Thursday, August 06, 2026
BREAKING
Monsoon: दिल्ली-एनसीआर में देर रात से हो रही बारिश, बादलों के कारण तापमान में गिरावट दर्ज 2035 तक बनेगा भारत का अंतरिक्ष स्टेशन, 2027 में लॉन्च होगा पहला मानव मिशन ‘गगनयान’ कुछ साल पेट्रोल-डीजल की गाड़ियां खरीदने से बचें, E20 नीति पर केजरीवाल ने उठाए सवाल केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा बाढ़ प्रभावित अरुणाचल प्रदेश का दौरा करेंगे, राहत कार्यों की लेंगे जानकारी सुख-साधनों को देने वाली मातृभूमि की हम सदैव करें सेवा : पीएम मोदी भूस्खलन से बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग, नारायणबगड़–कर्णप्रयाग मुख्य सड़क और NH-5 बंद गोल्ड ने बनाया नया रिकॉर्ड, MCX पर ₹1.49 लाख प्रति 10 ग्राम के पार पहुंचा भाव LIC के सबसे बड़े OFS से सरकार की बड़ी कमाई, ₹31,552 करोड़ जुटाए वैश्विक दबाव के बावजूद भारतीय बाजार की सपाट शुरुआत, डिफेंस सेक्टर में जोरदार खरीदारी 16वीं जूनियर हॉकी चैंपियनशिप में ओडिशा, पंजाब, झारखंड और मध्य प्रदेश सेमीफाइनल में

राष्ट्रीय

सुख-साधनों को देने वाली मातृभूमि की हम सदैव करें सेवा : पीएम मोदी

06 अगस्त, 2026 12:57 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिदिन की तरह आज गुरुवार को भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुभाषित साझा किया है। पीएम मोदी ने संस्कृत के श्लोक के माध्यम से लोगों से मातृभूमि की सेवा करने की अपील की है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा, “विश्वस्वं मातरमोषधीनां ध्रुवां भूमिं पृथिवीं धर्मणा धृताम्। शिवां स्योनामनु चरेम विश्वहा॥”

इस श्लोक का हिंदी अर्थ है, “जिसमें सभी प्रकार की श्रेष्ठ वनस्पतियां और औषधियां पैदा होती हैं, वह पृथ्वी माता विस्तृत और स्थिर हो। विद्या, शौर्य, सत्य, स्नेह आदि सद्गुणों से पालित-पोषित, कल्याणकारी और सुख-साधनों को देने वाली मातृभूमि की हम सदैव सेवा करें।”

इसके पहले बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा था, “आत्मिक विकास व्यक्ति के भीतर सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना का संचार करता है। इसी से प्रेरित होकर आज हमारी युवा शक्ति देश को हर क्षेत्र में आगे ले जा रही है।”

इसके साथ ही श्लोक भी लिखा था, “आत्मोदयः परज्यानिर्द्वयं नीतिरितीयती। तदूरीकृत्य कृतिभिर्वाचस्पत्यं प्रतायते।”

इस श्लोक का हिंदी अर्थ है, “स्वयं का उत्थान करना और निरंतर आगे बढ़ना ही जीवन की सच्ची नीति है। इसी ध्येय को आधार बनाकर गुणी और विद्वान लोग अपने ज्ञान, कौशल और प्रभाव का विस्तार करते हैं, ताकि वे समाज में सकारात्मक योगदान दे सकें।”

वहीं, मंगलवार को प्रधानमंत्री की ओर से एक्स पर लिखा गया था, “निरंतर प्रयास और साधना से हमारी प्रतिभा और निखरती है। आज हमारे युवा इन्हीं गुणों को आत्मसात कर दुनियाभर में देश का नाम रोशन कर रहे हैं।” इसके साथ ही उन्होंने एक संस्कृत श्लोक, “न हि ज्ञानेन सदृशं पवित्रमिह विद्यते। तत्स्वयं योगसंसिद्ध: कालेनात्मनि विन्दति॥” साझा किया था।

इस श्लोक का हिंदी अर्थ है कि इस संसार में ज्ञान के समान पवित्र करने वाला कुछ भी नहीं है। कर्मयोग या साधना के द्वारा जिसका अंतःकरण भली-भांति शुद्ध हो गया है, वह साधक समय आने पर उस परम ज्ञान को अपने आप ही अपने भीतर आत्मा में अनुभव कर लेता है।”

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

Monsoon: दिल्ली-एनसीआर में देर रात से हो रही बारिश, बादलों के कारण तापमान में गिरावट दर्ज

Monsoon: दिल्ली-एनसीआर में देर रात से हो रही बारिश, बादलों के कारण तापमान में गिरावट दर्ज

2035 तक बनेगा भारत का अंतरिक्ष स्टेशन, 2027 में लॉन्च होगा पहला मानव मिशन ‘गगनयान’

2035 तक बनेगा भारत का अंतरिक्ष स्टेशन, 2027 में लॉन्च होगा पहला मानव मिशन ‘गगनयान’

कुछ साल पेट्रोल-डीजल की गाड़ियां खरीदने से बचें, E20 नीति पर केजरीवाल ने उठाए सवाल

कुछ साल पेट्रोल-डीजल की गाड़ियां खरीदने से बचें, E20 नीति पर केजरीवाल ने उठाए सवाल

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा बाढ़ प्रभावित अरुणाचल प्रदेश का दौरा करेंगे, राहत कार्यों की लेंगे जानकारी

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा बाढ़ प्रभावित अरुणाचल प्रदेश का दौरा करेंगे, राहत कार्यों की लेंगे जानकारी

भूस्खलन से बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग, नारायणबगड़–कर्णप्रयाग मुख्य सड़क और NH-5 बंद

भूस्खलन से बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग, नारायणबगड़–कर्णप्रयाग मुख्य सड़क और NH-5 बंद

गुजरात सरकार का ऐतिहासिक कदम, पंचायतों में ऑडिट के बाद 'एग्जिट कॉन्फ्रेंस' अनिवार्य

गुजरात सरकार का ऐतिहासिक कदम, पंचायतों में ऑडिट के बाद 'एग्जिट कॉन्फ्रेंस' अनिवार्य

उत्तर प्रदेश: प्रतापगढ़ में 100 साल पुराना जर्जर मकान ढहने से परिवार के 6 लोगों की मौत, एक युवक जिंदा बचा

उत्तर प्रदेश: प्रतापगढ़ में 100 साल पुराना जर्जर मकान ढहने से परिवार के 6 लोगों की मौत, एक युवक जिंदा बचा

DA Hike: 8वें वेतन आयोग से पहले DA में 3% का इजाफा तय, 63% होगा महंगाई भत्ता

DA Hike: 8वें वेतन आयोग से पहले DA में 3% का इजाफा तय, 63% होगा महंगाई भत्ता

पीएम मोदी और टेड सारंडोस की मुलाकात, भारत की क्रिएटिव इकोनॉमी को बढ़ावा देने पर जोर

पीएम मोदी और टेड सारंडोस की मुलाकात, भारत की क्रिएटिव इकोनॉमी को बढ़ावा देने पर जोर

कंटेनर ट्रेन ऑपरेटरों को बड़ी राहत, सिंगल ऑल इंडिया लाइसेंस से सभी रेल मार्गों पर परिचालन

कंटेनर ट्रेन ऑपरेटरों को बड़ी राहत, सिंगल ऑल इंडिया लाइसेंस से सभी रेल मार्गों पर परिचालन