उठाए सवाल, रिपोर्ट्स को बताया 'अनावश्यक'

वैश्विक स्तर पर स्थिरता लौटने से सोने में गिरावट बढ़ी, चांदी का दाम भी 2.23 लाख के करीब पहुंचा

वैश्विक स्तर पर स्थिरता लौटने से सोने में गिरावट बढ़ी, चांदी का दाम भी 2.23 लाख के करीब पहुंचा

टैक्स सुधार और नीतिगत समर्थन के चलते भारतीय शेयर बाजार में बड़ी मात्रा में आ रही घरेलू पूंजी: जेपी मॉर्गन

टैक्स सुधार और नीतिगत समर्थन के चलते भारतीय शेयर बाजार में बड़ी मात्रा में आ रही घरेलू पूंजी: जेपी मॉर्गन

जीएसटी आजादी के बाद का सबसे बड़ा टैक्स सुधार, कारोबार के तरीके को बनाया आसान

जीएसटी आजादी के बाद का सबसे बड़ा टैक्स सुधार, कारोबार के तरीके को बनाया आसान

आधार से लेकर पासपोर्ट तक एक जुलाई से होने जा रहे ये बदलाव, देखें पूरी लिस्ट

आधार से लेकर पासपोर्ट तक एक जुलाई से होने जा रहे ये बदलाव, देखें पूरी लिस्ट

सपाट शुरुआत के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में खरीदारी

सपाट शुरुआत के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में खरीदारी

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए