Sunday, March 29, 2026
BREAKING
पंजाब में निवेश की रफ्तार जारी: अमृतसर के लिए 400 करोड़ रुपये के ट्राइडेंट होटल प्रोजेक्ट की घोषणा : संजीव अरोड़ा राज्य को अपराध मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए मान सरकार की यह मुहिम गैंगस्टरवाद के पूरी तरह खत्म होने तक जारी रहेगी: पन्नू हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, अमृतसर में 10 विदेशी पिस्तौल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार सरसों की सरकारी खरीद शुरू होने के बावजूद मंडियों में सरकार की तैयारियां पूरी नहीं : दुष्यंत चौटाला खेल जगत : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिले स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज के अंबाला छावनी स्थित आवास पर पहुंच उनका हालचाल जाना एक्साइज ड्यूटी में कटौती: जनता को राहत या सरकार का भ्रमजाल? : राव नरेंद्र सिंह सिरसा और आसपास के जिलों में बढ़ते कैंसर मामलों पर कुमारी सैलजा ने संसद में जताई गंभीर चिंता अग्रवाल वैश्य समाज : पूर्व चेयरमैन नरेश केडिया बने भिवानी जिलाध्यक्ष, दीपक बंसल व प्रवीण गोयल को मिली बड़ी जिम्मेदारी हरियाणा में 4,032 सरकारी पेट्रोल पंप सक्रिय : सीएम नायब सैनी

पंजाब

सीमा पार से ड्रग तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 50 करोड़ की 10 किलो हेरोइन जब्त, 8 गिरफ्तार

26 जुलाई, 2025 04:24 PM

अमृतसर। पंजाब में सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए, अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस ने पाकिस्तान स्थित तस्करों से सीधे जुड़े एक सुसंगठित हेरोइन तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है तथा उनके पास से 50 करोड़ रुपए से अधिक कीमत के 10 किलो हेरोइन बरामद की है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने शनिवार को बताया कि पुलिस ने दो अलग अलग मामलों में एक किशोर सहित आठ तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से दस किलो एक सौ ग्राम हेरोइन बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 50 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

डीजीपी ने बताया कि मुख्य आरोपी सरबजीत उर्फ जोबन, जो सीमावर्ती क्षेत्र के एक गाँव से सक्रिय है, सीमा पार कुख्यात तस्कर राणा के सीधे संपर्क में है। उसे एक किशोर के साथ गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से एक किलो हेरोइन बरामद की गई है।उससे पूछताछ के बाद अजनाला से दो और तस्करों – धर्म सिंह और कुलबीर सिंह – को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से पांच किलो से अधिक हेरोइन बरामद की गई। उनके दो मोटरसाइकिल भी जब्त किए गए हैं।

डीजीपी ने बताया कि पुलिस थाना एयरपोर्ट और पुलिस थाना छेहरटा में एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि एक बड़े खुफिया अभियान में, काउंटर इंटेलिजेंस – अमृतसर ने सीमा पार हेरोइन तस्करी के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और पाकिस्तान स्थित तस्कर से सीधे जुड़े चार प्रमुख गुर्गों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने अटारी में भारत-पाक सीमा के पास से हेरोइन की एक खेप बरामद की थी और उसे पहुँचाने के लिए रास्ते में ही उन्हें रोक लिया गया। उनके पास से चार किलो हेरोइन बरामद हुई है। इस संबंध में एक मामला दर्ज किया जा रहा है और आगे और पीछे के संबंधों सहित पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस सीमा पार ड्रग सिंडिकेट को खत्म करने और पंजाब को नार्को-आतंकवाद की चपेट से बचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब में निवेश की रफ्तार जारी: अमृतसर के लिए 400 करोड़ रुपये के ट्राइडेंट होटल प्रोजेक्ट की घोषणा : संजीव अरोड़ा

पंजाब में निवेश की रफ्तार जारी: अमृतसर के लिए 400 करोड़ रुपये के ट्राइडेंट होटल प्रोजेक्ट की घोषणा : संजीव अरोड़ा

राज्य को अपराध मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए मान सरकार की यह मुहिम गैंगस्टरवाद के पूरी तरह खत्म होने तक जारी रहेगी: पन्नू

राज्य को अपराध मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए मान सरकार की यह मुहिम गैंगस्टरवाद के पूरी तरह खत्म होने तक जारी रहेगी: पन्नू

हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, अमृतसर में 10 विदेशी पिस्तौल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, अमृतसर में 10 विदेशी पिस्तौल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

ज़ीरकपुर के रामगढ़ भुड़ा और सनौली में आम आदमी क्लिनिकों की शुरुआत — गांवों तक पहुंच रही मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं

ज़ीरकपुर के रामगढ़ भुड़ा और सनौली में आम आदमी क्लिनिकों की शुरुआत — गांवों तक पहुंच रही मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं

भगवंत मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ को भरपूर समर्थन; मेगा पीटीएम में 18 लाख से अधिक अभिभावकों की भागीदारी

भगवंत मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ को भरपूर समर्थन; मेगा पीटीएम में 18 लाख से अधिक अभिभावकों की भागीदारी

फरीदकोट नशा विरोधी अभियान में पंजाब के शीर्ष जिलों में शामिल; अपराध में 37% गिरावट, लूटपाट के मामलों में 97% रिकवरी

फरीदकोट नशा विरोधी अभियान में पंजाब के शीर्ष जिलों में शामिल; अपराध में 37% गिरावट, लूटपाट के मामलों में 97% रिकवरी

पंजाब पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

हर घर भगवंत मान सरकार द्वारा लाए गए बदलाव को महसूस कर रहा है, यह वह शासन है जिस पर लोग विश्वास कर सकते हैं: बरिंदर गोयल

हर घर भगवंत मान सरकार द्वारा लाए गए बदलाव को महसूस कर रहा है, यह वह शासन है जिस पर लोग विश्वास कर सकते हैं: बरिंदर गोयल

विद्यार्थी वर्ग को समय के अनुरूप बनाने के लिए भगवंत सिंह मान सरकार द्वारा लगातार ठोस प्रयास किए जा रहे हैं: कुलवंत सिंह

विद्यार्थी वर्ग को समय के अनुरूप बनाने के लिए भगवंत सिंह मान सरकार द्वारा लगातार ठोस प्रयास किए जा रहे हैं: कुलवंत सिंह

पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत विधायक कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा 9 स्कूलों में इंटरैक्टिव फ्लैट पैनलों का उद्घाटन

पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत विधायक कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा 9 स्कूलों में इंटरैक्टिव फ्लैट पैनलों का उद्घाटन