Sunday, August 16, 2026
BREAKING
सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ Hamirpur: कांग्रेस नेताओं का वंदे मातरम् के गायन को रुकवाने का प्रयास दुर्भाग्यपूर्ण : अनुराग अब नहीं बिछड़ेंगे अपने! मणिमहेश यात्रा में पहली बार मोबाइल नेटवर्क सुविधा, BSNL ने धनछौ में लगाया 4G टावर पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया जसरंगी जुगलबंदी से हवेली संगीत तक, पंडित जसराज ने संगीत की दुनिया में किए 3 बड़े नवाचार 'भाई तेरा स्टार है' में 'मैंडी' का किरदार निकी वालिया के लिए क्यों था बड़ी चुनौती, एक्ट्रेस ने किया खुलासा विमल इलायची के विज्ञापन पर फंसे शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ, महाराष्ट्र एफडीए ने भेजा नोटिस डेविड धवन : एडिटिंग से डायरेक्शन तक, सपने के टूटने से 'किंग ऑफ कॉमेडी' का 'किस्मत कनेक्शन' बर्थडे स्पेशल : एयर होस्टेस से एक्टिंग का सफर, आज बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शामिल एफएसएसएआई के नोटिस के बाद खाद्य कंपनियों ने भ्रामक दावों को हटाया, लेबल और उत्पादों में किया बदलाव

राष्ट्रीय

सीएम योगी 17 और 18 जुलाई को इन 2 जिलों के दौरे पर रहेंगे, तोहफों की करेंगे बारिश

16 जुलाई, 2026 11:23 AM

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 17 जुलाई को बिजनौर और 18 जुलाई को बुलंदशहर में रहेंगे। दोनों जिलों में मुख्यमंत्री करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। डीएम-सीडीओ संबंधित शिलान्यास और लोकार्पण के कार्यों की सूची तैयार कर रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री जनसभा को भी संबोधित करेंगे। डीएम से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है।

बिजनौर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 17 जुलाई के दौरे को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विदुर सभागार में डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में चाँदपुर एवं सदर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के संबंध में तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल एवं हेलीपैड से संबंधित सभी व्यवस्थाएं आज ही पूर्ण कर ली जाएं।

18 को बुलंदशहर में रहेंगे
उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर व्यापक साफ-सफाई सुनिश्चित कराने, झाड़ि़यों की कटाई कराने तथा समुचित सौंदर्यकरण के निर्देश दिए। वहीं बुलंदशहर में बुधवार को जिला प्रशासन को सूचना मिली कि 18 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बुलंदशहर में आगमन हो सकता है। पुलिस प्रशासन ने कार्यक्रम को लेकर विचार मंथन और तैयारी शुरू कर दी। नगर के नुमाइश मैदान में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम कराए जाने पर प्रशासन विचार कर रहा है।

कार्यक्रम बुलंदशहर और सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र का रखा गया
डीएम कुमार हर्ष, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान, जिला उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह आदि के साथ नुमाइश मैदान में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का पंडाल लगाए जाने सहित अन्य व्यवस्था को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया। बुलंदशहर डीएम कुमार हर्ष ने बताया कि अभी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की अधिकारिक सूचना नहीं मिली है। वहीं प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री का कार्यक्रम बुलंदशहर और सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र का रखा गया है। उक्त कार्यक्रम में इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं आम नागरिक विशेष रूप से सहभागिता करेंगे।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद

ब्राह्मण चेहरों के अभाव में बसपा 2027 में कैसे साधेगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?

ब्राह्मण चेहरों के अभाव में बसपा 2027 में कैसे साधेगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?

वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था, देश माफ नहीं करेगा : अमित शाह

वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था, देश माफ नहीं करेगा : अमित शाह

देशवासियों को प्रेरणा देता है वीरांगनाओं का त्याग और बलिदान, रानी अवंती बाई महान क्रांतिकारी : सीएम योगी

देशवासियों को प्रेरणा देता है वीरांगनाओं का त्याग और बलिदान, रानी अवंती बाई महान क्रांतिकारी : सीएम योगी

‎बिहार : श्रावणी मेले में कांवरियों का सहारा बनी ‘जीविका दीदी की रसोई’, शुद्ध भोजन के साथ सेवा का संकल्प

‎बिहार : श्रावणी मेले में कांवरियों का सहारा बनी ‘जीविका दीदी की रसोई’, शुद्ध भोजन के साथ सेवा का संकल्प

सीएम भूपेंद्र पटेल वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के लिए अमेरिका और कनाडा के दौरे पर

सीएम भूपेंद्र पटेल वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के लिए अमेरिका और कनाडा के दौरे पर

संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट उत्तर कुंजी जारी, 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका

संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट उत्तर कुंजी जारी, 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका

सेना के सहयोग से वीर नारियों के लिए नई राह, एविएशन सेक्टर में रोजगार

सेना के सहयोग से वीर नारियों के लिए नई राह, एविएशन सेक्टर में रोजगार

स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया नमन, कहा- उनके विचार सदैव मार्गदर्शक हैं

स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया नमन, कहा- उनके विचार सदैव मार्गदर्शक हैं

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाईयों हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता समारोह

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाईयों हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता समारोह