Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने गोल्डी बराड़ पर रखा 50 हजार डॉलर का इनाम, गिरफ्तारी में मदद की अपील वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,685 हुई '4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर Lock Upp 2: शिल्पा शिंदे पर आकांक्षा चौधरी ने साधा निशाना, बोलीं- पिछला शो रोटियां बेलकर जीता, लेकिन यहां पर... अक्षय की फिल्म वीक डेज में भी कर रही है कमाई, 120 करोड़ पार पहुंचा कलेक्शन आलिया की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कर रही है स्ट्रगल, मंगलवार को कमाए इतने करोड़ मध्य पूर्व में तनाव से सोने में बिकवाली, चांदी भी 2.30 लाख रुपए के नीचे फिसली अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद लाल निशान में खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 78,000 के नीचे फिसला

मनोरंजन

सुशांत सुसाइड मामले में आदित्य ठाकरे की इंवॉल्वमेंट पर सवाल:सांसद राहुल शेवाले बोले- 'रिया चक्रवर्ती को 44 बार कॉल करने वाला शख्स AU वही है

22 दिसंबर, 2022 07:11 PM

सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर हुआ विवाद एक बार फिर से पैदा होते दिख रहा है। महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे गुट के सांसद राहुल शेवाले ने बुधवार को सुशांत की मौत में आदित्य ठाकरे की इंवॉल्वमेंट पर सवाल उठाया है। राहुल शेवाले का कहना है कि सीबीआई की जांच में ये मामला सामने आया था कि रिया चक्रवर्ती को किसी AU ने 44 बार कॉल किया था।

राहुल शेवाले ने लोकसभा में इस मामले को उठाते हुए कहा- 'रिया चक्रवर्ती को किसी AU नाम के शख्स ने 44 बार किया था और बिहार पुलिस का कहना है कि वो AU कोई और नहीं बल्कि आदित्य ठाकरे था। तो मैं जानना चाहता हूं कि सीबीआई इस मामले में क्या जांच रही है।'

आदित्य ठाकरे ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

राहुल शेवाले के आरोपों पर आदित्य ठाकरे का भी रिएक्शन आया है। आदित्य ने कहा- 'मैं सिर्फ इतना कहूंगा कि मैं आपसे ज्यादा प्यार करता हूं। ये जो अपने घर और पार्टी के नहीं हुए तो ऐसे व्यक्तियों से हम क्या ही उम्मीद कर सकते हैं। ये सब बातें कह कर वो सीएम एकनाथ शिंदे के भूमि घोटाले से जनता का ध्यान भटकाना चाहते हैं।

मैं उस गंदगी में नहीं जाना चाहूंगा जिस गंदगी में वो पहले से ही हैं। हम लोग पूरी तरह से साफ और निर्दोष हैं और ऐसी कोई भी बिना सिर पैर की बातों का जवाब देने के लिए उत्तरदायी नहीं हैं।'

सुशांत केस में आया था AU का नाम

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस की जब जांच हो रही थी तो उस समय कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये बात सामने आई थी कि सुशांत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती और किसी AU नाम के शख्स के बीच में 44 बार कॉल्स का आदान- प्रदान हुआ था।

उस समय जांच में सहयोग करने आई बिहार पुलिस ने AU का संबंध आदित्य ठाकरे से बताया था। इस मामले में आदित्य ठाकरे की चुप्पी की वजह से भी उनकी काफी आलोचना हुई थी।

महाराष्ट्र विधानसभा में भी उठा मुद्दा

महाराष्ट्र विधानसभा में भी इसको लेकर मुद्दा उठाया गया। शिवसेना के विधायक भरत गोगावले और भाजपा विधायक नितेश राणे ने सदन में दिशा सालियान की मौत का मुद्दा उठाते हुए इसके जांच की मांग की है।

इसके बाद महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फणनवीस ने दिशा सालियान की मौत के मामले में एसआईटी जांच के आदेश दिए हैं। बता दें कि दिशा सालियान सुशांत की मैनेजर थीं और सुशांत के निधन के कुछ दिन पहले कथित तौर पर उन्होंने भी सुसाइ़ड कर लिया था।

14 जून, 2020 को अपने फ्लैट में डेड पाए गए थे सुशांत

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून, 2020 को बांद्रा में अपने घर पर रहस्यमयी तरीके से डेड पाए गए थे। पहली नजर में मामला सुसाइड का लगा था, लेकिन बाद में मीडिया और विपक्षी दलों के प्रेशर की वजह से इस मामले की जांच को सीबीआई को सौंपा गया। सीबीआई की जांच में ड्रग्स एंगल खुल कर सामने आया था।

मीडिया में जो रिपोर्ट्स आई थी उसके हिसाब से सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगा कि वो खुद भी ड्रग्स लेती थीं और सुशांत को भी देती थीं। इस मामले में नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने रिया को आरोपी पाते हुए अरेस्ट भी किया। रिया और उनके भाई को इस दौरान एक महीने जेल भी रहना पड़ा था।

सुशांत आत्माहत्या मामले में बुरी तरह फंसी थी रिया

जब सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की थी उस समय सुशांत के फैमिली वालों ने रिया पर सुशांत को मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया था। फैमिली का मानना था कि सुशांत की मौत में रिया की कुछ न कुछ भूमिका जरूर थी।

इसके अलावा रिया पर सुशांत को ड्रग्स देने का भी आरोप लगा था। हालांकि सीबीआई की अंतिम रिपोर्ट में रिया पर कोई भी दोष साबित नहीं हुए थे।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

Lock Upp 2: शिल्पा शिंदे पर आकांक्षा चौधरी ने साधा निशाना, बोलीं- पिछला शो रोटियां बेलकर जीता, लेकिन यहां पर...

Lock Upp 2: शिल्पा शिंदे पर आकांक्षा चौधरी ने साधा निशाना, बोलीं- पिछला शो रोटियां बेलकर जीता, लेकिन यहां पर...

अक्षय की फिल्म वीक डेज में भी कर रही है कमाई, 120 करोड़ पार पहुंचा कलेक्शन

अक्षय की फिल्म वीक डेज में भी कर रही है कमाई, 120 करोड़ पार पहुंचा कलेक्शन

आलिया की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कर रही है स्ट्रगल, मंगलवार को कमाए इतने करोड़

आलिया की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कर रही है स्ट्रगल, मंगलवार को कमाए इतने करोड़

सबकी नजरों में गिर जाएगा प्रेम, श्रुति छिपा जाएगी अपनी गलती, अनुपमा पर मढ़ेगी सारा दोष

सबकी नजरों में गिर जाएगा प्रेम, श्रुति छिपा जाएगी अपनी गलती, अनुपमा पर मढ़ेगी सारा दोष

गोविंदा के 50 अफेयर्स भी हो तो भी फर्क नहीं पड़ता, सुनीता आहूजा बोलीं- वह मेरे पति हैं और जो...

गोविंदा के 50 अफेयर्स भी हो तो भी फर्क नहीं पड़ता, सुनीता आहूजा बोलीं- वह मेरे पति हैं और जो...

Spoiler Alert: अब जाकर आई राही को अक्ल, श्रुति को जमकर लताड़ेगी, प्रेम बाबू की भी खुलेंगी आंखें

Spoiler Alert: अब जाकर आई राही को अक्ल, श्रुति को जमकर लताड़ेगी, प्रेम बाबू की भी खुलेंगी आंखें

जब पूजा भट्ट की नानी ने अपने पैर का किया अंतिम संस्कार; चर्च में दफनाया, जुटाई थी भीड़

जब पूजा भट्ट की नानी ने अपने पैर का किया अंतिम संस्कार; चर्च में दफनाया, जुटाई थी भीड़

मैं प्लेबॉय था, मेरे कई अफेयर्स थे…राम कपूर की पत्नी गौतमी को शादी से पहले एकता कपूर ने दी थी चेतावनी

मैं प्लेबॉय था, मेरे कई अफेयर्स थे…राम कपूर की पत्नी गौतमी को शादी से पहले एकता कपूर ने दी थी चेतावनी

अगर ‘द कश्मीर फाइल्स’ बन सकती है… सतलुज के राइटर ने उठाया सवाल, क्यों हटाई गई उनकी फिल्म

अगर ‘द कश्मीर फाइल्स’ बन सकती है… सतलुज के राइटर ने उठाया सवाल, क्यों हटाई गई उनकी फिल्म

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी