Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
जींद की धरती से हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ होना हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि: डा. अर्चना गुप्ता मेक इन इंडिया, नई शिक्षा नीति और आत्मनिर्भर भारत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विजन को आगे बढ़ाने वाले कदम : जेपी नड्डा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र सेवा, त्याग और सिद्धांतों का प्रेरणास्रोत : नायब सिंह सैनी मजबूत नेतृत्व और पारदर्शी कार्यप्रणाली से ही सशक्त बनता है संगठन: अशोक बुवानीवाला कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित होगी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जनरल बॉडी की बैठक स्वास्थ्य विभाग द्वारा 7 जुलाई से 22 जुलाई तक चलाया जाएगा 'शून्य निवारणीय मातृ मृत्यु' पखवाड़ा पंजाब कांग्रेस ने 2027 चुनाव से पहले फिर दोहराई 2021 सिद्धू-कैप्टन की कहानी, रंधावा खुले तौर पर चन्नी के साथ PSEB: बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों को राहत, बर्थ सर्टीफिकेट को लेकर नई हिदायतें जारी गुरदासपुर में ऑपरेशन प्रहार का तीसरा पड़ाव शुरू, पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' के OTT से हटाने के मामले में बोले मनजीत सिंह जी.के., खड़े किए सवाल

मनोरंजन

सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर बनी डाक्युमेंट्री यूट्यूब पर रिलीज

12 जून, 2025 01:55 PM

चंडीगढ़; दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को मानसा कोर्ट से झटका लगा है। कोर्ट ने बुधवार को उनकी उस मांग को नामंजूर कर दिया है, जिसमें उन्होंने बेटे सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर बनी डाक्युमेंट्री फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की थी। दूसरी तरफ, कोर्ट से इजाजत मिलने के बाद बीबीसी वल्र्ड सर्विस ने बुधवार को यूट्यूब पर अपनी इस डाक्युमेंट्री को रिलीज कर दिया। खास बात यह है कि डाक्युमेंट्री को सिद्धू मूसेवाला के जन्मदिन के मौके पर ही रिलीज किया गया है। मूसेवाला का जन्म 11 जून, 1993 को हुआ था। सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने इसके प्रीमियर पर रोक लगाने की मांग की थी। उनका कहना था कि इस डाक्युमेंट्री से उनके बेटे की छवि खराब होगी। गौर हो कि बीबीसी ने डाक्युमेंट्री में सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की साजिश रचने वाले गोल्डी बराड़ से बात की है। गोल्डी बराड़ ने बीबीसी को बताया कि अपने अहंकार में मूसेवाला ने कुछ ऐसी गलतियां कीं, जिन्हें माफ नहीं किया जा सकता था। उसके पास उन्हें मारने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। उन्हें अपने किए का नतीजा भुगतना ही था। गोल्डी बराड़ ने बताया कि उनके बीच पहला विवाद पंजाब के एक गांव में कबड्डी मैच को लेकर हुआ था।

मूसेवाला ने इस टूर्नामेंट का प्रचार किया था, जबकि इसका आयोजन बिश्नोई के विरोधी बंबीहा गैंग ने किया था। वह हमारे विरोधियों को बढ़ावा दे रहे थे। तभी लॉरेंस और अन्य लोग उनसे नाराज़ हो गए। हालांकि बिश्नोई के एक सहयोगी विक्की मिद्दुखेड़ा की मदद से इस विवाद को सुलझा लिया गया था, लेकिन अगस्त 2021 में मोहाली में गैंगस्टरों ने मिद्दुखेड़ा की गोली मारकर हत्या कर दी, तो सिद्धू मूसेवाला के प्रति बिश्नोई की दुश्मनी उस हद तक पहुंच गई थी, जहां से वापसी मुमकिन नहीं थी। इस हत्या की जिम्मेदारी बंबीहा गैंग ने ली थी। गोल्डी बराड़ ने आगे बताया कि उन्हें पूरा यक़ीन है कि सिंगर मूसेवाला मिद्दुखेड़ा की हत्या में शामिल थे। उनके मैनेजर शगनप्रीत सिंह ने मिद्दुखेड़ा की हत्या से पहले बंदूकधारियों की मदद की थी और मूसेवाला ख़ुद भी इसमें शामिल रहे होंगे। हम चाहते थे कि उन्हें उनके किए की सज़ा मिले। उन पर मुकदमा चलना चाहिए था। उन्हें जेल जाना चाहिए था, लेकिन किसी ने हमारी बात नहीं सुनी, इसलिए हमने इसे अपने ऊपर ले लिया। जब बहरे कानों को शराफ़त से कही बात समझ नहीं आती, तो गोली की आवाज़ ही सुनाई देती है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार