Sunday, November 22, 2026
BREAKING
• पीएम मोदी की अपील का असर, 7 महीने में सोना आयात बिल 16.46 अरब डॉलर घटा : कैट • दिल्ली पहुंचे डच विदेश मंत्री, एस जयशंकर के साथ द्विपक्षीय सहयोग पर होगी चर्चा • सिएटल एयरपोर्ट पर आईसीई की कार्रवाई से अफरा-तफरी, हिरासत में लिए दो यात्री • दक्षिण कोरिया में कॉलेज एंट्रेंस एग्जाम को लेकर बवाल, शिक्षा मंत्री ने इस्तीफे की पेशकश की • राष्ट्रपति चुनाव प्रचार फंड का पैसा चुनावी व्यवस्था दुरुस्त करने में लगाया जाए: अमेरिकी सीनेटरों की मांग • एआई, 5जी और डेटा सेंटर निवेश से भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था विकास के नए चरण में प्रवेश कर रही है: रिपोर्ट • मारुति सुजुकी इंडिया ने फिर बढ़ाए दाम, 0.31 प्रतिशत महंगी होंगी चुनिंदा कारें; लागत दबाव को बताई वजह • अगले हफ्ते बाजार की दिशा तय करेंगे एफआईआई निवेश, महंगाई के आंकड़े और कच्चे तेल के दाम • भारत बनाम न्यूजीलैंड : जैकब डफी की हुई जमकर धुनाई, नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड • एशिया कप इमर्जिंग स्टार्स : पाकिस्तान-ए ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, भारत-ए की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं

दुनिया

सिएटल एयरपोर्ट पर आईसीई की कार्रवाई से अफरा-तफरी, हिरासत में लिए दो यात्री

22 नवंबर, 2026 05:08 PM

सिएटल : अमेरिका के सिएटल-टैकोमा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से विमान बोर्ड कर रहे दो यात्रियों को हिरासत में लिया गया। मास्क पहने दो आईसीई अधिकारियों की इस कार्रवाई से अफरा-तफरी मच गई। विमान के प्रवेश द्वार (जेट ब्रिज) पर यात्रियों और अधिकारियों के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई।

घटना के कारण लॉस एंजिलिस जाने वाली एक उड़ान की बोर्डिंग प्रक्रिया बाधित हुई और विमान के रवाना होने में देरी हुई।

यह घटना शनिवार सुबह अलास्का एयरलाइंस की उड़ान संख्या 1306 में यात्रियों के सवार होने के दौरान हुई। विमान को सुबह 8 बजकर 10 मिनट (स्थानीय समयानुसार ) पर उड़ान भरनी थी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आव्रजन अधिकारियों को एक व्यक्ति को काबू करने की कोशिश करते देखा जा सकता है। इस दौरान वह व्यक्ति जमीन पर संघर्ष करता दिखाई देता है।

वीडियो में एक महिला को चिल्लाते हुए सुना जा सकता है। वह अधिकारियों पर अपनी बेटी को जबरन ले जाने का आरोप लगा रही थी। महिला का कहना था कि हिरासत में ली जा रही युवती के पास वैध वर्क परमिट है।

अमेरिकी आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन एजेंसी (आईसीई) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बयान जारी किया। उन्होंने बताया कि उसके अधिकारियों ने 21 नवंबर को सुबह करीब 8:05 बजे (स्थानीय समयानुसार) एक टारगेट कार्रवाई की थी। इसका उद्देश्य मेक्सिको के नागरिक रिकार्डो लारोंडो मेंडोजा को गिरफ्तार करना था। एजेंसी के मुताबिक, "मेंडोजा ने वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी अमेरिका में रहकर आव्रजन कानूनों का उल्लंघन किया था।"

आईसीई ने दावा किया, "कार्रवाई के दौरान कुछ अन्य यात्रियों ने अधिकारियों के काम में बाधा डालने और उनके साथ मारपीट करने की कोशिश की।" एजेंसी के अनुसार, एक यात्री ने अधिकारियों पर गर्म कॉफी फेंक दी, जबकि कुछ अन्य लोगों ने कार्रवाई में हस्तक्षेप किया।

एजेंसी ने बताया, " गर्म कॉफी फेंकने वाली यात्री की पहचान मेक्सिको की नागरिक सोफिया हर्नांडेज मेजिया के रूप में हुई है।" आईसीई का आरोप है कि वह भी वीजा की अवधि समाप्त होने के बावजूद अमेरिका में रह रही थी। उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है और एक संघीय अधिकारी पर हमला करने के आरोप में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

आईसीई ने कहा, " कुछ अन्य यात्रियों ने भी अधिकारियों को उनकी कार्रवाई करने से रोकने की कोशिश की। अधिकारियों के आधिकारिक काम में बाधा डालने की अनुमति नहीं दी जा सकती।"

इस घटना से हवाईअड्डे पर मौजूद यात्रियों में काफी तनाव और असहजता देखी गई। विमान में सवार होने की प्रक्रिया भी प्रभावित हुई।

इस बीच, अलास्का एयरलाइंस ने विमान में यात्रियों के सवार होने के दौरान की गई इस कार्रवाई पर चिंता जताई। एयरलाइन के मुताबिक, उसे इस अभियान के बारे में पहले से कोई सूचना नहीं दी गई थी।

एयरलाइन ने अपने बयान में कहा, ''अलास्का उड़ान 1306 में यात्रियों के सवार होने के दौरान हुई कानून प्रवर्तन कार्रवाई को लेकर हम चिंतित हैं।''

उसने कहा कि इस घटना से प्रभावित कर्मचारियों और यात्रियों को हुई परेशानी को वह समझती है। एयरलाइन ने यात्रियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।

अलास्का एयरलाइंस ने बताया कि वह हवाईअड्डे का संचालन देखने वाले पोर्ट ऑफ सिएटल के साथ मिलकर घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही है। इसका उद्देश्य यह पता लगाना है कि कार्रवाई के दौरान निर्धारित प्रक्रियाओं और नियमों का पालन किया गया था या नहीं।

एयरलाइन ने संबंधित अधिकारियों के समक्ष अपनी चिंताएं भी रखी हैं और यह स्पष्ट करने को कहा है कि विमान में यात्रियों के सवार होने के दौरान इस तरह की कार्रवाई किस प्रक्रिया के तहत की गई।

 

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

दक्षिण कोरिया में कॉलेज एंट्रेंस एग्जाम को लेकर बवाल, शिक्षा मंत्री ने इस्तीफे की पेशकश की

दक्षिण कोरिया में कॉलेज एंट्रेंस एग्जाम को लेकर बवाल, शिक्षा मंत्री ने इस्तीफे की पेशकश की

राष्ट्रपति चुनाव प्रचार फंड का पैसा चुनावी व्यवस्था दुरुस्त करने में लगाया जाए: अमेरिकी सीनेटरों की मांग

राष्ट्रपति चुनाव प्रचार फंड का पैसा चुनावी व्यवस्था दुरुस्त करने में लगाया जाए: अमेरिकी सीनेटरों की मांग

ऑस्ट्रेलिया: ऐप के जरिए अपराध का नेटवर्क चला रहा था किशोर, आगजनी और अपहरण का आरोप

ऑस्ट्रेलिया: ऐप के जरिए अपराध का नेटवर्क चला रहा था किशोर, आगजनी और अपहरण का आरोप

रियाद पर दागी गईं बैलिस्टिक मिसाइल, हूती ने दी थी जवाबी कार्रवाई की धमकी

रियाद पर दागी गईं बैलिस्टिक मिसाइल, हूती ने दी थी जवाबी कार्रवाई की धमकी

'ऑपरेशन मानसून थंडर' ने किया ड्रग तस्कर नेटवर्क को ध्वस्त, अमेरिका-भारत साझेदारी की ये मिसाल: सर्जियो गोर

'ऑपरेशन मानसून थंडर' ने किया ड्रग तस्कर नेटवर्क को ध्वस्त, अमेरिका-भारत साझेदारी की ये मिसाल: सर्जियो गोर

बांग्लादेश: हिंसक वारदातों के बीच सुरक्षा कड़ी, सात जिलों में अर्धसैनिक सीमा सुरक्षा बल तैनात

बांग्लादेश: हिंसक वारदातों के बीच सुरक्षा कड़ी, सात जिलों में अर्धसैनिक सीमा सुरक्षा बल तैनात

पेरू के एंडीज पर्वतीय क्षेत्र में 6.7 तीव्रता का भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके

पेरू के एंडीज पर्वतीय क्षेत्र में 6.7 तीव्रता का भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके

फिलीपींस में पापुआ न्यू गिनी के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 146 यात्री और चालक दल सुरक्षित

फिलीपींस में पापुआ न्यू गिनी के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 146 यात्री और चालक दल सुरक्षित

ट्रंप की एशिया यात्रा के 10 बड़े संदेश: चीन से परमाणु वार्ता, भारत की विकास दर का जिक्र, क्वाड और ईरान पर भी रखी बात

ट्रंप की एशिया यात्रा के 10 बड़े संदेश: चीन से परमाणु वार्ता, भारत की विकास दर का जिक्र, क्वाड और ईरान पर भी रखी बात

भारत की 7 फीसदी विकास दर का हवाला दे ट्रंप ने फेड पर बनाया दबाव, ब्याज दरें घटाने की मांग

भारत की 7 फीसदी विकास दर का हवाला दे ट्रंप ने फेड पर बनाया दबाव, ब्याज दरें घटाने की मांग