Saturday, July 18, 2026
BREAKING
विभाजन कांग्रेस की नीतियों का परिणाम, विस्थापित परिवारों और सिखों को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान : सीएम योगी नीट यूजी 2026: ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल करने वाले आर्यन गुप्ता ने बताया सफलता का मंत्र, भाई को बताया रोल मॉडल सोनम वांगचुक का साथ देकर युवाओं के भविष्य की लड़ाई को मजबूती दें : दुष्यंत चौटाला जींद के रिलायंस सीबीजी प्लांट पर कांग्रेस का हमला, राव नरेंद्र सिंह बोले- 'ग्रीन एनर्जी के नाम पर जनता की सेहत से खिलवाड़' पुनर्वास की दिशा में शिक्षा और कौशल परिवर्तन का सबसे बड़ा माध्यम है : अशोक बुवानीवाला जालंधर में पीएम मोदी बोले, पंजाब के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ रही केंद्र सरकार, राज्य की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल 19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की चिंता पूरे देश के युवाओं की चिंता : कुमारी सैलजा हाइड्रोजन और सौर ऊर्जा भारत का भविष्य, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हरियाणा हरित ऊर्जा की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है : अनिल विज PM मोदी का जालंधर दौरा: AAP-कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- 'एक कर्ज में डूबी, दूसरी कुर्सी के लिए लड़ रही' Ludhiana में Sunday को लगेगा स्पेशल SIR-2026 कैंप, वोटरों से DC की खास अपील

हिमाचल

साढ़े तीन साल में हिमाचल को गर्त में ले गई सुक्खू सरकार: जयराम ठाकुर

22 मई, 2026 08:35 PM

मंडी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी से जारी प्रेस बयान में वर्तमान सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के साढ़े तीन साल के कार्यकाल की तीखी आलोचना करते हुए कहा है कि झूठी गारंटियों के सहारे सत्ता में आई कांग्रेस सरकार के पास अपनी एक भी उपलब्धि बताने के लिए कुछ नहीं है और समाज का हर वर्ग व्यवस्था परिवर्तन का खोखला नारा देने वाली इस सरकार की जनविरोधी नीतियों तथा गलत फैसलों से पूरी तरह त्रस्त हो चुका है। सत्ता में आने के पहले 300 यूनिट फ्री बिजली की गारंटी देने वाली कांग्रेस के मुखिया सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने पूर्वा सरकार द्वारा दी जा रही फ्री बिजली छीन ली है। उन्होंने कहा कि आज पूरा प्रदेश सुक्खू सरकार से यह सवाल पूछ रहा है कि आखिर साढ़े तीन साल में उसने विकास का कौन सा कार्य किया है, क्योंकि धरातल पर समूचे हिमाचल प्रदेश में विकास के कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं और यह सरकार जनता पर भारी-भरकम टैक्स का बोझ लादने के अलावा अपनी हर मोर्चे पर नाकामी को छिपाने में पूरी तरह असफल साबित हुई है।


जयराम ठाकुर ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार की जनहितैषी योजनाओं के पैसे का दुरुपयोग करके उसे राज्य सरकार अपनी फ्लैगशिप योजनाओं के झूठे प्रचार-प्रसार में पानी की तरह बहा रही है, जबकि प्रदेश की जनता आज अपने हक के लिए सड़कों पर है। कांग्रेस ने चुनाव से पहले प्रदेश की जनता को जो बड़ी-बड़ी गारंटियां दी थीं, आज हिमाचल की जनता उन गारंटियों का हिसाब मांग रही है, जिससे बचने के लिए मुख्यमंत्री और उनके मंत्री जनता के बीच आने से लगातार कतरा रहे हैं।


उन्होंने पूछा कि आखिर क्यों वादे के मुताबिक 18 साल से अधिक आयु की महिलाओं को आज तक 1500 रुपये प्रतिमाह नहीं दिए जा रहे हैं और युवाओं को पांच लाख रोजगार देने की बड़ी गारंटी देने के बावजूद ये सरकार साढ़े तीन साल के लंबे कार्यकाल में पच्चीस हजार लोगों को भी रोजगार देने में नाकाम रही है, जिससे प्रदेश का युवा वर्ग ठगा सा महसूस कर रहा है। बिजली और पानी के मोर्चे पर सरकार को घेरते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले जनता को तीन सौ यूनिट मुफ्त बिजली देने का झांसा दिया था, लेकिन मुफ्त देना तो दूर, पूर्व की भाजपा सरकार द्वारा गरीब जनता को दी गई 125 यूनिट मुफ्त बिजली की सुविधा को भी इस निर्दयी सरकार ने छीन लिया है। यही नहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में भी पानी के भारी-भरकम बिल भेजे जा रहे हैं, जिसके कारण गांवों में रहने वाले गरीब परिवारों का जीना दूभर हो गया है। सुक्खू सरकार ने प्रदेश के अन्नदाताओं, किसानों और बागवानों को भी पूरी तरह ठगने का काम किया है। दूध उत्पादकों से दूध की सरकारी खरीद नहीं की जा रही है और मुख्यमंत्री झूठे दावे कर रहे हैं कि हमने दूध के दाम बढ़ाकर किसानों की आमदनी बढ़ा दी है, जबकि कड़वी हकीकत यह है कि सरकारी खरीद न होने के कारण परेशान होकर किसानों को अपना दूध खुले में सड़कों पर फेंकना पड़ रहा है।


जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुक्खू द्वारा स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत के दावों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि अपनी तय हार को देखते हुए कांग्रेस ने बिना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किए यह चुनाव लड़ा और अब मुख्यमंत्री अपनी खीझ मिटाने के लिए जीत के झूठे आंकड़े पेश कर रहे हैं, जबकि असलियत यह है कि इन चुनावों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने प्रचंड बहुमत हासिल किया है जिसके लिए भाजपा प्रदेश की जागरूक जनता का आभार व्यक्त करती है। उन्होंने साफ कहा कि हिमाचल की जनता कांग्रेस के इन साढ़े तीन सालों के कुशासन, बढ़ते भ्रष्टाचार, विकास शून्यता और धोखेबाजी को अच्छी तरह समझ चुकी है और जनता में इस सरकार के खिलाफ जो भारी आक्रोश है, उसे वे चुनावों में वोट की चोट के माध्यम से निकालकर भाजपा के पक्ष में एकतरफा मतदान कर रहे हैं, जिसका करारा जवाब इस जनविरोधी सरकार को जल्द ही मिल जाएगा।

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Himachal: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 154.51 ग्राम चिट्टे और 1.412 KG चरस के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार

Himachal: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 154.51 ग्राम चिट्टे और 1.412 KG चरस के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार

PM मोदी ने किया दौलतपुर चौक-करटोली रेलखंड का उद्घाटन, करटोली-अंबाला एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

PM मोदी ने किया दौलतपुर चौक-करटोली रेलखंड का उद्घाटन, करटोली-अंबाला एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर बस हादसे के घायलों का जाना कुशलक्षेम, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर बस हादसे के घायलों का जाना कुशलक्षेम, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

प्रदेशभर में जनगणना का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न

प्रदेशभर में जनगणना का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न

सहकारी बैंक की सभी डिजिटल सेवाएं 5 दिन के लिए बंद, यह होगी टाइमिंग

सहकारी बैंक की सभी डिजिटल सेवाएं 5 दिन के लिए बंद, यह होगी टाइमिंग

CM सुक्खू बोले- कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन समेत 8 अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला MRI मशीनें

CM सुक्खू बोले- कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन समेत 8 अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला MRI मशीनें

हिमाचल में 300 यूनिट बिजली फ्री देने की तैयारी, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा लाभ

हिमाचल में 300 यूनिट बिजली फ्री देने की तैयारी, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा लाभ

CM सुक्खू बोले- गरीब एवं भूमिहीन लोगों के अतिक्रमण के मामलों में रियायत के लिए बनाएंगे नीति

CM सुक्खू बोले- गरीब एवं भूमिहीन लोगों के अतिक्रमण के मामलों में रियायत के लिए बनाएंगे नीति

हिमाचल में विकसित होंगे 70 आदर्श स्वास्थ्य संस्थान, शांडिल बोले, विशेषज्ञ चिकित्सकों की होगी तैनाती

हिमाचल में विकसित होंगे 70 आदर्श स्वास्थ्य संस्थान, शांडिल बोले, विशेषज्ञ चिकित्सकों की होगी तैनाती

Alert! टांडा रेंज में 24 जुलाई को सेना करेगी फायरिंग अभ्यास, प्रशासन ने इन 4 गांवों के लिए जारी की एडवाइजरी

Alert! टांडा रेंज में 24 जुलाई को सेना करेगी फायरिंग अभ्यास, प्रशासन ने इन 4 गांवों के लिए जारी की एडवाइजरी