Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने गोल्डी बराड़ पर रखा 50 हजार डॉलर का इनाम, गिरफ्तारी में मदद की अपील वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,685 हुई '4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर Lock Upp 2: शिल्पा शिंदे पर आकांक्षा चौधरी ने साधा निशाना, बोलीं- पिछला शो रोटियां बेलकर जीता, लेकिन यहां पर... अक्षय की फिल्म वीक डेज में भी कर रही है कमाई, 120 करोड़ पार पहुंचा कलेक्शन आलिया की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कर रही है स्ट्रगल, मंगलवार को कमाए इतने करोड़ मध्य पूर्व में तनाव से सोने में बिकवाली, चांदी भी 2.30 लाख रुपए के नीचे फिसली अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद लाल निशान में खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 78,000 के नीचे फिसला

मनोरंजन

सुशांत की एक्स मैनेजर की हत्या नहीं हुई थी:CBI का दावा- दिशा सालियान नशे में 14वीं मंजिल से गिरी थीं

23 नवंबर, 2022 06:21 PM

सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर दिशा सालियान की मौत पर CBI ने बड़ा खुलासा किया है। जांच एजेंसी का दावा है कि दिशा की हत्या नहीं हुई थी। वे नशे की हालत में बैलेंस बिगड़ने से 14वीं मंजिल से गिर गईं थीं। उनकी हत्या के कोई सबूत नहीं मिले हैं। ये महज एक हादसा था।

दिशा की मौत 8 जून 2020 की रात को बिल्डिंग की छत से गिरने से हुई थी। इस घटना के छह दिन बाद 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत ने भी आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद इन दोनों मौतों को लेकर काफी विवाद हुए और CBI जांच की मांग उठी थी।

भाजपा नेता ने सुशांत और दिशा की मौत का कनेक्शन होने का दावा किया था
भाजपा नेता नीतेश राणे ने उस वक्त यह दावा किया था कि दिशा और सुशांत की मौत का कनेक्शन है। विवादों के बाद इसकी जांच CBI को सौंपी गई। करीब ढाई साल के बाद CBI अपनी रिपोर्ट पेश करने वाली है। दिशा उस समय कई सेलेब्स से बतौर मैनेजर जुड़ी हुई थीं। सुशांत की मौत के बाद नेपोटिज्म, बॉलीवुड में ड्रग्स और ऐसी ही बातों पर चर्चा शुरू हुई थी।

हालांकि CBI इस मामले में अपनी क्लोजर रिपोर्ट कब सबमिट करेगी, इसको लेकर अभी कोई अपडेट नहीं है। CBI ने दिशा की मौत का कोई अलग केस दर्ज नहीं किया था। इसकी जांच सुशांत की मौत की जांच के साथ ही की जा रही थी। CBI ने ये भी साफ किया है कि इन दोनों मौतों का आपस में कोई कनेक्शन नहीं है।

ज्यादा अल्कोहल लेने की वजह से हुआ हादसा- CBI ऑफिसर
ई-टाइम्स से बातचीत के दौरान एक CBI ऑफिसर ने कहा, ‘जांच में हमें पता चला कि दिशा ने 8 जून की रात अपने जन्मदिन पर घर पर पार्टी रखी थी। शायद अल्कोहल ज्यादा कंज्यूम करने की वजह से दिशा ने अपना बैलेंस खो दिया, जिस कारण वो फ्लैट से नीचे गिर पड़ीं।’

दिशा की मौत के बाद सामने आई कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिशा ने घटना से पहले अपने बॉयफ्रैंड रोहन राय और कुछ कॉमन फ्रैंड्स के साथ डिनर किया था। इसके बाद यह हादसा हुआ। उस समय दिशा बंटी सजदेह की मैनेजमेंट कंपनी कॉर्नर स्टोन के लिए काम कर रही थीं।

सूरज पंचोली से रिलेशनशिप की भी थी अफवाह
बॉलीवुड के गलियारों में दिशा सालियान और आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली के अफेयर की भी खबरें थीं। कहा जा रहा था कि दोनों ने एक दूसरे को डेट किया था। सोशल मीडिया पर उनके साथ सूरज पंचोली का नाम जोड़ा गया। सूरज ने इन अफवाहों को खारिज करते हुए कहा था कि वे दिशा को जानते तक नहीं थे।

दिशा की मौत के कुछ समय बाद सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुई थी, जिसमें सूरज पंचोली के साथ दिशा सालियान के होने का दावा किया जा रहा था। हालांकि इस फोटो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सूरज ने मीडिया और सोशल मीडिया पर जमकर गुस्सा निकाला था और बाकायदा पुलिस को भी इसकी शिकायत की थी। उन्होंने कहा कि वह कभी दिशा से मिले ही नहीं। जो फोटो में दिख रही है, वह उनकी दोस्त अनुश्री गौर हैं, जो अब भारत में नहीं रहती हैं।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

Lock Upp 2: शिल्पा शिंदे पर आकांक्षा चौधरी ने साधा निशाना, बोलीं- पिछला शो रोटियां बेलकर जीता, लेकिन यहां पर...

Lock Upp 2: शिल्पा शिंदे पर आकांक्षा चौधरी ने साधा निशाना, बोलीं- पिछला शो रोटियां बेलकर जीता, लेकिन यहां पर...

अक्षय की फिल्म वीक डेज में भी कर रही है कमाई, 120 करोड़ पार पहुंचा कलेक्शन

अक्षय की फिल्म वीक डेज में भी कर रही है कमाई, 120 करोड़ पार पहुंचा कलेक्शन

आलिया की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कर रही है स्ट्रगल, मंगलवार को कमाए इतने करोड़

आलिया की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कर रही है स्ट्रगल, मंगलवार को कमाए इतने करोड़

सबकी नजरों में गिर जाएगा प्रेम, श्रुति छिपा जाएगी अपनी गलती, अनुपमा पर मढ़ेगी सारा दोष

सबकी नजरों में गिर जाएगा प्रेम, श्रुति छिपा जाएगी अपनी गलती, अनुपमा पर मढ़ेगी सारा दोष

गोविंदा के 50 अफेयर्स भी हो तो भी फर्क नहीं पड़ता, सुनीता आहूजा बोलीं- वह मेरे पति हैं और जो...

गोविंदा के 50 अफेयर्स भी हो तो भी फर्क नहीं पड़ता, सुनीता आहूजा बोलीं- वह मेरे पति हैं और जो...

Spoiler Alert: अब जाकर आई राही को अक्ल, श्रुति को जमकर लताड़ेगी, प्रेम बाबू की भी खुलेंगी आंखें

Spoiler Alert: अब जाकर आई राही को अक्ल, श्रुति को जमकर लताड़ेगी, प्रेम बाबू की भी खुलेंगी आंखें

जब पूजा भट्ट की नानी ने अपने पैर का किया अंतिम संस्कार; चर्च में दफनाया, जुटाई थी भीड़

जब पूजा भट्ट की नानी ने अपने पैर का किया अंतिम संस्कार; चर्च में दफनाया, जुटाई थी भीड़

मैं प्लेबॉय था, मेरे कई अफेयर्स थे…राम कपूर की पत्नी गौतमी को शादी से पहले एकता कपूर ने दी थी चेतावनी

मैं प्लेबॉय था, मेरे कई अफेयर्स थे…राम कपूर की पत्नी गौतमी को शादी से पहले एकता कपूर ने दी थी चेतावनी

अगर ‘द कश्मीर फाइल्स’ बन सकती है… सतलुज के राइटर ने उठाया सवाल, क्यों हटाई गई उनकी फिल्म

अगर ‘द कश्मीर फाइल्स’ बन सकती है… सतलुज के राइटर ने उठाया सवाल, क्यों हटाई गई उनकी फिल्म

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी