Sunday, August 16, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

हरियाणा

सीपीए सम्मेलन के सफल आयोजन पर विस अध्यक्ष ने स्टाफ की सराहना की

11 जून, 2026 08:30 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा विधान सभा की मेजबानी में 8 से 10 जून तक आयोजित राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) भारत क्षेत्र जोन-II सम्मेलन के सफल एवं गरिमामय आयोजन पर हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की है। इस अवसर पर वीरवार को विधान सभा सचिवालय में आयोजित बैठक में उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ सम्मेलन के अनुभव साझा किए तथा आयोजन को सफल बनाने में उनके योगदान की सराहना की।

विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि सचिवालय के प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी ने एक सशक्त और समर्पित परिवार की भावना के साथ एकजुट होकर कार्य करते हुए सम्मेलन की सभी व्यवस्थाओं को अत्यंत कुशलता एवं जिम्मेदारी के साथ संभाला। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और टीमवर्क के कारण ही यह आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित और यादगार बन सका।
विस अध्यक्ष कल्याण ने कहा कि सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने हरियाणा की उत्कृष्ट मेजबानी, व्यवस्थाओं और आतिथ्य की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है कि हरियाणा विधान सभा ने अपनी कार्यकुशलता और संगठन क्षमता का प्रभावी प्रदर्शन करते हुए प्रतिभागियों पर प्रदेश की अच्छी छाप छोड़ी है।

उन्होंने कहा कि इस सफल आयोजन ने न केवल हरियाणा विधान सभा व सरकार की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाई प्रदान की है, बल्कि देशभर में विधायिका की सकारात्मक एवं प्रभावी कार्यप्रणाली का सशक्त संदेश भी पहुंचाया है। उन्होंने भविष्य में भी इसी समर्पण और उत्कृष्टता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित