Wednesday, July 29, 2026
BREAKING
भारत का अफ्रीका में संचयी निवेश बढ़कर 75 अरब डॉलर हुआ, व्यापार करीब 14 गुना बढ़ा : रिपोर्ट रूस ने टेलीग्राम के संस्थापक पावेल डुरोव पर लगाया आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप, जारी किया अंतरराष्ट्रीय अरेस्ट वारंट पीएम मोदी के नेतृत्व वाली एफटीए रणनीति से 60 ट्रिलियन डॉलर के वैश्विक बाजारों तक पहुंच खुलती है: पीयूष गोयल अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा पहली तिमाही में 10 प्रतिशत बढ़कर 3,650 करोड़ रुपए रहा, आय में भी उछाल सेना की पहचान केवल रणभूमि में नहीं, बल्कि मानवीय सहायता से भी होती है : राजनाथ सिंह राहुल के संबोधन पर लोकसभा में हंगामा, रिजिजू बोले- 'नेता विपक्ष ने किया असंसदीय भाषा का इस्तेमाल' विवाद के बीच कंगना रनौत ने एक और वीडियो किया जारी, मीडिया पर लगाया 'टारगेट' करने का आरोप होर्मुज और लाल सागर में व्यवधान से भारतीय निर्यातकों-आयातकों की कमाई पर पड़ सकता है असर: रिपोर्ट एकेजी भवन मामले पर बोले जेपी नड्डा-आपातकाल के दौरान मुझे कई बार कक्षा से गिरफ्तार किया गया बैंकों ने वित्त वर्ष 23 से वित्त वर्ष 26 के बीच न्यूनतम बैलेंस शुल्क के रूप में वसूले 26,170 करोड़ रुपए : केंद्र

राष्ट्रीय

सेना की पहचान केवल रणभूमि में नहीं, बल्कि मानवीय सहायता से भी होती है : राजनाथ सिंह

29 जुलाई, 2026 04:07 PM

नई दिल्ली : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का कहना है कि भारतीय सेनाओं की पहचान केवल रणभूमि में पराक्रम से नहीं, बल्कि मानवीय सहायता और आपदा राहत में उनकी संवेदनशीलता से भी है। उन्होंने कहा कि युद्ध हो, प्राकृतिक आपदा हो या मानवीय संकट, हमारे सैनिक हमेशा सेवा को सर्वोपरि रखते हैं।

दरअसल, लखनऊ के कमांड हॉस्पिटल में एक अलग ‘डिपार्टमेंट ऑफ मिलिट्री मेडिसिन' की स्थापना हो रही है। इस अवसर पर बुधवार को रक्षा मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए यह बात कही। उन्होंने बताया कि हमारे सैनिक दुनिया के कुछ सबसे जटिल क्षेत्रों में, सबसे कठिन मौसम में तैनात रहते हैं। सियाचिन की बर्फीली ऊंचाइयों से लेकर रेगिस्तान की कड़ी धूप तक में तैनात, हमारे जवानों को कई तरह की समस्याओं से जूझना पड़ता है। ऐसे में सेना के जवानों के समक्ष संक्रामक रोग, गर्मी और ठंड से होने वाली चोटें, अधिक ऊँचाई से जुड़ी बीमारियां, थकान, पोषण संबंधी चुनौतियां, निर्जलीकरण तथा कई और भी तरह की समस्याएं सामने आती हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि यह नया विभाग इन सभी परिचालन परिस्थितियों के लिए चिकित्सा प्रोटोकॉल विकसित करेगा। आज आधुनिक युद्ध का स्वरूप भी बहुत तेजी से बदल रहा है। आज के दौर में पारंपरिक हथियारों के साथ-साथ व्यापक विनाश के हथियारों का खतरा भी लगातार बना हुआ है। चाहे वह रासायनिक कारक हों, जैविक युद्ध हो, या रेडियोलॉजिकल प्रसार उपकरण का खतरा हो, इन सब नए प्रकार के खतरों के अध्ययन में यह विभाग अनुसंधान और विकास का केंद्र बनेगा।

उन्होंने बताया कि हमारी सैन्य चिकित्सा की प्रतिष्ठा केवल हमारी सीमाओं तक ही सीमित नहीं है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र और एक जिम्मेदार शक्ति के रूप में, भारत संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना मिशनों में सबसे बड़े सैन्य योगदानकर्ताओं में से एक है। जब हमारे डॉक्टर दुनिया के अलग-अलग क्षेत्रों में जाते हैं, तो उन्हें वहां भी कई प्रकार की चिकित्सीय चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने कहा, ''आज का दिन हमारी सशस्त्र सेनाओं की मेडिकल सर्विस के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ने जा रहा है। कमांड हॉस्पिटल, लखनऊ में समर्पित रूप से एक 'डिपार्टमेंट ऑफ मिलिट्री मेडिसिन' की स्थापना हो रही है। देश में इस प्रकार का यह पहला डिपार्टमेंट स्थापित हो रहा है, जो कि अपने आप में बड़े गौरव की बात है। यह हमारे जवानों के प्रति हमारे निश्चय का और उनकी स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति हमारे दूरदर्शी दृष्टिकोण का प्रतीक है।''

रक्षा मंत्री ने कहा कि लखनऊ, ऐतिहासिक रूप से हमारी सैन्य परंपराओं का गवाह रहा है। यदि मैं मिलिट्री मेडिसिन के क्षेत्र की बात करूं, यहां का कमांड हॉस्पिटल पहले से ही सेवा, शोध और अनुशासन का त्रिवेणी संगम है। यहां के चिकित्सकों ने 'ऑपरेशन विजय' और 'कारगिल युद्ध' के दौरान अदम्य साहस का परिचय दिया है। अब इसी प्रांगण में 'डिपार्टमेंट ऑफ मिलिट्री मेडिसिन' का उद्घाटन इस मिट्टी की साख को और बढ़ाएगा।

राजनाथ सिंह ने कहा कि जब भी हम राष्ट्र-निर्माण की बात करते हैं तो स्वाभाविक रूप से हमारा ध्यान इन्फ्रास्ट्रक्चर तथा आर्थिक और सामाजिक विकास पर जाता है। ये सब तो जरूरी हैं ही, लेकिन इसके साथ-साथ किसी भी राष्ट्र की संप्रभुता और उसकी प्रगति का मूल आधार उसकी सैन्य शक्ति और उस सैन्य शक्ति का मनोबल होता है और मनोबल का सबसे बड़ा संरक्षक यह विश्वास है कि जब मैं मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर रहा हूं, तो मेरे पीछे एक ऐसा सिस्टम खड़ा हो जो हर आपात स्थिति में मुझे संभालेगा।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

भारत का अफ्रीका में संचयी निवेश बढ़कर 75 अरब डॉलर हुआ, व्यापार करीब 14 गुना बढ़ा : रिपोर्ट

भारत का अफ्रीका में संचयी निवेश बढ़कर 75 अरब डॉलर हुआ, व्यापार करीब 14 गुना बढ़ा : रिपोर्ट

पीएम मोदी के नेतृत्व वाली एफटीए रणनीति से 60 ट्रिलियन डॉलर के वैश्विक बाजारों तक पहुंच खुलती है: पीयूष गोयल

पीएम मोदी के नेतृत्व वाली एफटीए रणनीति से 60 ट्रिलियन डॉलर के वैश्विक बाजारों तक पहुंच खुलती है: पीयूष गोयल

राहुल के संबोधन पर लोकसभा में हंगामा, रिजिजू बोले- 'नेता विपक्ष ने किया असंसदीय भाषा का इस्तेमाल'

राहुल के संबोधन पर लोकसभा में हंगामा, रिजिजू बोले- 'नेता विपक्ष ने किया असंसदीय भाषा का इस्तेमाल'

एकेजी भवन मामले पर बोले जेपी नड्डा-आपातकाल के दौरान मुझे कई बार कक्षा से गिरफ्तार किया गया

एकेजी भवन मामले पर बोले जेपी नड्डा-आपातकाल के दौरान मुझे कई बार कक्षा से गिरफ्तार किया गया

भाजपा राज में सबसे ज्यादा पेपर लीक, सिर्फ नया कानून बनाने से नहीं सुधरेगी व्यवस्था: अखिलेश यादव

भाजपा राज में सबसे ज्यादा पेपर लीक, सिर्फ नया कानून बनाने से नहीं सुधरेगी व्यवस्था: अखिलेश यादव

केरल भाजपा अध्यक्ष ने सीजेपी प्रदर्शनकारियों पर निशाना साधा, उमर खालिद को लेकर सौरव दास का पुराना पोस्ट शेयर किया

केरल भाजपा अध्यक्ष ने सीजेपी प्रदर्शनकारियों पर निशाना साधा, उमर खालिद को लेकर सौरव दास का पुराना पोस्ट शेयर किया

सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनीं समस्याएं, बोले-हर व्यक्ति की समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता

सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनीं समस्याएं, बोले-हर व्यक्ति की समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता

बारिश और भूस्खलन से चारधाम यात्रा पर रोक, यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट

बारिश और भूस्खलन से चारधाम यात्रा पर रोक, यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट

ऋषिकेश में बने नए बजरंग सेतु ग्लास स्काईवॉक पर जाने के लिए पर्यटकों को देनी होगी एंट्री फीस

ऋषिकेश में बने नए बजरंग सेतु ग्लास स्काईवॉक पर जाने के लिए पर्यटकों को देनी होगी एंट्री फीस

विश्व बाघ दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, बोले- ’70 प्रतिशत वैश्विक बाघ आबादी का घर है भारत’

विश्व बाघ दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, बोले- ’70 प्रतिशत वैश्विक बाघ आबादी का घर है भारत’