Wednesday, March 25, 2026
BREAKING
भगवंत मान सरकार कर्मचारियों की शिकायतों को शीघ्र और निष्पक्ष तरीके से हल करने के लिए प्रतिबद्ध: हरपाल सिंह चीमा तरुनप्रीत सिंह सौंद द्वारा युवाओं से राष्ट्र निर्माण के लिए शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पदचिह्नों पर चलने की अपील मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना पंजाबियों के लिए 10 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का वरदान साबित हुई – डॉ. बलबीर सिंह* अमृतसर में 7 किलोग्राम हेरोइन सहित नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति काबू लगातार दूसरे दिन हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स में 850 अंकों की बढ़त पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के संकेतों के बीच कीमती धातुओं ने पकड़ी रफ्तार, सोना 3 प्रतिशत उछला तो चांदी में 5 प्रतिशत की तेजी पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले असदुद्दीन ओवैसी और हुमायूं कबीर साथ आए, कहा-कभी नहीं टूटेगा यह गठबंधन राहुल गांधी की सर्वदलीय बैठक से दूरी पर मनीषा कायंदे का तंज, कहा-नेता प्रतिपक्ष बदलने की जरूरत बिहार में पुलिसतंत्र पूरी तरह फेल, सरकार का इकबाल खत्म : तेजस्वी यादव कांग्रेस को शनिवार तक 24 अकबर रोड मुख्यालय खाली करने का नोटिस, पार्टी ने आवाज दबाने का लगाया आरोप

चंडीगढ़

सिर्फ 1 वोट से चंडीगढ़ मेयर सीट जीती BJP:कुल 29 वोट पड़े; भाजपा को 15, AAP के उम्मीदवार को 14 वोट मिले

17 जनवरी, 2023 08:07 PM

चंडीगढ़ नगर निगम के तीनों पदों पर भाजपा ने जीत हासिल की है। मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर पद पर आम आदमी पार्टी सिर्फ एक वोट से हार गई। मंगलवार को हुई वोटिंग में कुल 29 वोट पड़े। इसमें भाजपा को 15 और आप को 14 वोट मिले। कोई क्रॉस वोटिंग नहीं हुई।

भाजपा के अनूप गुप्ता नए मेयर बने हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी के जसबीर लाडी को सिर्फ 1 वोट से हरा दिया। कांग्रेस और अकाली दल के पार्षद वोटिंग से गैरहाजिर रहे। भाजपा की जीत में एक वोट सांसद किरण खेर का भी रहा।

शिरोमणि अकाली दल के पार्षद हरदीप सिंह ने वोट नहीं डाला। साल 2015 के बाद से कांग्रेस का कोई भी मेयर नहीं बन पाया है। वहीं, साल 2016 से लगातार BJP का मेयर बनता आ रहा है।

सीनियर डिप्टी मेयर पद पर भी भाजपा जीती
सीनियर डिप्टी मेयर पद भी भाजपा को जीत हासिल हुई है। इसके चुनाव में भी कुल 29 वोट ही पड़े। भाजपा के कंवरजीत राणा को 15 वोट मिले। आप की तरुणा मेहता को 14 वोट मिले। वहीं, डिप्टी मेयर के पद पर भाजपा के हरजीत सिंह ने AAP की सुमन शर्मा को हरा दिया।

डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन को बेहतर बनाएंगे
चंडीगढ़ के नए मेयर अनूप गुप्ता ने मेयर की कुर्सी संभालने के बाद कहा कि पिछले मेयर की तरह उनका भी कार्यकाल विकास की दिशा में चलेगा। पिछली मेयर के कामों और उपलब्धियों को आगे लेकर जाया जाएगा। चंडीगढ़ की स्वच्छता में और सुधार किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन को और अधिक बेहतर बनाया जाएगा। वहीं शहर की पार्किंग्स को स्मार्ट किया जाएगा और FASTag से जोड़ा जाएगा। पार्कों को और अधिक डेवलप और मेंटेन किया जाएगा। गांव की सड़कों और सीवरेज सिस्टम को मजबूत किया जाएगा। इसी साल में यह काम पूरा करने का उन्होंने आश्वासन दिया है।

जनादेश के साथ गई कांग्रेस
कांग्रेस प्रधान हरमोहिंदर सिंह लक्की पहले ही साफ कर चुके हैं कि पिछली बार की तरह इस बार भी कांग्रेस मेयर चुनावों से वॉकआउट कर चुकी है। कांग्रेस ने साफ किया है कि वह विपक्ष में बैठ कर शहर की जनता के मुद्दों को उठाती रहेगी। पार्टी के सभी 6 काउंसलर्स अभी तक आउट ऑफ स्टेशन हैं।

पंजाब, हरियाणा, हिमाचल में डेरे लगाए थे
12 जनवरी को नॉमिनेशन भरने के बाद कांग्रेस समेत AAP और भाजपा अपने काउंसलर्स को दूसरी पार्टियों के संपर्क से बचाने के लिए टूर पर चली गई थी। इन्होंने पंजाब, हरियाणा और हिमाचल में डेरे लगाए थे। कांग्रेस अपने कुफरी टूर को हिमाचल प्रदेश के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू के दरबार तक ले गई थी। AAP के काउंसलर्स रोपड़ के एक रिसोर्ट में रुके थे। वहीं, भाजपा मोरनी से आगे हिमाचल के कुमारहटी में चली गई थी।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

Chandigarh में दिन-दिहाड़े बड़ी वारदात! GYM से बाहर निकलते ही युवक को सरेआम गोलियों से भूना

Chandigarh में दिन-दिहाड़े बड़ी वारदात! GYM से बाहर निकलते ही युवक को सरेआम गोलियों से भूना

सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर-32 कॉलोनी में नए सीसीटीवी कैमरों का किया उद्घाटन

सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर-32 कॉलोनी में नए सीसीटीवी कैमरों का किया उद्घाटन

मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ में बड़े सुधारों की जरूरत पर जोर दिया

मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ में बड़े सुधारों की जरूरत पर जोर दिया

चंडीगढ़ में एक्सटेंशन या नया चेहरा, SSP कंवरदीप कौर का कार्यकाल पूरा, PM टेबल पर फाइल

चंडीगढ़ में एक्सटेंशन या नया चेहरा, SSP कंवरदीप कौर का कार्यकाल पूरा, PM टेबल पर फाइल

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को बांटी गई सिलाई मशीन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को बांटी गई सिलाई मशीन

कमांडेंट कमल सिसोदिया: साहस और महिला सशक्तिकरण की मिसाल

कमांडेंट कमल सिसोदिया: साहस और महिला सशक्तिकरण की मिसाल

गौडिया मठ के पूर्व आचार्य भागवत महाराज का 100 वा जन्मदिन मनाया

गौडिया मठ के पूर्व आचार्य भागवत महाराज का 100 वा जन्मदिन मनाया

सेक्टर-52 पुलिस चौकी में रक्तदान शिविर, 59 लोगों ने किया रक्तदान

सेक्टर-52 पुलिस चौकी में रक्तदान शिविर, 59 लोगों ने किया रक्तदान