Wednesday, March 25, 2026
BREAKING
देश में सभी गैस रिफाइनरियां उच्च क्षमता पर; 18,700 टन कमर्शियल एलपीजी की हुई सप्लाई: सरकार सरकार का बड़ा कदम, जिलों से बढ़ेगा भारत का निर्यात निष्पक्ष चुनाव की तैयारी, ईसीआई ने एजेंसियों को दिए सख्त निर्देश होर्मुज को पार कर भारत की ओर रवाना हुए 92,600 टन एलपीजी ला रहे दो जहाज: सरकार हमारी सरकार की कोशिश है कि ईंधन के किसी एक ही स्रोत पर ज्यादा निर्भरता ना रहे : राज्यसभा में पीएम मोदी दिल्ली बजट 2026: इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य और शिक्षा समेत हर क्षेत्र को मिला जोरदार बूस्ट पश्चिम एशिया संकट देश की बड़ी परीक्षा, साझा प्रयासों से निपटेंगे: पीएम मोदी उत्तर प्रदेश नवनिर्माण के नौ वर्ष : स्वास्थ्य सेवाओं में ‘उत्तम प्रदेश’ बना देश में अग्रणी अगली कैबिनेट में आएगी स्क्रैप पॉलिसी, विधायक केवल सिंह पठानिया के सवाल के जवाब में CM ने किया ऐलान चंबा सहित पूरे प्रदेश में कंप्यूटर-आधारित परीक्षण केंद्र स्थापित किए गए हैं, विधानसभा में बोले CM

बाज़ार

सीमेंट सेक्टर में जोरदार उछाल, मई 2025 में 9% वृद्धि के साथ उत्पादन 39.6 MMT

29 जून, 2025 06:06 PM

भारत की सीमेंट उद्योग ने मई 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 9% साल-दर-साल वृद्धि दर्ज की है। कुल उत्पादन 39.6 मिलियन मीट्रिक टन (MT) तक पहुंच गया है। रेटिंग एजेंसी ICRA की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, इस अवधि में सीमेंट की औसत कीमतों में 8% की बढ़ोतरी हुई है, जिससे एक 50 किलो के बैग की कीमत अब ₹360 हो गई है।

रिपोर्ट बताती है कि (वित्त वर्ष 2025-26) के पहले दो महीनों में सीमेंट की औसत कीमत ₹360 प्रति बैग रही, जो पिछले साल की तुलना में 7% अधिक है। यह वृद्धि FY25 में आई 7% गिरावट के बाद देखने को मिली है, जब कीमतें ₹340 प्रति बैग तक पहुंच गई थीं।

मांग में स्थिरता बनी हुई
अप्रैल और मई 2025 के दौरान सीमेंट डिस्पैच (आपूर्ति) में 8% की सालाना वृद्धि हुई और कुल आपूर्ति 78.7 मिलियन मीट्रिक टन रही। FY25 में यह वृद्धि दर 6.3% थी और पूरे वर्ष में कुल 453 मिलियन मीट्रिक टन की आपूर्ति हुई थी।

ICRA का अनुमान है कि FY26 में सीमेंट की मांग 6-7% की दर से बढ़कर 480-485 मिलियन मीट्रिक टन तक पहुंच सकती है। यह वृद्धि आवास निर्माण और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स से मिल रही निरंतर मांग की वजह से संभव हो सकती है। ICRA द्वारा विश्लेषण किए गए कंपनियों के आंकड़ों के अनुसार, FY26 में ऑपरेटिंग मार्जिन 80 से 150 बेसिस पॉइंट बढ़कर 16.3% से 17.0% तक पहुंचने की संभावना है। इसका श्रेय कीमतों में वृद्धि और लागत घटने को दिया गया है।

कच्चे माल की लागत में राहत
रिपोर्ट के मुताबिक, जून 2025 में कोयले की कीमतों में 19% की गिरावट आई है और यह $100/MT पर आ गई है। वहीं, पेटकोक की कीमतों में 2% की गिरावट दर्ज की गई है और यह ₹10,880/MT रही। डीजल की कीमत ₹88 प्रति लीटर पर स्थिर बनी रही। FY26 की पहली तिमाही में कोयले की कीमतें 6% कम, पेटकोक 1% अधिक, जबकि डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं देखा गया।

मंत्रालय ने क्या कहा?
मंत्रालय ने कहा कि फरवरी, मार्च और अप्रैल के लिए आठ प्रमुख उद्योगों के सूचकांक की अंतिम वृद्धि दर क्रमशः 3.4, 4.5 और 1.0 प्रतिशत रही। मई में सीमेंट उत्पादन में 9.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई। अप्रैल से मई, 2025-26 के दौरान इसका संचयी सूचकांक पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 7.8 प्रतिशत बढ़ा।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

ग्लोबल संकेतों का असर, भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी

ग्लोबल संकेतों का असर, भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी

रुपए में लौटी तेजी, डॉलर के मुकाबले मजबूत खुला

रुपए में लौटी तेजी, डॉलर के मुकाबले मजबूत खुला

Gold Price 24 Carat: आज फिर सस्ता हुआ सोना-चांदी, कीमतों में भारी गिरावट, देखें 10 gram Gold का नया रेट

Gold Price 24 Carat: आज फिर सस्ता हुआ सोना-चांदी, कीमतों में भारी गिरावट, देखें 10 gram Gold का नया रेट

Petrol/Diesel Price Today: 24 मार्च पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें प्रमुख शहरों में क्या है कीमत

Petrol/Diesel Price Today: 24 मार्च पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें प्रमुख शहरों में क्या है कीमत

Gold Silver Prices : एक हफ्ते में चांदी ₹32,700 सस्ती... सोने में भी आई बड़ी गिरावट, क्या अभी और सस्ते होंगे दोनो धातु?

Gold Silver Prices : एक हफ्ते में चांदी ₹32,700 सस्ती... सोने में भी आई बड़ी गिरावट, क्या अभी और सस्ते होंगे दोनो धातु?

भारत ने लगातार दूसरे साल एक अरब टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य हासिल किया

भारत ने लगातार दूसरे साल एक अरब टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य हासिल किया

Impact of Middle East Tensions: मिडिल ईस्ट तनाव का असर, 4 हफ्तों से गिर रहा US बाजार, डूब गए $3 ट्रिलियन

Impact of Middle East Tensions: मिडिल ईस्ट तनाव का असर, 4 हफ्तों से गिर रहा US बाजार, डूब गए $3 ट्रिलियन

Sone-Chandi ka Bhav: एक हफ्ते में ₹12,700 से ज्यादा टूटा सोने का भाव, चांदी में ₹29645 की गिरावट

Sone-Chandi ka Bhav: एक हफ्ते में ₹12,700 से ज्यादा टूटा सोने का भाव, चांदी में ₹29645 की गिरावट

Share Market Closed: 26 और 31 मार्च को शेयर बाजार रहेगा बंद, BSE-NSE पर नहीं होगी ट्रेडिंग, जानें क्यों?

Share Market Closed: 26 और 31 मार्च को शेयर बाजार रहेगा बंद, BSE-NSE पर नहीं होगी ट्रेडिंग, जानें क्यों?

60% फ्री सीट पर बवाल, Air India, Indigo, SpiceJet की चेतावनी— महंगा होगा हवाई किराया

60% फ्री सीट पर बवाल, Air India, Indigo, SpiceJet की चेतावनी— महंगा होगा हवाई किराया