Monday, August 17, 2026
BREAKING
‘आवारापन 2’ के हिट होते ही इमरान हाशमी ने अनाउंस की अपनी अगली फिल्म, नवंबर 2026 में होगी रिलीज मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन' हटाने की मांग, बोले-'वंदे मातरम को बनाया जाए राष्ट्र गान' यूपी में दिखता है बदलाव, कानून व्यवस्था में बढ़ा लोगों का भरोसा : नाना पाटेकर गाले टेस्ट: भारत के नाम रहा तीसरे दिन का पहला सेशन, लंच ब्रेक तक श्रीलंका ने 5 विकेट खोकर बनाए 99 रन भारत बनाम श्रीलंका: पहली पारी में 462 रन बनाकर ऑलआउट हुई टीम इंडिया, पडिक्कल ने खेली शतकीय पारी सिनसिनाटी ओपन: सैमसनोवा को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं कोको गॉफ, सबालेंका ने भी दर्ज की जीत ट्रेंट रॉकेट्स बनी महिला 'द हंड्रेड' 2026 की चैंपियन, फाइनल में सनराइजर्स लीड्स को हराकर पहली बार जीता खिताब मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने पहली बार जीता 'द हंड्रेड' का खिताब, फाइनल में ट्रेंट रॉकेट्स को 5 विकेट से हराया 'शायद यह मेरा आखिरी साल है': रोनाल्डो ने फुटबॉल से रिटायरमेंट का संकेत दिया एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

राष्ट्रीय

सीएम योगी गोंडा में 516 करोड़ रुपए की लागत वाली 262 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

06 जून, 2026 01:42 PM

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को गोंडा को 500 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं की सौगात देंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर गोंडा में भी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “आज मां बाराही देवी धाम की पावन धरा जनपद गोंडा में जनकल्याण और विकास को समर्पित 516 करोड़ रुपए की लागत वाली 262 परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम में सहभागी बनूंगा।”

उन्होंने गोंडा वासियों को बधाई देते हुए अपनी पोस्ट में आगे लिखा, “ये परियोजनाएं क्षेत्र के विकास को नई दिशा देंगी, जनसुविधाओं का विस्तार करेंगी व गोंडा की प्रगति और समृद्धि के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाएंगी।”

वहीं, गोंडा कि जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने न्यूज़ एजेंसी को बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शनिवार को गोंडा दौरा प्रस्तावित है। वे गोंडा के चकरौत ग्राम सभा में कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां वे कर्नलगंज विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यक्रमों का लोकार्पण करेंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री आज 21 जून तक चलने वाली प्रदर्शन का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा, वे विभिन्न लाभार्थी योजनाओं के वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। प्रियंका निरंजन ने कहा कि मुख्यमंत्री आज कुल 262 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी के दौरे से पहले जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी किया। इस दौरान, उन्होंने अलग-अलग स्टॉल पर जाकर वहां मौजूद लोगों से बात की। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री योगी के दौरे को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। (इनपुट-आईएएनएस)

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने लखीसराय मंदिर भगदड़ को लेकर जताया गहरा शोक, पीड़ित परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद

ब्राह्मण चेहरों के अभाव में बसपा 2027 में कैसे साधेगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?

ब्राह्मण चेहरों के अभाव में बसपा 2027 में कैसे साधेगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?