Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा "11 वर्षों में डिजिटल क्रांति ने देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई सेवाएं और अवसर",बोले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल SIR अभियान में खुद आगे आए CM सैनी, गणना प्रपत्र भरकर लोगों को दिया संदेश शिमला पुलिस ने 72 घंटों में सुलझाई चोरी की गुत्थी, ₹50 लाख के गहने बरामद...पंजाब की 2 शातिर महिलाएं गिरफ्तार पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए... तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

सेहत

सावधान! इन 17 दवाइयों को तुरंत फेंके, एक खुराक भी हो सकती है खतरनाक! CDSCO की बड़ी चेतावनी

10 जुलाई, 2025 04:43 PM

सोचिए, अगर आपके घर की अलमारी में रखी एक दवा आपके बच्चे, पालतू जानवर या किसी अनजान व्यक्ति की जान पर बन आए तो क्या होगा? ये सब हम इसलिए कह रहे है क्यूंकि भारत की शीर्ष दवा नियामक संस्था केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) ने 17 ऐसी दवाओं की सूची जारी की है, जिनका गलत तरीके से निपटान इंसानों, जानवरों और पर्यावरण — तीनों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है।

इन दवाओं को ना तो कूड़ेदान में फेंकना है और ना ही संभाल कर रखना है। CDSCO ने साफ निर्देश दिया है कि यदि ये दवाएं एक्सपायर हो चुकी हों या इस्तेमाल से बची हों, तो इन्हें तुरंत शौचालय में फ्लश कर दें। वजह यह है कि इनके संपर्क में आने भर से कोई बच्चा, पालतू जानवर या अनजान व्यक्ति गंभीर रूप से बीमार हो सकता है — यहां तक कि जान भी जा सकती है।

कौन-कौन सी हैं वो 17 खतरनाक दवाएं?

इन दवाओं में शामिल हैं:

  • ट्रामाडोल (Tramadol)

  • टेपेंटाडोल (Tapentadol)

  • डायजेपाम (Diazepam)

  • ऑक्सीकोडोन (Oxycodone)

  • फेंटेनाइल (Fentanyl)

इनमें से कई दवाएं दर्द निवारण, चिंता, नींद और मानसिक संतुलन के इलाज में इस्तेमाल होती हैं, लेकिन एक्सपायर होने या गलत व्यक्ति द्वारा लिए जाने पर यह जानलेवा ज़हर में बदल जाती हैं।

सिर्फ एक खुराक भी बन सकती है मौत की वजह

CDSCO ने कहा है कि इन दवाओं की केवल एक डोज भी किसी गलत व्यक्ति के हाथ लग जाए, तो उसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं — खासतौर पर बच्चों और पालतू जानवरों के लिए। यही नहीं, एक्सपायर दवाओं का अगर सही निपटान नहीं किया गया तो यह पानी के स्रोतों को विषैला बना सकती हैं, जिससे जलीय जीवन और इंसानों पर भी खतरा मंडरा सकता है।

पर्यावरण पर भी भारी असर, नदियों-झीलों में फैल सकता है ज़हर

इन दवाओं के अवशेष अगर पानी में पहुंचते हैं तो ये वहां रहने वाले जीवों के लिए भी घातक बन सकते हैं। साथ ही यह पीने वाले पानी को भी जहरीला बना सकती हैं।

चोरी और दुरुपयोग का भी बड़ा खतरा

घर या मेडिकल स्टोर में पड़ी ऐसी दवाएं अगर गलत हाथों में चली जाएं, तो इनका इस्तेमाल नशे या अवैध व्यापार में हो सकता है। इससे ड्रग माफिया को बढ़ावा मिल सकता है और समाज में अपराध का नया रास्ता खुल सकता है।

ड्रग टेक-बैक योजना की जरूरत

CDSCO ने सभी राज्यों को सलाह दी है कि ‘ड्रग टेक बैक प्रोग्राम’ शुरू करें ताकि लोग एक्सपायर या अनुपयोगी दवाएं किसी विशेष केंद्र पर जमा करा सकें और उनका सुरक्षित निपटान हो सके।

क्या करें और क्या ना करें:

करें:

1. घर में एक्सपायर दवाओं की जांच करें

2. लिस्ट में शामिल दवाएं फ्लश करें

3. बच्चों और जानवरों की पहुंच से दूर रखें

4. ‘ड्रग टेक बैक’ अभियान में हिस्सा लें

ना करें:

1. एक्सपायर दवाओं को कूड़े में न फेंकें

2. दूसरों को अपनी बची हुई दवा न दें

3. डॉक्टर की सलाह के बिना सेवन न करे

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग सिर्फ बॉडीबिल्डर्स नहीं, बल्कि सभी के लिए है जरूरी! नई स्टडी में खुलासा

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग सिर्फ बॉडीबिल्डर्स नहीं, बल्कि सभी के लिए है जरूरी! नई स्टडी में खुलासा

मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी

मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी

टमाटर-खीरा फल हैं या सब्जी? क्या आप जानते हैं सही जवाब, जानें साइंस क्या मानता है

टमाटर-खीरा फल हैं या सब्जी? क्या आप जानते हैं सही जवाब, जानें साइंस क्या मानता है

क्या लो ब्लड प्रेशर से बढ़ता है अल्जाइमर का खतरा? 8 लाख लोगों पर हुई रिसर्च में बड़ा खुलासा

क्या लो ब्लड प्रेशर से बढ़ता है अल्जाइमर का खतरा? 8 लाख लोगों पर हुई रिसर्च में बड़ा खुलासा

बेहतर स्वास्थ्य के लिए सिर्फ पौष्टिक भोजन नहीं, उसे सही तरीके से पकाना भी है जरूरी

बेहतर स्वास्थ्य के लिए सिर्फ पौष्टिक भोजन नहीं, उसे सही तरीके से पकाना भी है जरूरी

सफेद बालों को 10 सेकेंड में नेचुरल ब्राउन कर देगा ये आइडिया, घर में बनाकर रखें रूट टचअप पाउडर

सफेद बालों को 10 सेकेंड में नेचुरल ब्राउन कर देगा ये आइडिया, घर में बनाकर रखें रूट टचअप पाउडर

सिर्फ फल नहीं, जामुन के बीज भी हैं सेहत का खजाना, जानिए शरीर को कैसे पहुंचाते हैं फायदा

सिर्फ फल नहीं, जामुन के बीज भी हैं सेहत का खजाना, जानिए शरीर को कैसे पहुंचाते हैं फायदा

गर्मियों में पसीना बन रहा बाल झड़ने और डैंड्रफ की बड़ी वजह, जानें स्कैल्प को ठंडा रखने के आसान तरीके

गर्मियों में पसीना बन रहा बाल झड़ने और डैंड्रफ की बड़ी वजह, जानें स्कैल्प को ठंडा रखने के आसान तरीके

टमाटर देसी है या हाइब्रिड? पहचानने के साथ जानें कौन है हेल्थ के लिए बेस्ट

टमाटर देसी है या हाइब्रिड? पहचानने के साथ जानें कौन है हेल्थ के लिए बेस्ट

पूरे 6 महीना बिना फ्रिज में रखे बना रहेगा स्वाद और महक, ऐसे करें करी पत्ते को स्टोर

पूरे 6 महीना बिना फ्रिज में रखे बना रहेगा स्वाद और महक, ऐसे करें करी पत्ते को स्टोर