Friday, November 13, 2026
BREAKING
• ‘नहाय-खाय’ के साथ शुरू हुई छठ पूजा, चार दिनों तक चलेगा महापर्व, सूर्य देव और छठी मैया की उपासना को समर्पित पावन अनुष्ठान • पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित- कहा- ‘कर्म, धर्म, धन, धान्य, गुरु के वचन और औषधि को उचित ढंग से ग्रहण करना चाहिए’ • दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद की हवा जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 500 के पार • पीएम मोदी ने देशवासियों को दीं छठ महापर्व की शुभकामनाएं, कहा- ‘सबको मिले छठी मैया का आशीर्वाद’ • पीएम मोदी शुक्रवार को बेंगलुरु में 15,600 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे • भारत-इंडोनेशिया के बीच आतंकवाद निरोधक सहयोग पर अहम बैठक, आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति दोहराई • सरकार में नहीं होने पर भी कुछ लोगों पर सत्ता का नशा : प्रधानमंत्री मोदी • पीएम मोदी 16 से 18 नवंबर तक फिलीपींस के मनीला के दौरे पर, 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे • अक्टूबर में खुदरा महंगाई बढ़कर 6.09% पर पहुंची, खाद्य महंगाई भी बढ़कर 8.94% हुई • भूटान के त्राशिगांग में एक प्रमुख राजमार्ग पर भारत की मदद से बने दो पुलों का उद्घाटन किया गया

बाज़ार

सेंसेक्स लाल निशान में खुला, रियल्टी और ऑटो में बिकवाली

13 नवंबर, 2026 10:49 AM

मुंबई : भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ खुला। सुबह 9:17 पर यह 426 अंक या 0.50 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 81,484 और निफ्टी 162 अंक या 0.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,139 पर था।

बाजार में चौतरफा गिरावट देखी जा रही थी। लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी कमजोरी बनी हुई है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 445 अंक या 0.72 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 61,593 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 96 अंक या 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,610 पर था।

शुरुआती कारोबार में बाजार पर दबाव बनाने का काम रियल्टी और ऑटो शेयर कर रहे थे। सूचकांकों में निफ्टी रियल्टी और निफ्टी ऑटो टॉप लूजर थे। निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी कंजप्शन, निफ्टी सर्विसेज और निफ्टी कमोडिटीज भी लाल निशान में थे।

सूचकांकों में केवल निफ्टी फार्मा और निफ्टी हेल्थकेयर लाल हरे निशान में थे।

सेंसेक्स पैक में सन फार्मा, अदाणी पोर्ट्स, पावर ग्रिड, एचयूएल और टाइटन हरे निशान में थे। एमएंडएम, एचडीएफसी बैंक, इंटरग्लोब एविशएन, ट्रेंट, बीईएल, मारुति सुजुकी, बजाज फाइनेंस,एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, एसबीआई, एलएंडटी, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस, बजाज फिनसर्व, इन्फोसिस और एशियन पेंट्स लाल निशान में थे।

जानकारों के मुताबिक, भारतीय बाजार में गिरावट की वजह गुरुवार को आए महंगाई के आंकड़े को माना जा रहा है, जिसमें खुदरा महंगाई दर बढ़कर 6.09 प्रतिशत हो गई है। यह आरबीआई की ओर से महंगाई के लिए निर्धारित सीमा 2-6 प्रतिशत से अधिक है। इससे निवेशकों का सेंटीमेंट प्रभावित हुई है।

ज्यादातर वैश्विक बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। टोक्यो, शंघाई, बैंकॉक और जकार्ता हरे निशान में थे। हांगकांग लाल निशान में था। अमेरिकी शेयर बाजार गुरुवार को लाल निशान में बंद हुए थे, जिसमें मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स 0.36 प्रतिशत और टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक 0.39 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ।

 

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

अक्टूबर में खुदरा महंगाई बढ़कर 6.09% पर पहुंची, खाद्य महंगाई भी बढ़कर 8.94% हुई

अक्टूबर में खुदरा महंगाई बढ़कर 6.09% पर पहुंची, खाद्य महंगाई भी बढ़कर 8.94% हुई

भारत में स्कोप 3 उत्सर्जन रिपोर्टिंग से 9 करोड़ से अधिक एमएसएमई के बाहर होने का खतरा: स्टडी

भारत में स्कोप 3 उत्सर्जन रिपोर्टिंग से 9 करोड़ से अधिक एमएसएमई के बाहर होने का खतरा: स्टडी

दुनियाभर में ठप हुईं माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं : आउटलुक, टीम्स और एआई 'कोपायलट' डाउन होने से मचा हड़कंप

दुनियाभर में ठप हुईं माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं : आउटलुक, टीम्स और एआई 'कोपायलट' डाउन होने से मचा हड़कंप

अदाणी ग्रुप की कच्छ कॉपर ग्लोबल 'वेरामार्क एश्योरेंस सर्टिफिकेशन' प्राप्त करने वाली पहली भारतीय तांबा उत्पादक कंपनी बनी

अदाणी ग्रुप की कच्छ कॉपर ग्लोबल 'वेरामार्क एश्योरेंस सर्टिफिकेशन' प्राप्त करने वाली पहली भारतीय तांबा उत्पादक कंपनी बनी

कैबिनेट ने स्टैंड-अप इंडिया योजना को 2031 तक बढ़ाया, 2.5 लाख अतिरिक्त उद्यमियों को मिलेगा लाभ

कैबिनेट ने स्टैंड-अप इंडिया योजना को 2031 तक बढ़ाया, 2.5 लाख अतिरिक्त उद्यमियों को मिलेगा लाभ

कैबिनेट ने माइक्रो यूनिट्स के लिए क्रेडिट गारंटी फंड जारी रखने की मंजूरी दी; 5,000 करोड़ रुपए होंगे खर्च

कैबिनेट ने माइक्रो यूनिट्स के लिए क्रेडिट गारंटी फंड जारी रखने की मंजूरी दी; 5,000 करोड़ रुपए होंगे खर्च

भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, मीडिया और फाइनेंशियल में खरीदारी

भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, मीडिया और फाइनेंशियल में खरीदारी

मंत्रालयों को अपने कर्मचारियों के लिए इलेक्ट्रिक वाहन खरीद को प्राथमिकता देने का निर्देश

मंत्रालयों को अपने कर्मचारियों के लिए इलेक्ट्रिक वाहन खरीद को प्राथमिकता देने का निर्देश

शेयर बाजार में शानदार तेजी, सेंसेक्स 773 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,255 पर बंद

शेयर बाजार में शानदार तेजी, सेंसेक्स 773 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,255 पर बंद

मजबूत वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार की दमदार शुरुआत; निफ्टी 25,300 के पार

मजबूत वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार की दमदार शुरुआत; निफ्टी 25,300 के पार