Wednesday, August 19, 2026
BREAKING
नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’ SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग ‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो और UAE के सुरक्षा प्रमुख की फोन पर बातचीत, ईरान और होर्मुज स्ट्रेट पर चर्चा पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर कच्चे तेल में तेजी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी सपाट खुले कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 अफसरों-कर्मियों की नौकरी खत्म होगी

राष्ट्रीय

सीआर पाटिल के जन्मदिन पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

16 मार्च, 2026 04:45 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने जल प्रबंधन को मजबूत बनाने और ‘हर घर जल’ के विजन को आगे बढ़ाने के लिए पाटिल के प्रयासों की सराहना की।

पीएम मोदी ने की कार्यों की सराहना

प्रधानमंत्री ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। जल प्रबंधन को सुदृढ़ करने और ‘हर घर जल’ के विजन को आगे बढ़ाने की दिशा में उनके समर्पित प्रयास असंख्य नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं। राष्ट्र सेवा में समर्पित उनके जीवन के दीर्घायु, स्वस्थ और सुखद होने की कामना करता हूं।”

अमित शाह ने भी दी बधाई

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सीआर पाटिल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मोदी जी के नेतृत्व में आप जल संसाधनों के संरक्षण, प्रबंधन और हर घर तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।”

पीयूष गोयल ने प्रयासों को बताया सराहनीय

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भी सीआर पाटिल को बधाई देते हुए लिखा, “केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। जल संसाधनों के बेहतर उपयोग और हर घर जल के लक्ष्य को आगे बढ़ाने के लिए आपके प्रयास अत्यंत सराहनीय हैं। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें।”

पाटिल ने जताया आभार

पीयूष गोयल की शुभकामनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए सीआर पाटिल ने कहा, “आपकी स्नेहपूर्ण शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार। आपका यह स्नेह मुझे देश में जल संरक्षण, जल सुरक्षा और जनभागीदारी को और सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।”

भूपेंद्र पटेल ने ‘नल से जल’ अभियान का किया जिक्र

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी सीआर पाटिल को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने अपने संदेश में लिखा कि उनके मार्गदर्शन में ‘नल से जल’ और ‘जल संचय अभियान’ के माध्यम से देश के सुदूरतम क्षेत्रों तक जल समृद्धि के नए द्वार खुले हैं। उन्होंने कहा कि जल सुरक्षा के लिए जनभागीदारी के प्रति उनकी प्रेरणा विकसित भारत के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

फडणवीस ने भी दी शुभकामनाएं

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी सीआर पाटिल को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध

नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’

SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग

SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग

‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर

पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर

कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर

कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर

कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती

कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती

झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 अफसरों-कर्मियों की नौकरी खत्म होगी

झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 अफसरों-कर्मियों की नौकरी खत्म होगी

एनएचएआई ने देश भर के 121 टोल प्लाजा पर डिजिटल फास्टैग लोकल पास सुविधा का किया विस्तार

एनएचएआई ने देश भर के 121 टोल प्लाजा पर डिजिटल फास्टैग लोकल पास सुविधा का किया विस्तार

बाल शोषण से संबंधित सामग्री पर कार्रवाई तेज करेगा मेटा, सरकार के साथ हुई चर्चाओं के बाद उठाए सख्त कदम

बाल शोषण से संबंधित सामग्री पर कार्रवाई तेज करेगा मेटा, सरकार के साथ हुई चर्चाओं के बाद उठाए सख्त कदम