Sunday, November 29, 2026
BREAKING
• 57वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-इफ्फी 2026 आज होगा संपन्न, ‘वी आर ऑल स्ट्रेंजर्स’ समापन फिल्म • फिल्म निर्माताओं को सबसे पहले अपने ही देश की कहानियों को पहचानना चाहिए और उन्हें सामने लाना चाहिए : फिल्म निर्माता भरत बाला • OTT और सिनेमा के बीच का फर्क अब खत्म होना चाहिए : अभिनेत्री नीना गुप्ता • महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू • महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी • समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु • IFFI 2026 में फिल्मकारों ने ‘द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ और ‘डेमोग्राफी इज़ डेस्टिनी’ के निर्माण से जुड़े अनुभव साझा किए • ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता • अफगानिस्तान में भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.8 दर्ज • IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

राष्ट्रीय

सीएम योगी ने किया चिलुआताल पर्यटन परियोजना का लोकार्पण, गोरखपुर को मिला नया टूरिस्ट डेस्टिनेशन

03 जून, 2026 02:23 PM

गोरखपुर को पर्यटन के क्षेत्र में एक और बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चिलुआताल पर्यटन विकास परियोजना के प्रथम चरण का लोकार्पण करते हुए इसे पूर्वांचल के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। लगभग 20.39 करोड़ रुपये की लागत से विकसित इस परियोजना के तहत चिलुआताल को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।


मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि जिस चिलुआताल क्षेत्र की कभी उपेक्षा होती थी, वही आज पर्यटन, पर्यावरण संरक्षण और हरित ऊर्जा का नया केंद्र बनने जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 में इस जलाशय के विकास की शुरुआत की गई थी। फर्टिलाइजर कारखाने की जल आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तालाब का गहरीकरण कराया गया और उसके साथ पर्यटन विकास की योजनाओं को भी आगे बढ़ाया गया।


योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चिलुआताल का जल पूरी तरह प्राकृतिक है और इसकी विशेषताओं को देखते हुए इसे वॉटर स्पोर्ट्स और इको-टूरिज्म के बड़े केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रामगढ़ताल की तर्ज पर यहां भी विश्वस्तरीय सुविधाएं विकसित की जाएंगी। आने वाले समय में यहां नौकायन, वॉटर स्पोर्ट्स, मनोरंजन गतिविधियां, खरीदारी केंद्र और अन्य पर्यटन सुविधाएं उपलब्ध होंगी।


मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले तालाबों और पोखरों पर अतिक्रमण होता था, लेकिन अब डबल इंजन सरकार इन जल स्रोतों के संरक्षण और सौंदर्यीकरण के लिए व्यापक अभियान चला रही है। उन्होंने चिलुआताल को गोरखपुर की नई पहचान बताते हुए कहा कि यह क्षेत्र स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा देगा।


पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस से 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक विशेष जनजागरूकता अभियान चलाने का आह्वान किया। उन्होंने चिलुआताल और रामगढ़ताल के आसपास व्यापक वृक्षारोपण तथा योग कार्यक्रम आयोजित करने की अपील की। साथ ही उन्होंने बताया कि चिलुआताल क्षेत्र में 20 मेगावाट क्षमता का फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट स्थापित किया जाएगा, जिससे स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने नागरिकों से सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा और स्वच्छता बनाए रखने का भी आग्रह किया।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू

महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू

महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी

महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी

समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु

समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता

IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

पीएम मोदी ने शेयर की मदुरै के मुरुगन मंदिर की तस्वीरें, लिखा-'वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा'

पीएम मोदी ने शेयर की मदुरै के मुरुगन मंदिर की तस्वीरें, लिखा-'वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा'

'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प

'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प

मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी

मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी

केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी

केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी

परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी

परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी