कसौली : कसौली के गांव मनोन आर-53 जंगल में अचानक भीषण आग लगने से करोड़ों रुपए वन संपदा राख हो गई है। आग के भीषण तांडव ने वन विभाग के कर्मचारियों को बेबस कर दिया है। बेबस होने पर वायुसेना को हेलिकॉप्टर से आग बुझाने के लिए दूसरे दिन भी लगाया गया है। हेलिकाप्टर चंडीगढ़ की सुखना लेक से पानी लाकर कसौली के जंगल में बौछारें कर रहा है।
अभी तक आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। वन विभाग के वन खंड परिक्षेत्र अधिकारी परवाणु बनारसी दास का कहना है कि तेज हवा चलने की बजह से आग पर काबू पाने में भारी परेशानी हो रही है। आग चार किलोमीटर तक फैली चुकी है, जिसे बुझाने के लिए हेलीकॉप्टर की सहायता ली जा रही है । उधर, स्थानीय अग्निशमन की टीम परवाणु, धर्मपुर व वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी आग बुझाने में लगे हुए हैं।