Thursday, July 09, 2026
BREAKING
E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश सतलुज फिल्म पर बैन को लेकर भड़के सिख नेता बोले- केरला स्टोरी, कश्मीर फाइल्स चल सकती हैं तो सतलुज क्यों नहीं? 'सतलुज' फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म हटाए जाने पर पंजाब में विरोध, दोबारा रिलीज की उठाई मांग पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी से बघेल का इनकार, बोले- 'पार्टी एक है, कोई धड़ा नहीं', रंधावा और चन्नी पर भी दिया जवाब केवल सिंह ढिल्लों का केजरीवाल पर हमला, कहा- रामायण का ज्ञान नहीं और धर्म का पाठ पढ़ा रहे पंजाब कांग्रेस के विधायक परगट सिंह बोले- 'फिल्म सतलुज पर रोक ठीक नहीं', भाजपा और 'आप' पर साधा निशाना हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, संगठनात्मक मजबूती पर दिया जोर IDFC First Bank घोटाला : सीबीआई ने हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय

सीएम रेखा गुप्ता ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया शुभारंभ, ‘आप’ के मोहल्ला क्लीनिक पर साधा निशाना

17 जून, 2025 12:34 PM

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज मंगलवार को तीस हजारी कोर्ट परिसर में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना का हिस्सा है। सीएम गुप्ता ने कहा, “दिल्ली में आज एक साथ 33 आयुष्मान आरोग्य मंदिर और 17 जन औषधि केंद्रों का उद्घाटन किया जा रहा है।”

इस दौरान, रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी की मोहल्ला क्लीनिक योजना पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “मोहल्ला क्लीनिक पूरी तरह से घोटाला था। इसमें न देखभाल थी, न दवाएं। इसका एकमात्र उद्देश्य पैसा कमाना था। नालों और कूड़े के ढेर के बनाए गए इन क्लीनिकों में प्रति मरीज 40 रुपये के हिसाब से डॉक्टर को भुगतान किया जाता था। ऐसी स्थिति में इलाज की गुणवत्ता की कल्पना की जा सकती है।”

उन्होंने बार एसोसिएशन से अपील की कि कोर्ट परिसर के बाहर पोस्टर लगाने पर पाबंदी लगे और दीवारों को खराब न किया जाए। उन्होंने कहा, “दिल्ली को सुंदर बनाने की जिम्मेदारी हम सभी की है।”

इसी क्रम में दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने भी बाबर रोड डिस्पेंसरी में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा, “यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सोच का परिणाम है। इन केंद्रों में मुफ्त इलाज, दवाएं, फिजियोथेरेपी और वेलनेस सेंटर की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे छोटी-मोटी बीमारियों के लिए लोगों को बड़े अस्पतालों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।”

वहीं, बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने यमुना विहार के बी ब्लॉक में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन किया। उन्होंने मोहल्ला क्लीनिक की आलोचना करते हुए कहा कि मोहल्ला क्लीनिक इतने छोटे थे कि लोग प्रवेश करते ही गिर जाते थे। वहां टेस्ट की सुविधा नहीं थी। लेकिन आयुष्मान आरोग्य मंदिर में टेस्ट होंगे और लोग योग भी कर सकेंगे।

इसके अलावा, खजूरी खास में मंत्री कपिल मिश्रा ने भी एक आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन किया। इस दौरान जिला मजिस्ट्रेट, वरिष्ठ अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।

उल्लेखनीय है, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन के तहत दिल्ली में 2406 करोड़ रुपये की लागत से 1139 आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थापित किए गए हैं। दिल्ली सरकार, नगर निगम और नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) की 33 डिस्पेंसरियों को इन केंद्रों के रूप में विकसित किया गया है। इसकी शुरुआत 14 जून को होनी थी, लेकिन अहमदाबाद विमान हादसे के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।

आज दिल्ली के सभी कैबिनेट मंत्री अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में इन केंद्रों का उद्घाटन करेंगे, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुलभ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल

E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल

कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर

कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर

जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश

जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश

Kangra: तेज रफ्तार पर सख्ती नहीं, इसलिए बढ़ रहे सड़क हादसे : शांता

Kangra: तेज रफ्तार पर सख्ती नहीं, इसलिए बढ़ रहे सड़क हादसे : शांता

उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल

उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल

पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति