Wednesday, August 19, 2026
BREAKING
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ की बैठक; मांगों के शीघ्र समाधान का दिया आश्वासन पंजाब परिवहन विभाग ने डी.एल. और आर.सी. सेवाओं में 99% से अधिक समय पर निपटारा सुनिश्चित किया: हरपाल सिंह चीमा बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा किसानों को अधिक मुनाफे के लिए फसल विविधता अपनाने की अपील पंजाब सरकार द्वारा एस.टी.पी.आई. के साथ समझौता हस्ताक्षरित; मोहाली में 29 करोड़ रुपये से स्थापित किया जाएगा "न्यूरॉन 2.0" इन्क्यूबेशन सेंटर विजिलेंस ब्यूरो द्वारा मार्च 2022 से जुलाई 2026 तक 1091 दर्ज मामलों में 1138 आरोपी गिरफ्तार पंजाब पुलिस द्वारा केंद्रीय एजेंसियों के तालमेल से दविंदर बंबीहा गिरोह के तीन गुर्गों को मलेशिया से वापस भारत लाया गया नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’ SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग ‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय

सीएम योगी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने दी देशवासियों को होली की बधाई

04 मार्च, 2026 06:35 PM

देशभर में धूमधाम से होली मनाई जा रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने होली की बधाई दी है। रंगों का त्योहार, होली, हिंदू धर्म के सबसे प्रतीक्षित त्योहारों में से एक है, जिसे उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। रंगवाली होली, बड़ी होली और धुलंडी के नाम से भी जाना जाने वाला यह जीवंत त्योहार वसंत ऋतु के आगमन और शीत ऋतु की समाप्ति का प्रतीक है।

यूपी के मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “रंग, उमंग और सामाजिक समरसता के पावन पर्व होली की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि यह पावन रंगोत्सव आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति एवं नई ऊर्जा व नया उत्साह लेकर आए।”

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “रंगों के महापर्व होली की आप सभी दिल्लीवासियों को हार्दिक बधाई और ढेरों मंगलकामनाएं। प्रार्थना है कि उत्सव का यह पावन पर्व आपके जीवन को सुख, शांति और समृद्धि के इंद्रधनुषी रंगों से भर दे। उमंग और उल्लास का यह त्योहार हमारे समाज में आपसी प्रेम, विश्वास और सद्भाव की मिठास को और बढ़ाए। प्रेम और भाईचारे के इस अवसर पर हर चेहरा मुस्कान से खिला रहे और हर घर खुशियों की सुगंध से महकता रहे।”

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “उत्साह, उमंग और समरसता के पावन पर्व होली की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह उत्सव हर आंगन में सुख, शांति व समृद्धि के नए-नए रंग बिखेरे। समाज में सद्भाव, सकारात्मकता और एकता के रंग सदा चटक रहें।”

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “रंगों के पावन पर्व होली की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं! यह उत्सव प्रेम, भाईचारे और एकता का प्रतीक है, जो हमें सद्भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। भगवान महादेव से कामना है कि आप सभी जीवन में सुख, समृद्धि और नई ऊर्जा के रंग सदा खिलते रहें।”

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “रंगों के त्योहार होली की बधाई एवं शुभकामनाएं। होली सामाजिक समरसता का प्रतीक है। होली का यह पवित्र त्योहार राज्यवासियों के जीवन में खुशियों के नए रंग लेकर आए। यह पवित्र त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का भी प्रतीक है। होली का त्योहार प्रेम, भाईचारे एवं सद्भाव के साथ मनाएं” 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध

नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’

SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग

SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग

‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर

पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर

कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर

कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर

कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती

कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती

झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 अफसरों-कर्मियों की नौकरी खत्म होगी

झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 अफसरों-कर्मियों की नौकरी खत्म होगी

एनएचएआई ने देश भर के 121 टोल प्लाजा पर डिजिटल फास्टैग लोकल पास सुविधा का किया विस्तार

एनएचएआई ने देश भर के 121 टोल प्लाजा पर डिजिटल फास्टैग लोकल पास सुविधा का किया विस्तार

बाल शोषण से संबंधित सामग्री पर कार्रवाई तेज करेगा मेटा, सरकार के साथ हुई चर्चाओं के बाद उठाए सख्त कदम

बाल शोषण से संबंधित सामग्री पर कार्रवाई तेज करेगा मेटा, सरकार के साथ हुई चर्चाओं के बाद उठाए सख्त कदम